ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
श्रद्धा कपूर के बाद क्या इस हॉट एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं फरहान अख्तर?

श्रद्धा कपूर के बाद क्या इस हॉट एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं फरहान अख्तर?

पिछले दिनों लंदन में अपनी वेकेशन के वक्त बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर मॉडल, एक्टर और टीवी प्रेजेन्टर शिबानी दांडेकर के साथ डेट पर थे। यह हम नहीं, बल्कि हमें मिली खबरें बता रही हैं। फरहान अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम पर लंदन वेकेशन की एक फोटो भी शेयर की है जिसमें उनके बिलकुल पास पीछे खड़ी शिबानी साफ नजर आ रही हैं। फरहान अख्तर ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा है- ऊह…आह… दुनिया को लाल रंग से रंग दो…। आप भी देखें लाल रंग से रंगे इस फोटोग्राफ को –

कौन हैं शिबानी दांडेकर

एक हॉट मॉडल और टीवी प्रजेंटर के अलावा शिबानी दांडेकर  को संगीत का खासा शौक है। शिबानी अपने इंस्टाग्राम पर आए दिन अपने हॉट फोटो पोस्ट करती रहती हैं इसीलिए वह अपने हॉट फोटोशूट्स के लिए भी पहचानी जाती हैं। वह एक गायिका भी हैं और डी-मेजर नाम से उनका एक म्यूजिक बैंड भी है। शिबानी का बचपन ऑस्ट्रेलिया में बीता जिसके बाद न्यूयॉर्क आकर अमेरिकन टेलीविजन में वो प्रजेंटर का काम करने लगीं। उसके बाद वो इंडिया आ गईं और उन्होंने यहां भी अपना प्रोफेशन चालू रखा और साथ- साथ मॉडलिंग भी करने लगीं। वह सोनी मैक्स टीवी के शो आईपीएल एक्स्ट्रा इनिंग्स की एंकर भी रह चुकी हैं। इसके अलावा बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर वह फिल्म रॉय में नजर आ चुकी हैं।

Shibani Dandekar 2

कैसे मिले फरहान और शिबानी

फरहान अख्तर शिबानी दांडेकर से पहली बार उनके टीवी शो- आईकैनडूदैट के सेट पर मिले थे और तभी से दोनों में दोस्ती बढ़ने लगी थी। शिबानी दांडेकर की बहन अनुषा दांडेकर भी टीवी प्रजेंटर है जो करन कुंद्रा के साथ डेट कर रही हैं। शिबानी और अनुषा अभी पिछले दिनों अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर की फिल्म भावेश जोशी के एक डांस नंबर में नजर आई थीं।

ADVERTISEMENT

Farhan   Shibani

इससे पहले श्रद्धा से कर रहे थे डेट

अफवाहों की मानें तो इससे पहले फरहान अख्तर बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को डेट कर रहे थे। बताया जाता है कि श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर को उसका फरहान अख्तर को डेट करना पसंद नहीं था। पिछले दिनों एक नई बॉलीवुड फिल्म स्त्री के प्रमोशन और ट्रेलर लॉन्च के मौके पर श्रद्धा कपूर ने कहा कि जब दिल टूटता है तो बहुत दर्द होता है। लगता है कि उस वक्त श्रद्धा कपूर का इशारा फरहान अख्तर की ओर ही था।

Farhan Akhtar

अधुना भबानी से की थी शादी

फरहान अख्तर की शादी जानीमानी हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भबानी से वर्ष 2000 में हुई थी जबकि वर्ष 2016 में उनका तलाक हो गया। कहा जाता है कि फरहान अख्तर और अधुना भबानी के तलाक की वजह भी श्रद्धा कपूर ही थी। फरहान और अधुना के दो बच्चे भी हैं।

ADVERTISEMENT

इन्हें भी देखें –

‘टाइगर’ सलमान खान ने ‘भारत’ के लिए कैटरीना कैफ़ का किया कितना स्वीट वेलकम

नेपोटिज़्म पर एकता कपूर और टाइगर श्रॉफ की मां के बीच छिड़ी गर्म बहस, बोलीं स्टार किड होना गुनाह नहीं…

नाराज देशवासियों ने सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा से क्यों कहा – शर्म करो

ADVERTISEMENT

सलमान खान के काला हिरण मामले को लेकर ट्विटर पर लोगों ने खूब ली चुटकी!

10 Aug 2018
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT