xSEO

(170+ Best) Hartalika Teej Wishes In Hindi | हरतालिका तीज की शुभकामनाएं

Garima Anurag  |  Aug 18, 2022
Hartalika Teej wishes in hindi | हरतालिका तीज की शुभकामनाएं

हरतालिका तीज शादीशुदा महिलाओं द्वारा अपनी सुहाग की लंबी आयु के लिए और यंग लड़कियों द्वारा मनचाहा, योग्य जीवनसाथी पाने के लिए किया जाने वाला व्रत है। देश के जिन हिस्सों में इस निर्जला व्रत का महिलाएं पालन करती हैं, वहां इस पूजा का महत्व बेहद खास माना जाता है। 

सोशल मीडिया के जमाने में हर त्योहार की तरह इस दिन भी हरतालिका तीज की शुभकामनाएं (hartalika teej teej wishes in hindi) लोग भेजते हैं। फोन में संदेश के जरिए या स्टेटस के रूप में हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं लोगों को भेजना चाहती हैं तो इस आर्टिकल में आपको कई ऐसे संदेश मिलेंगे। 

Hartalika Teej wishes in Hindi | हरतालिका तीज की शुभकामनाएं

भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखे जाने वाले हरतालिका तीज  (hartalika teej in hindi) के व्रत में सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए बिना कुछ खाएं पीएं दिनभर रहती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल ये व्रत 30 अगस्त को रखा जाएगा। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने का विशेष महत्व बताया गया है। महिलाएं पूजा के दौरान हरतालिका तीज व्रत कथा जरूर सुनती हैं।

हरतालिका तीज (hartalika teej teej wishes in hindi) पर अपने दोस्तों और परिवार के लोगों को तीज की बधाई देते हुए ये संदेश आपके काम आएंगे- 

1. व्रत तीज का है, एहसास प्यार का है

दिल की श्रद्धा और सच्चे विश्वास का है

मांग में सदा हो सिंदूर और पैरों में बिछिया हो

हर जन्म में इसी पिया से मिलन हमारा हो

हरतालिका तीज की शुभकामनाएं।

2. तीज का व्रत है बहुत ही मधुर प्यार का

भादो का मौसम है धान और बादलों की बुहार का

सुहागिनों के जीवन में बनी रही साथ पिया का 

सभी को हरतालिका तीज की शुभकामनाएं।

3. हरतालिका तीज पर मांगो

शिव-पार्वती से अखंड सुहाग का वरदान

शिव जी पूरी करेंगे तुम्हारी आस।

हैप्पी हरतालिका तीज

4. आज आया तीज का त्यौहार,

सखी सहेली हो जाओ तैयार।

हाथों में रचा के पिया के नाम की मेहंदी,

कर लो सोलह श्रृंगार।

हरतालिका तीज की शुभकामनाएं।

5. फूल खिले हैं बागों में

बारिश की है फुहार

तीज है उमंग का त्यौहार

दिल से आपको मुबारक

हरतालिका तीज का त्यौहार!

हरतालिका तीज मेहंदी डिजाइन – सुहाग से जुड़ा पर्व हो तो हर महिला मेहंदी लगाना पसंद करती है। तीज पर ये डिजाइन ट्राई कर के देखें।

6. मां पार्वती आपको सुख, शांति और समृद्धि दें

ख़ुशियां अपार, सेहत और धन का वरदान दें

आप पर हो शिव जी की विशेष कृपा

जीवन से दूर हो दुख और दरिद्रता

हरतालिका तीज की हार्दिक बधाई!

7. भादो लाया है अपने साथ तीज का त्योहार, 

बुला रही है आपको खुशियों की बहार।

हरतालिका तीज की शुभकामनाएं।

8. चंदन की खुशबू, बादलों की फुहार

आप सभी को मुबारक हो तीज का पावन त्योहार।

9. हल्की फुल्की फुहार है

ये भादो की बहार है

संग यारों के गीत गाओ

इस पर्व की खुशियां मनाओ।

हैप्पी हरतालिका तीज। (Hartalika Teej Wishes In Hindi)

10. आज है आया हरियाली तीज का पावन पर्व

करें मां पार्वती और शिव की पूजा

हमेशा बना रहे साथ पिया का

मिले आशीर्वाद धन, समृद्धि और आरोग्य का.

हरतालिका तीज की हार्दिक बधाई!

11. माथे पर बिंदिया, मांग में सुहाग की निशानी हो

हाथों में रची हो पिया के नाम की मेहंदी

हाथों में लाल रंग का चूड़ा हो, चुनरी रहे हमेशा लाल

होंठों पर मुस्कान हो

आप पर मां पार्वती और भगवान शिव का सदा अशीर्वाद हो.

हरतालिका तीज की हृदय से शुभकामनाएं!

12. आपकी पूजा और तप रंग लाए,

मां पार्वती अपना आशीर्वाद बरसाए।

आपके घर खुशहाली आए,

और आप पिया का प्यार पाएं।

हैप्पी हरतालिका तीज

13. अखंड सौभाग्य का व्रत है हरतालिका तीज

मां पार्वती और भगवान शिव पूरी करें मनोकामनाएं अनेक

मनचाहा वर दें, पति को दें लंबी उम्र, सुख, सौभाग्य और संतति दें

हर लें सारे दुख और क्लेश.

हरतालिका तीज की बहुत-बहुत बधाई!

14. हाथों में लाल रंग का चूड़ा हो, चुनरी रहे हमेशा लाल

होंठों पर मुस्कान हो

आप पर मां पार्वती और भगवान शिव का सदा अशीर्वाद हो.

हरतालिका तीज की हृदय से शुभकामनाएं! (Hartalika Teej Wishes In Hindi)

15. हरतालिका तीज का त्यौहार है

गुझियों की बहार है, पेड़ों पर पड़े हैं झूले

दिलों में सबके प्यार है.

हरतालिका तीज की हार्दिक बधाई

16. सखी तुम्हें पिया का प्यार मिल जाए,

गौरी शंकर जैसी जोड़ी बन जाए

तीज का व्रत जीवन में खुशियों की बाहार ले आए।

हैप्पी हरतालिका तीज

17. मेहंदी से सजे हाथ और चूड़ियों की खनखन,

पैर में बजता पायल और आलता की ठंडक

हमेशा बना रहे जीवन में पति का प्यार और साथ। 

हरतालिका तीज की शुभकामनाएं।

18. तीज व्रत रखती हूं, 

सजती हूं पिया के लिए, 

आज पिया साथ रहे मेरे 

और क्या चाहिए जिन्दगी के लिए !! 

हैप्पी तीज। (Hartalika Teej Teej Wishes In Hindi)

19. पिया प्रेम का त्यौहार है आया, 

आओ सखी मंगलगीत गाएं, 

पिया का संग बना रहे हरदम 

आओ सखी तीज मनाएं।

20. तीज व्रत रखती हूं, 

सजती हूं पिया के लिए, 

आज पिया साथ रहे मेरे 

और क्या चाहिए जिन्दगी के लिए !! 

हैप्पी तीज।

21. मिलकर झूला झूले आओ, एक दूजे के सहयोग से आसमान को छू लें आओ,

 गुजिया खाओ, घेवर खाओ, हरतालिका तीज की शुभकानाएं।

22. हरतालिका तीज का त्योहार है,

गुजियों की बहार है,

पेड़ों पर पड़े हैं झूले,

दिलों में सबके प्यार है।

हरतालिका तीज की शुभकामनाएं। (Hartalika Teej Teej Wishes In Hindi)

23. नहीं कर पाती कठिन तपस्या,

 नहीं सह पाती कष्टों को,  

दिल से पूजा स्वीकार करो मां,

उद्धार करो अब भक्तों का। 

24. मदहोश कर देती है

हरतालिका तीज की बहार

गाता है ये दिल झूमकर

जब झूलूं मैं सखियों के साथ। 

25. मां पार्वती का आशीर्वाद हो, 

शंकर जी जैसा पिया का प्यार हो

रहे खुशहाली आंगन में 

जो पिया जी का साथ रहो।

Happy Teej Wishes in Hindi | बेस्ट हरतालिका तीज शुभकामनाएं

हरतालिका तीज के मौके पर बहनें निर्जला रहते हुए भी समय व्यतीत करने के लिए अगर दोस्तों को हरतालिका तीज की शुभकामनाएं देने के लिए हैप्पी तीज के संदेश भेजना चाहें तो भेज सकते हैं ये संदेश-

1. मेहंदी से सजे हाथ खनकती चूड़ियां और घेवर की मिठास इन सब के बीच हरतालिका तीज की ढेरों शुभकामनाएं। हैप्पी हरतालिका तीज!

2. सौभाग्य हो मेरा ऐसा कि,शिव जी सा पति मिल जाए, चाह हो ना कोई फिर, जीवन में जब ऐसा भाग्य खुल जाए।

3. लगते हैं पेड़ों पर झूले, होता है त्योहारों का आगाज, आपको मिले प्यार और साथी का साथ। हैप्पी तीज।

4. आज के दिन आपको मां पार्वती और देवों के देव महादेव का आशीर्वाद मिले, इस तीज आपको पति का प्यार अपरंपार मिले। हैप्पी तीज।

5. हल्की-हल्की फुहार है, ये भादो की बहार है, चलो पिया के लिए व्रत करें, आज हरतालिका तीज का त्योहार है ! हैप्पी तीज।

6. भादो लाया है तीज का त्योहार, बुला रही हैआपको खुशियों की बहार, हैप्पी तीज 2022।

7. मां पार्वती आप पर अपनी कृपा बनाए रखें, पिया के नाम की चूड़ी, मेहंदी, सिन्दूर हमेशा बनी रहे। हैप्पी तीज

8. सावन जैसी हरियाली हो, जीवन में खुशहाली हो, शिव गौरी का आशीर्वाद रहे, अमर हमारा सुहाग रहे। हैप्पी तीज

Hartalika Teej Quotes in Hindi | हरतालिका तीज कोट्स

महिलाओं और दोस्तों को हरतालिका की बधाई देने के लिए हरतालिका तीज hartalika teej in hindi) पर आप हरतालिका तीज कोट्स (hartalika teej quotes in hindi) भी अपने व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया पर शेयर कर सकती हैं। 

1. जिस तीज व्रत के बारे में सोचकर ही दिल डर जाता है,

यह पत्नी का प्रेम ही होता है

जो बिना डरे आसानी से कर जाता है।

2. झूम-झूमकर मन नाचे, हृदय गाये मंगल गीत,

आज पिया संग मनायेंगे

पावन-पवित्र हरतालिका तीज।

3. आपको मुबारक हो

हरतालिका तीज का त्यौहार,

हरतालिका तीज की शुभकामनाएं !

4. गुणवान पति मिलेगा,

ऐसा दादी-अम्मा कहती है,

हरतालिका तीज का व्रत तो

कुमारी कन्या भी रखती है।

5. प्यार, शुभकामनाएं और ढेरों आशीर्वाद के

साथ मनाएं पिया प्रेम का त्यौहार।

आपको तीज की हार्दिक शुभकामनाएं !!

7. सूखे हृदय में फूल खिला दे, तीज का व्रत

बिछड़े दिलों को मिला दे।

Happy Teej 2022 !

8. नयी दिशाएं नये रास्ते, मिल जाते हैं यूं अक्सर,

लेकिन जब तक दिल में ना हो आपके,

कुछ भी नहीं तब बिना भोलेनाथ। हैप्पी तीज!

9. मेहँदी रचे हाथ, करूं सोलह श्रृंगार, 

पिया के लिए निर्जला व्रत मैं करू, 

हे सखी, हर तीज पर 

ऊपर वाले की बरसे हम पर कृपा।

10. मेहंदी से सजे हाथ, नव-विवाहितों की खनकती

चूड़ियों और घेवर की मिठास।

इन सब के बीच हरियाली तीज

की अनेकानेक शुभकामनाएं।

11. तीज का त्यौहार है उमंगों का त्यौहार; खिले हैं फूल,

है बारिश की फुहार; कहते हैं दिल से मुबारक हो

आपको तीज का त्यौहार। तीज की शुभकामनायें!

12. भादो तृतीया का पुण्य दिन,

शिव गौरी को पूजे निशदिन

इनके नित्य आशीर्वाद पर

विपदा ना पड़े सुहाग पर। 

हैप्पी तीज

13. आसमान से बरसती सुगंधित बौछार हो

साजन का जीवन में तब साथ हो

शिव – गौरी मन मंदिर में विराजमान हो

तब लगे हर दिन व्रत का पुण्य प्रताप हो। 

14. सखी हरण का यह व्रत है,

हरतालिका तीज है नाम

जो कोई इसको मन से ध्यावे,

पूर्ण होंगे मनो काम। हैप्पी तीज 2022

15. आओ सखी, झूम झूम कर गाएं गठबंधन के गीत

मां गौरी के आशीर्वाद से, लेंगे हम साजन को जीत। हैप्पी तीज 2022

16. तीज का आना प्रेम की गांठ

को मजबूत कर जाना है,

रूठ न जाए साजन कहीं,

यह संकल्प दोहराना है। हैप्पी तीज!

17. झूम झूम कर गाता,

मेरा मन हरियाली गीत

गौरी-शंकर के आशीर्वाद से,

लेंगे हम साजन को जीत। तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!

18. सखियों ने छेड़ा तराना है,

आज केवल एक ही फसाना है

हाल रहे घर आंगन अपना,

शिव गौरी को आज मनाना है। ।

19. मां गौरी की संकल्प शक्ति, 

उनकी दृढ़ इच्छा का प्रतीक,

हरतालिका व्रत आप सभी

अमर सुहागिनों को करती हूं भेंट।

20. हरतालिका तीज का त्योहार

आपके दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए

शिव गौरी आप दोनों पर अपनी कृपा बरसाए। 

21. आज करूं मैं सोलह सिंगार

पाऊं खूब साजन का प्यार।

हैप्पी तीज 2022।

22. प्रबल इच्छा हो तो शिव भी मिल जाते हैं

जन्मों जन्म के भाग्य पल भर में खुल जाते हैं।

हरतालिका तीज की शुभकामनाएं।

Hartalika Teej Status in Hindi | हरतालिका तीज स्टेटस

अगर आपको त्योहार पर अपना स्टेटस अपडेट करना पसंद है तो हरतालिका तीज (hartalika teej status in hindi ) पर इन मेसेज को स्टेटस की तरह यूज करें। 

1. चांद का गुरूर इस तरह बिखर गया, तुम्हारे आते ही तीज का आसमान निखर गया, 

ऐसी खुदगर्जी को अब क्या नाम दूं, तुझे मनाने के लिए तेरे इंतजार में बिखर गया।

2. झूम उठते हैं दिल सभी के, इसके गीतों के तराने से

जुड़ जाते हैं टूटे संपर्क, बस साथ में झूलने के बहाने से। हैप्पी तीज 2022।

3. आया रे आया हरतालिका तीज का त्यौहार है आया,

संग में खुशियां और प्यार है लाया,

हरतालिका तीज की ढेर सारी शुभकामनाएं।

4. भादो की बहार में भगवान की कृपा हो अपरंपार

मुबारक हो आपको हरतालिका तीज का त्यौहार।

हरतालिका तीज की शुभकामनाएं!

5. कच्ची-पक्की नीम की निम्बोली, भादो चले आयो रे,

 म्हारो दिल धड़क जाए, सावन जल्दी आयो रे,

हरतालिका तीज की हार्दिक बधाई।

ये सुहागिनों के लिए बड़ा त्याहोर है, जिसे आप शुभ संदेशों के जरिए और सुंदर बना सकती हैं। हम आपके लिए यहां लाएं हैं कुछ शुभकामना संदेश,जिनके जरिए आप लोगों को तीज पर्व की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

हरतालिका तीज पर महिलाएं दिनभर और रातभर निर्जला व्रत करती हैं और अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना करती हैं। पहले कई महिलाएं एक ही जगह हरतालिका तीज की पूजा करती थी और साथ में रात भर गीत और कीर्तन करते हुए अच्छे जीवन की कामना करती थी। अब शहरीकरण के बाद लोग फ्लैट में पूजा करते हैं, लेकिन ऐसे में भी एक दूसरे को हरतालिका की बधाई देने से पीछे नहीं हटती हैं।

ये भी पढ़ें –

Read More From xSEO