ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
‘भाबीजी’ शुभांगी अत्रे का हॉट अवतार देखकर चौंक जाएंगे आप!

‘भाबीजी’ शुभांगी अत्रे का हॉट अवतार देखकर चौंक जाएंगे आप!

लोकप्रिय टीवी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ में सीधी-सादी अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) इन दिनों अपनी वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। धारावाहिक में हमेशा साड़ी व ट्रेडिशनल आउटफिट्स में नज़र आने वाली शुभांगी का यह हॉट फोटोशूट देखकर उनके फैन्स चौंक जाएंगे।

हॉट एंड बोल्ड भाबीजी

टीवी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ की लोकप्रियता में आज भी कोई कमी नहीं आई है। दर्शक खुद को या अपने आसपास वाले लोगों को इसके किरदारों से जोड़ कर देखते हैं। इस सीरियल में सिर से पांव तक ढकी नज़र आने वाली शुभांगी अत्रे इन दिनों मुंबई छोड़कर थाइलैंड में अपनी छुट्टियां मना रही हैं। बीच वेकेशन हो और बिकिनी न पहनी जाए, ऐसा तो मुमकिन नहीं है पर सबकी चहेती अंगूरी भाभी यानी कि शुभांगी अत्रे का यह बोल्ड अंदाज़ देखकर हर कोई हैरान रह गया है।

Shubhangi Atre in Thailand

सोशल मीडिया पर अक्सर सेट की तस्वीरें शेयर करने वाली शुभांगी का इतना बोल्ड अवतार पहले कभी देखा भी नहीं गया है।

ADVERTISEMENT

Shubhangi Atre in bikini

Image Source : Instagram/Shubhangi Atre

सुनने पड़े टीवी शो के डायलॉग

एंड टीवी के लोकप्रिय फैमिली-कॉमेडी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ के किरदारों के साथ ही उनके डायलॉग भी लोगों की ज़ुबान पर चढ़ गए हैं। ऐसे में शो की मशहूर अदाकारा ‘अंगूरी भाभी’ शुभांगी अत्रे का बिकिनी पोज़ देखकर उनके फैन्स ने कमेंट बॉक्स में उन्हीं के शो के हिट डायलॉग लिख दिए। एक यूज़र ने उनका मॉडर्न अवतार देखकर लिखा है, ‘अरे दादा! अंगूरी भाभी तो मॉडर्न हो गई हैं।’ वहीं दूसरे यूज़र ने शो का डायलॉग कॉपी करते हुए लिखा, ‘हाय दइया लडडू की भाभी, ई का पहन लिया बिकिनी।’ दरअसल लंबे समय तक स्टार्स को एक ही अवतार में देखते हुए दर्शक उनके उसी रूप के आदी हो जाते हैं। ऐसे में ज़रा भी बदलाव देखकर वे चौंक जाते हैं।

ढल गईं किरदार में

टीवी शो भाबीजी घर पर हैं में अंगूरी भाभी का किरदार पहले ‘बिग बॉस 11’ की विजेता शिल्पा शिंदे निभाती थीं। शो के मेकर्स के साथ शिल्पा शिंदे का झगड़ा होने के बाद शुभांगी अत्रे ने उन्हें रिप्लेस किया था। शुरूआत में किसी  को भी उम्मीद नहीं थी कि शुभांगी इतनी जल्दी शो के फैन्स की गुड बुक्स में शामिल हो जाएंगी। मगर वे जल्द ही अपने किरदार में ढल गईं और उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिलने लगा। शुभांगी अत्रे भी इस शो को बहुत एंजॉय करती हैं और अक्सर अपने को-स्टार्स के साथ सेट की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

Bhabi ji ghar par hai

ADVERTISEMENT

Image Source : Instagram/Shubhangi Atre

वहीं, शिल्पा शिंदे इन दिनों सुनील ग्रोवर के साथ एक कॉमेडी शो में नज़र आ रही हैं।

‘अंगूरी भाभी’ शुभांगी अत्रे का यह हॉट एंड बोल्ड फोटोशूट इस गर्मी के सीज़न में बीच वेकेशन गोल्स सेट करने के लिए काफी है!

ये भी पढ़ें :

14 Jun 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT