Festive

20+ Suit ke Gale ka Design | लेटेस्ट गले के सुंदर डिजाइन

Deepali Porwal  |  Jul 31, 2020
20+ Suit ke Gale ka Design

कंफर्टेबल एथनिक वेयर की बात करें तो सलवार सूट एक ऐसा परिधान है जो हर उम्र में पहना जा सकता है। सलवार सूट हर खास और सामान्य दिन में पहना जा सकता है। सूट के गले का डिजाइन (suit ke gale ka design) अलग-अलग तरह का बनाकर अपने अपने लुक को ट्रेडिशनल से लेकर मॉडर्न तक कोई भी रंग दे सकती हैं। जिस तरह ब्लाउज के नेक डिजाइन्स साड़ी के लुक को डिफाइन सूट के नेक डिजाइन्स या कुर्ती के नेक डिजाइन्स (kurti neck designs) में इतनी वरायटी है कि आप अपने फैंसी सूट के बैक गले के डिजाइन (modern kurti neck design) या सूट के आगे के गले के डिजाइन(front kurti neck design) से ही अपने लुक को डिफ्रेंट लुक दे सकती हैं।

Kurti ke Gale ki Design | कुर्ती के गले के डिजाइन

कुर्ती गला डिजाइन की बात करें तो सिर्फ आगे का ही नहीं, बल्कि पीछे के गले की डिजाइन भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है। गले के डिजाइन के हिसाब से ही एक्सेसरीज़ सेलेक्ट की जाती हैं। अब तो कुर्ती सिंपल रखी जाती हैं और गले के डिजाइन के साथ एक्सपेरिमेंट्स किए जाते हैं। अगर आप भी शॉपिंग करने का प्लान बना रही हैं तो देखिए ट्रेंडी कुर्ती के गले के डिजाइन।

Deep Round Neck | डीप नेक गोल गला

इस तरह का डीप नेक राउंड गला खास मौकों पर खूबसूरत और आकर्षक दिखता था।



Deep Square Scoop Neck | स्क्वायर डीप स्कूप नेक

सलवार सूट को बोल्ड और गॉर्जियस लुक देना है तो डीप स्क्वायर नेक डिजाइन ट्राई करें।

Single Flap Collar Design | सिंगल फ्लैप कॉलर डिजाइन

नॉर्मल कॉलर डिजाइन की जगह इस तरह का सिंगल फ्लैप कॉलर डिजाइन कुर्ती के लुक को काफी ट्रेंडी फील देता है।

Shirt Collar | शर्ट कॉलर

अगर फॉर्मल वियर में शर्ट और जैकेट पहन कर बोर हो चुकी हैं तो शर्ट कॉलर वाली कुर्ती आपके लिए परफेक्ट है। इसमें कॉलर की डिज़ाइन बनी होती है।

Off Shoulder | ऑफ शोल्डर

अगर आप फेस्टिवल, वेडिंग या किसी पार्टी में जाने के लिए कुर्ती ले रही हैं तो ऑफ शोल्डर स्टाइल को फॉलो कर सकती हैं। ऑफ शोल्डर में गले के डिजाइन को ट्रेंडी अंदाज़ में स्टिच करवाया जा सकता है।

Beautiful Net Design Neck | नेट का खूबसूरत स्टाइल

नेट का कमाल देखा आपने? अब ऐसे स्टाइल की कुर्ती भला किस पर नहीं जंचेगी…। आप भी कुर्ती का ऐसा गला बनवा सकती हैं। बस इस तरह के नेक डिज़ाइन में वी का लुक दिया जाता है, जो कि क्लीवेज (cleavage) के ऊपर ही खत्म हो जाता है। इसके साथ कुर्ती प्लेन होनी चाहिए..।

Cold Shoulder | कोल्ड शोल्डर

कोल्ड शोल्डर और लेसेज़ के साथ कुर्ती के गले का यह डिजाइन आप पर खूब फबेगा। इसके लिए सिर्फ आपको अपने टेलर को अपनी पसंद की ऐसी लेस लाकर देनी होगी, जो आपकी कुर्ती पर सूट करे।

V Neck | वी नेक

इस तरह के नेक डिज़ाइन में वी का लुक दिया जाता है, जो कि क्लीवेज के ऊपर ही खत्म हो जाता है।

Boat Neck | बोट नेक

बोट नेक में गले की डिज़ाइन बोट यानि कि नाव जैसी लगती है। राउंड (round) और यू (U) शेप वाली नेकलाइन के मुकाबले इसका कट छोटा होता है।

Halter Neck | हॉल्टर नेक

जब कुर्ती में हॉल्टर नेक बनाई जाती है तो उसे स्लीवलेस रखा जाता है, जिससे कि कंधों को स्टाइल में फ्लॉन्ट (flaunt) किया जा सके।

Square Neck | स्क्वैयर नेक

चौकोर नेकलाइन वाली कुर्ती छोटी गर्दन वालों के लिए बेस्ट ऑप्शन है। हालांकि, अगर आपका चेहरा चौकोर है तो इस नेकलाइन की कुर्ती पहनने से बचें।

Key Hole Neck | की होल नेक

मैंडरिन कॉलर की तरह दिखने वाली इस कुर्ती में कॉलर के नीचे हल्का कट होता है, जो कि दिखने में की होल जैसा लगता है।

High Neck | हाई नेक

सर्दियों के सीज़न के लिए हाई नेक कुर्ती बेस्ट ऑप्शन होती हैं। इसका लुक काफी ट्रेंडी लगता है।

पीटर पैन कॉलर

इसके फ्लैट कॉलर में गोल और कर्वी एजेस होते हैं। यह नेक डिज़ाइन वेस्टर्न लुक देती है इसलिए इसे सलवार या दुपट्टा के साथ कैरी करने से बचें।

ये भी पढ़े- 

Phulkari Salwar Suit Designयहां हम आपको दिखा रहे हैं ऐसे लेटेस्ट पंजाबी सूट डिजाइन्स, जिन्हें आप अपने कलेक्शन में ज़रूर शामिल करना चाहेंगी।
पटियाला सूट डिजाइन– पटियाला सूट डिजाइन के लिए यहां देखें एक से बढ़कर एक डिजाइन।

Gale ke Back Design | गले के बैक डिजाइन

जब बात कुर्ती के गले के डिजाइन की करते हैं तो फ्रंट के साथ ही गले के बैक डिजाइन भी उतने ही महत्वपूर्ण होते हैं। गले के डिजाइन के कैटलॉग में गले के बैक डिजाइन भी शामिल किए जाते हैं।

Intersection Back Neck | इंटरसेक्शन बैक नेक डिजाइन

 

इस तरह का इंटरसेक्शन बैक नेक सूट के ओवरऑल लुक को काफी स्टाइलिश बना देता है।

Simple Square Neck | सिंपल स्क्वायर नेक

स्क्वायर नेक सूट के लुक में स्मार्टनेस ऐड करता है। आप इसे पाइपिन से और आकर्षक बना सकती हैं।

चौकोर नेकलाइन वाली कुर्ती छोटी गर्दन वालों के लिए बेस्ट ऑप्शन है। हालांकि, अगर आपका चेहरा चौकोर है तो इस नेकलाइन की कुर्ती पहनने से बचें।

Deep Neck Design | डीप नेक डिजाइन

कुर्ती के बैक डिजाइन में डीप नेक बैक डिजाइन भी काफी लोकप्रिय है। इसमें पीछे से काफी डीप कट करके चौकोर, राउंड या पसंद का कोई दूसरा शेप दिया जाए।

Round Neck Design | राउंड नेक डिजाइन

गले के बैक डिजाइन में राउंड शेप काफी पॉपुलर है। यह गले के बैक डिज़ाइंस में से सबसे पारंपरिक डिज़ाइंस में से एक है।

Diamond Neck Design | डायमंड नेक डिजाइन

हीरे के शेप वाला यह डिजाइन भी कुर्तियों में काफी सुंदर लगता है। 

Dori Wala Neck Design | डोरी वाला नेक डिजाइन

इस तरह के बैक डिज़ाइन में गले के पीछे वाले हिस्से पर डोरी लगाई जाती है। यह डोरी आमतौर पर कुर्ती के कॉन्ट्रास्ट या बॉर्डर वाले कपड़े से ही ली जाती है।

Suit ke Gale ke Designs | सूट के गले के डिजाइन

भारतीय पहनावे में सलवार सूट का विशेष महत्व है। कोई आम दिन हो या कोई विशेष त्योहार, पारंपरिक सलवार सूट सबसे सुविधाजनक माने जाते हैं। इन्हें सलवार, चूड़ीदार, पटियाला आदि के साथ पेयर किया जा सकता है। देखिए सूट के गले के डिजाइन।

Band Gala Neck Design | बंद गला नेक डिजाइन

हेवी वर्क हो या फिर सिंपल सूट इस तरह का नेक डिजाइन हमेशा एलीगेंट दिखता है।

Catchy Sleek Collar Design | कैची स्लीक कॉलर डिजाइन

अगर आप कॉलर डिजाइन पहनना चाहती हैं, लेकिन बहुत बंद गले में सहज महसूस नहीं करती हैं तो ये कुर्ती नेक डिजाइन आपको पसंद आएगी।

Ruffle Half Collar Neck | रफल कॉलर नेक

अपने कॉलर नेक को ट्रेंडी लुक देना चाहती हैं तो इस तरह से प्लेन कॉलर की जगह रफल से कॉलर बनवाएं।

Boat Neck | बोट नेक

इसके साथ दुपट्टे को गले से लगाकर या साइड में डालना चाहिए।

Angarakha Neck Design | अंगरखा नेक डिजाइन

यह डिजाइन बेहद शाही अंदाज़ देता है।

Off Shoulder | ऑफ शोल्डर

इस तरह के गले के डिजाइन के साथ गुपट्टा पीछे की तरफ से हाथों में पकड़ना चाहिए।

Mandarin Collar | मैंडरिन कॉलर

सूट के गले के इस डिजाइन को चाइनीज कॉलर भी कहा जाता है। इसके साथ दुपट्टा कैरी करना ज़रूरी नहीं होता है।

Cowl Neck | काउल नेक

अगर आपको दुपट्टा कैरी करने में परेशानी होती हो तो अपने सूट का गला इस डिज़ाइन में बनवाएं। यह खुद ही दुपट्टे वाला लुक देता है।

टैंक डिजाइन

यह गले तक बंद होता है।

स्वीटहार्ट शेप डिजाइन

इसमें गले की फ्रंट डिजाइन दिल के शेप में बनाई जाती है।

राउंड नेक डिजाइन

यह सबसे आम और पुरानी डिजाइंस में से एक है। इसका फैशन कभी भी आउट नहीं होता है।

ये भी पढ़े- 
Dress Colors for Dusky Complexionबॉलीवुड में रेखा, काजोल, बिपाशा बासु, प्रियंका चोपड़ा और लिज़ा हैडेन सहित कई खूबसूरत एक्ट्रेसेस हैं, जो डस्की स्किन टोन (indian skin tone) की मालिक हैं।
सगाई के कपड़े डिजाइन – हम यहां सगाई के लिए गाउन डिजाइन और सगाई के लिए लहंगा डिजाइन लेकर आए हैं।

Suit ke Back Gale ke Design | सूट के बैक गले के डिजाइन 

सूट के फ्रंट गले के डिजाइन के साथ ही सूट के बैक गले के डिजाइन भी उतने ही मायने रखते हैं। देखिए कुछ ट्रेंडी और एवरग्रीन सूट के बैक गले के डिजाइन।

Double Keyhole Back Neck | डबल की-होल बैक नेक

की होल डिजाइन इन दिनों सूट के बाजू डिजाइन से लेकर सूट के आगे के गले और पीछे के गले के लिए बहुत पसंद किया जा रहा है। ये सूट को बहुत ट्रेंडी लुक देते हैं।

Printed Patch Design | प्रिंटेड पैच डिजाइन

सूट के बैक गले के डिजाइन के लिए इस तरह का प्रिंटेड पैच डिजाइन बैक नेक भी अच्छा है। इसे आप प्लेन पैच रख सकते हैं, इसमें बटन लगा सकते हैं, नॉट्स या  बो भी लगवा सकते हैं।

Collar Shirt Design | कॉलर शर्ट डिजाइन

जब सूट के गले के डिजाइन में फ्रंट से कॉलर का लुक दिया गया हो तो बैक में लेस या कढ़ाई करवा दी जा सकती है।

YouTube – New Kriti Boutique

V Neck Design | वी नेक डिजाइन

यह बैक गले के पारंपरिक डिजाइंस में से एक है।

Backless Neck Design | बैकलेस डिजाइन

अगर आप किसी अच्छी गैदरिंग में जा रही हैं या कुछ बोल्ड एंड मॉडर्न ट्राई करना चाहती हैं तो डीप बैक या बैकलेस डिजाइन भी बनवा सकती हैं।

Back Hole Design | बैक होल डिजाइन

इस तरह के गले के डिजाइन में पीछे एक होल बना दिया जाता है, जिसे आप चाहें तो ऐसे ही रख सकती हैं या उसमें कोई लटकन भी लगवा सकती हैं।

नेट नेक सूट

सूट के बैक गले में यह डिजाइन बहुत प्रभावी और ट्रेंडी लगता है। इसमें पीछे के साइड नेट लगवाई जाती है।

ये भी पढ़े-

Shadi ke Liye Dress for Girlशादी की तैयारियों में लगी हुई हैं और ड्रेस नहीं चुन पा रही हैं तो आज हम आपके लिए कुछ बहुत ही खूबसूरत वेडिंग ड्रेस ऑप्शन्स (sangeet dress for bride) लेकर आए हैं।
Tips to Wear Dress without Bra– अगर कुछ ऐसा पहनने वाली हैं जिसके साथ ब्रा स्किप करना है तो पहले पढ़ ले ये टिप्स।

 

Read More From Festive