एंटरटेनमेंट

सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन ने उनके और रिया के प्रति कुछ यूं जताया अपना प्यार

Deepali Porwal  |  Sep 3, 2019
सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन ने उनके और रिया के प्रति कुछ यूं जताया अपना प्यार

बॉलीवुड का लोकप्रिय कपूर खानदान कभी फिल्मों तो कभी अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर चर्चा में रहता है। बात चाहे अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की हो या हर्षवर्धन कपूर (Harshvarrdhan Kapoor) की, ये दोनों ही अक्सर अपनी बहनों के प्रति अपना प्यार ज़ाहिर करते रहते हैं। हाल ही में अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने कुछ ऐसा किया, जिससे उनके व कपूर खानदान के सभी फैन्स काफी खुश हैं।

Instagram

यूं ज़ाहिर किया अपना प्यार

हर भाई की दिली ख्वाहिश होती है कि वह अपनी बहन के लिए कुछ ऐसा करे, जिससे वह खास और खुश महसूस करे। अनिल कपूर (Anil Kapoor) के एक्टर बेटे हर्षवर्धन कपूर भी अपनी दोनों बहनों, रिया और सोनम, से बेहद प्यार करते हैं और उसे ज़ाहिर करने से कभी पीछे भी नहीं हटते हैं।

सोनम और अनिल कपूर ने खोले अपने घर के अहम राज़

हाल ही में उन्होंने अपने कंधों पर टैटू (tattoo) बनवाए हैं, जिनकी झलक देखकर उनके फैन्स उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, हर्षवर्धन ने अपने दोनों कंधों पर अपनी दोनों बहनों, सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और रिया कपूर (Rhea Kapoor), के नाम के टैटू बनवाए हैं। यकीनन, उनकी बहनें अपने प्रति उनका इतना प्यार देखकर खुशी से फूली नहीं समा रही होंगी।

सोनम कपूर से शादी के बाद आनंद आहूजा ने भी बदला अपना सरनेम

Instagram

परिवार संग खास है रिश्ता

म्यूजिकल फिल्म मिर्ज्या से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हर्षवर्धन कपूर स्पोर्ट्स में गहरी दिलचस्पी रखते हैं।

श्रद्धा कपूर के बाद क्या इस हॉट एक्ट्रेस को डेट कर रहे बॉलीवुड का यह जाना-माना एक्टर?

अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर वे अक्सर फुटबॉल व अन्य खेलों की अपडेट्स और अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी और सोनम कपूर की भी कई तस्वीरें देखने को मिल जाती हैं। सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी के दौरान भी वे काफी भावुक हो गए थे।

शादी के जोड़े में बेहद जंच रहा था सोनम कपूर का अंदाज़

करण जौहर के मशहूर चैट शो, कॉफी विद करण, में भी हर्षवर्धन कपूर अपनी दोनों बहनों, सोनम कपूर और रिया कपूर, के साथ शिरकत कर चुके हैं। हालांकि, उन्होंने जिन टैटूज़ की फोटो शेयर की हैं, वे नए नहीं हैं।

सेलिब्रिटी वेडिंग – कुछ इस तरह की गई थी सोनम कपूर की शादी की तैयारी

Instagram

जल्द ही हर्षवर्धन कपूर ओलंपिक मेडल विनर भारतीय शूटर अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में उनका किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे। वहीं, अनिल कपूर फिल्म में भी उनके पिता की भूमिका अदा करेंगे।

आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।

… अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल, तेलुगू, बांग्ला और मराठी… क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

Read More From एंटरटेनमेंट