0
तीज एक ऐसा त्योहार है, जिसका इंतज़ार हर सुहागन स्त्री को होता है। वैसे तो तीज तीन प्रकार की होती है। पहली हरियाली तीज, दूसरी कजरी तीज और तीसरी हरितालिका तीज। हर तीज में महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार कर पूजा पाठ करती हैं। इस दिन हम एक दूसरे को तीज की शुभकामनाएं भी देते हैं । हरियाली तीज जहां सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाई जाती है वहीं कजरी तीज भादो के महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाई जाती है। आखिर में आती है हरतालिका तीज, हिन्दू पंचांग के अनुसार भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरतालिका तीज मनाई जाती है।
शिव पुराण के अनुसार भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए मां पार्वती ने इस व्रत को रखा था। यही वजह है कि महिलाओं में इस व्रत की काफी मान्यता है। तीज के व्रत में महिलाएं सोहल श्रृंगार करती हैं। इसी में से एक है हाथों में मेहंदी सजाना। तीज पर मेहंदी (teej mehndi design) लगाने की काफी मान्यता है। इसलिए हम आपके लिए लेकर आये हैं एक से बढ़कर एक हरतालिका तीज मेहंदी डिजाइन (hartalika teej mehndi design)।
तीज मेहंदी डिजाइन – Teej Mehndi Design
इस साल 9 सितंबर 2021 को हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जायेगा। इस दिन सभी सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए कठोर निर्जला व्रत रखती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी यह व्रत 24 घंटे से भी ज्यादा लंबा होता है। इस दिन रात 12 बजे से यह व्रत शुरू हो जाता है और तीज के बाद अगली सुबह भोर में सूरज निकलने से पहले इसे पूरा किया जाता है। इसके बाद ही यह निर्जला व्रत खोला जाता है। इस दौरान महिलाएं अपना समय भजन कीर्तन व साज-श्रृंगार कर बिताती हैं। हाथों में खूबसूरत मेहंदी डिजाइन (teej special mehndi design) लगवाती हैं। अगर आप भी तीज पर व्रत रखती हैं तो हम आपके लिए लेकर आये हैं कुछ खूबसूरत तीज मेहंदी डिजाइन (teej mehndi design)।
शिव-शक्ति मेहंदी डिजाइन – Shiv Shakti Mehandi Design
इस खूबसूरत मेहंदी डिजाइन में हरतालिका तीज की झलक साफ नजर आ रही है। हरतालिका तीज मां पार्वती और भगवान शिव का त्योहार है। इस मेहंदी में उनके अलौकिक रूप शिव-शक्ति को दर्शाया गया है। हरतालिका तीज के त्योहार के लिए यह मेहंदी डिजाइन (hartalika teej mehndi design) परफेक्ट है।

सिंपल मेहंदी डिजाइन – Simple Mehandi Design
तीज पर सिंपल मेहंदी डिजाइन भी काफी पसंद की जाती है। अगर आपके पास मेहंदी आर्टिस्ट तक जाने का समय नहीं है तो खुद आप इस सिंपल सी मेहंदी डिजाइन को अपने हाथों में लगा सकती हैं। यह सिंपल होने के साथ दिखने में काफी खूबसूरत भी है। साथ ही खुद इसे लगाना भी कठिन नहीं है।

पीछे हाथ की मेहंदी डिजाइन – Back Hand Mehandi Design
हाथ में आगे पीछे दोनों जगह मेहंदी डिजाइन खूबसूरत लगती है। आगे हाथों के लिए तो कई तरह की डिजाइन मिल जाती हैं लेकिन पीछे हाथ की मेहंदी डिजाइन काम ही देखने को मिलती हैं। इसलिए हम आपके लिए लेकर आये हैं, पीछे हाथ की मेहंदी डिजाइन। यह जितनी खूबसूरत है, उतनी ही लगाने में आसान भी है।

गोल मेहंदी डिजाइन – Round Mehandi Design
गोल मेहंदी डिजाइन हमेशा से ही चलन में रही है। पुराने जमाने में भी महिलाएं तीज-त्योहारों पर हाथों में गोल मेहंदी डिजाइन लगाना ही पसंद करती थीं। यह दिखने में काफी आकर्षक होती है। साथ ही रंग लाने के बाद इसकी खूबसूरती बस देखते ही बनती है।

अरेबिक मेहंदी डिजाइन – Arabic Mehandi Design
अरेबिक मेहंदी डिजाइन नए जमाने की लड़कियों की पहली पसंद है। अरेबिक मेहंदी डिजाइन हाथों पर काफी एलिगेंट लगती है। अगर आपको भरे-भरे हाथों वाली मेहंदी डिजाइन लगाना पसंद नहीं है तो अरेबिक मेहंदी डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है।

हरतालिका तीज मेहंदी डिजाइन – Hartalika Teej Mehandi Design
हरतालिका तीज का त्योहार शिव और पार्वती को समर्पित होता है। मान्यताओं के अनुसार मां पार्वती में भगवन शिव को पाने के लिए यह व्रत किया था। उसी के बाद से कुंवारी लड़कियां मनवांछित वर पाने के लिए और सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए इस कृत को करती हैं। ऐसे में अगर हाथों में स्वयं शिव-पार्वती बने हों तो कहने ही क्या।

खूबसूरत मेहंदी डिजाइन – Beautiful Mehandi Design
मेहंदी डिजाइन अगर खूबसूरत हो तो हर किसी का ध्यान हाथों में रची हुई मेहंदी पर जाता है। हरतालिका तीज के पवन मौके पर आप भी इस खूबसूरत मेहंदी डिजाइन से प्रेरणा लेकर अपने हाथों में मेहंदी लगवा सकती हैं।

तीज स्पेशल मेहंदी डिजाइन – Teej Special Mehandi Design
जब बात तीज पर मेहंदी लगवाने की हो तो भला तीज स्पेशल मेहंदी डिजाइन से अच्छा और क्या हो सकता है। इस मेहंदी डिजाइन में झूला झूलती हुई महिला है और तीज के कलश भी हैं। आप अपने मेहंदी आर्टिस्ट को यह डिजाइन दिखाकर अपने हाथों में ऐसी ही मेहंदी सजा सकती हैं।

आकर्षक मेहंदी डिजाइन – Attractive Mehandi Design
आकर्षक मेहंदी डिजाइन हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। तीज के मौके पर आप भी अपने हाथों में ऐसी आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनवा सकती हैं। यह दिखने में जितनी खूबसूरत है, रंग आने के बाद उससे भी ज्यादा आकर्षक लगेगी।

तीज के लिए मेहंदी डिजाइन
आप चाहें तो अपने हाथों पर मेहंदी से Happy Teej भी लिखवा सकती हैं। इस मेहंदी डिजाइन में तीज की पहचान यानि झूला झूलती हुई महिला के साथ Happy Teej भी विश किया गया है। इस मेहंदी डिजाइन से प्रेरणा लेकर आप अपने हाथों में ऐसी ही मेहंदी सजा सकती हैं।

भरे हाथ की मेहंदी डिजाइन – Full Hand Mehandi Design
कई महिलाओं को भरे हाथ की मेहंदी डिजाइन अधिक पसंद होती है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो यह भरे हाथ की मेहंदी डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है। वैसे तो ज्यादातर लड़कियां शादी के मौके पर ही भरे हाथ की मेहंदी डिजाइन लगवाती हैं लेकिन हरतालिका तीज का त्योहार इससे कम भी नहीं होता। इस मौके पर भी आप ऐसी ही भरे हाथ की मेहंदी डिजाइन लगवा सकती हैं।

यह भी पढ़ें:
शादी से लेकर त्योहारों तक के लिए बेस्ट हैं ये अरेबिक मेहंदी डिजाइन्स
POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!