xSEO

शादी के इस सीजन अपने फंक्शन को खास बनाने के लिए देखिए मेहंदी के गाने – Mehandi Wala Gana

Supriya Srivastava  |  Nov 24, 2021
Mehndi Songs in Hindi | मेहंदी के गाने | Mehndi Wale Gane

शादियों का सीजन पीक पर है। इन दिनों एक के बाद एक सेलिब्रिटी शादी के बंधन में बंध रहे हैं। सेलिब्रिटीज के साथ ही आम लोग भी शादी के इन शुभ मुहूर्त का फायदा उठा रहे हैं और सात फेरे ले रहे हैं। यूं तो शादी का हर फंक्शन अपने आप में खास होता है मगर मेहंदी फंक्शन की बात ही कुछ और होती है। इस दौरान जब दुल्हन के हाथ में होने वाले पति के नाम की मेहंदी सजती है तो देखने वाले बस देखते रह जाते हैं। कहते हैं, मेहंदी जितना अधीर रंग लाती है, पति का प्यार भी उतना ही गहरा होता है। आजकल मेहंदी फंक्शन काफी धूम-धाम के साथ मनाये जाते हैं। बॉलीवुड भी इसे भुनाने में पीछे नहीं है। बॉलीवुड में अब तक कई मेहंदी के गाने (mehndi songs hindi) बन चुके हैं। इन्हें दर्शक काफी पसंद भी करते हैं। संगीत सॉन्ग

मेहंदी के गाने – Mehndi Songs in Hindi 

एक जमाना था जब घर की कुछ महिलाओं के बीच मेहंदी का फंक्शन मना लिया जाता था। मगर जबसे बॉलीवुड फिल्मों में मेहंदी फंक्शन की रौनक दिखाई जाने लगी है, तबसे ही मेहंदी का फंक्शन भी ग्रैंड होने लगा है। अब लड़कियां अपनी मेहंदी वाले दिन पुराने कपड़े नहीं बल्कि डिजाइनर कपड़े पहनना पसंद करती हैं। इतना ही नहीं घरवाले भी इस फंक्शन के लिए अपनी खास तैयारी करते हैं। हम आपके लिए यहां खास मेहंदी गाने हिंदी में (mehndi wale gane) चुनकर लाये हैं।  

मेहंदी की रात आई, मेहंदी की रात आई

अगर आप 90’s किड हैं तो इस गाने को अपने जरूर सुना होगा। 90’s में एक दौर चला था खूबसूरत एल्बम सॉन्ग्स का। यह गाना उसी में से एक है। इस गाने में होने वाली दुल्हन का मेहंदी फंक्शन चल रहा है और उसकी सहेलियां लगातार उसे छेड़ रही हैं। साथ ही मेहंदी की रात की रौनक को बढ़ा रही हैं। आज भी मेहंदी फंक्शन के लिए इस गाने को अपनी प्लेलिस्ट में शामिल किया जा सकता है। 

मेहंदी लगाउंगी में सजना के नाम की

यह भी 90’s के एक एल्बम का ही गाना है। इस गाने में होने वाली दुल्हन अपने पिया के बारे में सोचकर शर्मा रही है और अपने हाथों में सजना के नाम की लगने वाली मेहंदी को लेकर काफी उत्साहित है। अपने मेहंदी के लिए अगर आप सोलो परफॉरमेंस के लिए गाना सर्च कर रही हैं तो यह आपके लिए परफेक्ट रहेगा। 

मेहंदी है रचने वाली

यह मेहंदी फंक्शन का एक क्लासिक और सदाबहार गाना है। ज़ुबैदा फिल्म का ये गाना आज भी मेहंदी फंक्शन में बजता है। या फिर यूं कह लें कि इस मेहंदी के गाने के बिना मेहंदी फंशन अधूरा रहता है। 

बेस्ट मेहंदी साॅन्ग्स – Best Mehndi Songs in Hindi 

जब मेहंदी फंक्शन की बात आती है, तो कुछ चीजें होती हैं जो उत्सव को और अधिक रोमांचकारी और आनंदमय बनाती हैं और उन चीजों में से एक है, शादी के लिए mehndi songs in hindi. सही मेहंदी गाने की प्लेलिस्ट पूरे वातावरण को सुपरचार्ज कर सकती है और सभी को थिरकने पर मजबूर कर सकती है। 

मेहंदी रंग लाग्यो- ध्वनि भानुशाली

यह गाना मेहंदी वाले गाने में एक लेटेस्ट गाना है, जिसे ध्वनि भानुशाली ने गया है। गाने में लड़की अपने प्यार के साथ रहने के लिए घर से भाग जाती है। वहीं उसके घरवाले दोनों को अलग करने के लिए उनकी तलाश कर रहे होते हैं। गाने में मेहंदी है, और गुजरात के डांडिया की धुन भी है। ग्रुप डांस के लिए यह गाना परफेक्ट है। 

मेहंदी लगा के रखना

यह भी एक पॉपुलर, क्लासिक और सदाबहार गाना है। आज भी हर मेहंदी फंक्शन में यह गाना जरूर बजता है। इस गाने के बिना जैसे मेहंदी फंक्शन अधूरा रह जाता है। अगर आप लड़के वाले हैं और मेहंदी फंक्शन पर अपनी परफॉरमेंस से लड़की वालों को कड़ी टक्कर देना चाहते हैं तो फिल्म ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जायेंगे’ का यह गाना आपके लिए परफेक्ट है। 

लंदन ठुमकदा

फिल्म ‘क्वीन’ का यह गाना वैसे तो शादी के हर फंक्शन की जान बन सकता है मगर मेहंदी जैसे खास फंक्शन में इसे अपनी प्लेलिस्ट में जरूर शामिल करें। दरअसल, फिल्म में यह गाना मेहंदी फंक्शन के दौरान ही फिल्माया गया है। ऐसे में आप भी अपनी मेहंदी पर इस गाने को जरूर बजा सकती हैं।  

मेहँदी फंक्शन सांग्स  – Mehndi Function Songs Hindi 

हममें से ज्यादातर लोग मेहंदी सेरेमनी में ‘मेहंदी लगा के रखना’ और ‘मेहंदी है रचने वाली’ जैसे बॉलीवुड डांस नंबरों को सुनते हुए बड़े हुए हैं। मगर इनके अलावा भी और कई गाने हैं, जो मेहंदी फंक्शन में रौनक लाते हैं। हालांकि हमने इन सदाबहार गानों को भी अपनी लिस्ट में शामिल किया है। मगर इनके साथ देखिये और भी कुछ मेहंदी के गाने (mehndi ka songs)।

जब मेहंदी लग लग जावे

अगर लेटेस्ट मेहंदी वाले गाने (mehndi wale gane) तलाश रहे हैं तो फिल्म ‘सिंह साब दि ग्रेट’ का यह गाना भी आपके मेहंदी फंक्शन की रौनक़ बढ़ा सकता है। गाने में उर्वशी रौतेला के लटके-झटकों ने जान डाल दी है।  

लिख के मेहंदी से सजना का नाम

बात अगर मेहंदी के गाने की हो रही है तो भला इस गाने को कैसे भूला जा सकता है। इस गाने को खूबसूरत आवाज़ की मल्लिका अनुराधा पोडवाल ने गया है। यह भी 90’s की एक एल्बम का ही गाना है। इस गाने को उस समय काफी पसंद किया गया था। आज भी यह गाना और अनुराधा पोडवाल की आवाज़ कानों में रस घोलती है।  

मेहंदी-मेहंदी न मुझको लगाना

मेहंदी का फंक्शन एक ऐसा फंक्शन होता है, जब लड़की को अपने घर से दूर जाने का एहसास होने लगता है। ऐसे में कई बार उसका मन करता है कि वो अपने माता-पिता और घर को छोड़कर कभी साजन के घर न जाये। अगर आपके दिल में भी कुछ ऐसा ही चल रहा है तो इस गाने को अपनी प्लेलिस्ट में शामिल कर सकती हैं। 

अगर आपको यहां दिए गए मेहंदी के गाने (mehndi songs hindi) की ल्सिट पसंद आई तो इन्हें अपनी उस सहेली के साथ शेयर करना न भूलें, जिसका मेहंदी फंक्शन बस करीब ही है…

ये भी पढ़े

Shadi Wale Song

Haldi Song in Hindi

Latest Bollywood songs in Hindi

New Year Songs in Hindi

Read More From xSEO