DIY ब्यूटी

#DIY: अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए ये आसान घरेलू नुस्खे हैं बड़े काम के – Home Remedies for Dark Under Arms in Hindi

Supriya Srivastava  |  Sep 13, 2018
#DIY: अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए ये आसान घरेलू नुस्खे हैं बड़े काम के – Home Remedies for Dark Under Arms in Hindi

अंडरआर्म्स का कालापन एक आम समस्या है। पसीने से, परफ्यूम या डियो के अंडरआर्म्स की त्वचा पर सीधा लगाने की वजह से अक्सर इनमें कालापन आने लगता है। एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि अंडरआर्म्स में क्रीम या शेव करने के बजाय वैक्स करना ही बेहतर होता है, क्योंकि ये भी अंडरआर्म्स के कालेपन का एक कारण है। मगर कई बार अचानक बने प्लान के चलते वैक्स करना मुमकिन नहीं हो पाता और जल्दबाज़ी में हमें शेव या क्रीम का सहारा लेना पड़ता है। इसका नतीजा होता है अंडरआर्म्स में आया कालापन। फिर जब भी हम स्लीवलेस कपड़े पहनने की कोशिश करते हैं तो अंडरआर्म्स के कालेपन से हमें शर्मिंदा होना पड़ता है। मगर अब आपको इसके लिए शर्मिंदा होने की कोई ज़रूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे जिनकी मदद से आप खुद घर पर ही अपने काले अंडरआर्म्स को साफ और गोरा बना सकती हैं।

नुस्खा 1: 2 चम्मच हल्दी 1 चम्मच बेकिंग सोडा, 3 चम्मच शहद और आधे नींबू का रस मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। आपको बता दें कि इस नेचुरल ब्लीच को आप फ्रिज में 15 से 20 दिनों तक स्टोर कर के भी रख सकते हैं। इससे पहले अंडरआर्म्स वैक्सड और साफ होने चाहिए। इस पेस्ट को आप कोहनी और उंगलियों के काले हिस्से पर भी लगा सकते हैं। 20 मिनट बाद इसे धो लें और गीले गरम तौलिये से पोछ लें। इसके बाद त्वचा पर नारियल तेल या मॉइश्चुराइज़िंग क्रीम लगा लें। पहले इस्तेमाल से ही आपको असर दिखने लगेगा। इसे आप हफ्ते में 3 बार लगा सकते हैं।

नुस्खा 2: एक कटोरे में 1/4 कप चीनी, 1 चम्मच नमक, 1 बड़ा चम्मच शहद, 1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल का और नींबू के रस की 3 बूंदें मिलाकर पेस्ट बना लें। अब अंडरआर्म्स को पानी से गीला कर के इस पेस्ट को लगाएं और 3 मिनट तक मसाज करने के बाद पानी से धो लें। कुछ ही हफ्तों में आपके अंडरआर्म्स का कालापन दूर हो जाएगा।

नुस्खा 3: 1 चम्मच शहद और 1 बड़ा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर के साथ 2 चम्मच दही मिलाएं। इस पेस्ट की मोटी परत अंडरआर्म्स की त्वचा पर लगाएं। 20 मिनट के बाद पानी से अच्छी तरह से धो लें।

नुस्खा 4: क्या आप जानते हैं कि आलू अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने का सबसे सस्ता और आसान उपाय है। ये आपकी त्वचा पर नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है। आलू के स्लाइस काटकर त्वचा पर रगड़ें या फिर आलू के रस को अंडरआर्म्स में लगाकर 15 मिनट तक छोड़ दें। इससे कुछ ही दिनों में आपकी अंडरआर्म्स साफ दिखने लगेगी।

नुस्खा 5: 1/2 चम्मच ऑरेंज पील पाउडर में 2 चम्मच दही मिलाएं और पतला पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अंडरआर्म्स की गीली त्वचा पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से इसे साफ कर लें, आपको कुछ ही दिनों में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।

इमेज सोर्सः Instagram

ये भी पढ़ें

#DIY: छोटे बालों को जल्द लंबा करने के लिए ये 5 घरेलू नुस्खे हैं बड़े काम के

ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने के लिए आज ही आज़माएं ये 5 घरेलू नुस्खे

कॉस्मेटोलाॅजिस्ट से जानें चेहरे के खुले पोर्स को गायब करने के आसान घरेलू नुस्खे

#DIY: शहद के इन 5 अमेज़िंग ब्यूटी टिप्स के साथ अपनी खूबसूरती में लगाएं चार- चांद

 

Read More From DIY ब्यूटी