ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
सोनम और अनिल कपूर ने खोले अपने घर के छिपे राज़, इन बातों से हैं परेशान

सोनम और अनिल कपूर ने खोले अपने घर के छिपे राज़, इन बातों से हैं परेशान

टीवी के कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) छोटे पर्दे पर वापसी कर चुके हैं। वे ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) से एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर राज़ करने में कामयाब हो रहे हैं। पिछले साल की कड़वी यादों को भुलाकर वे अपने जीवन की नई शुरुआत कर चुके हैं और बॉलीवुड के दिग्गज भी इसमें उनका पूरा साथ दे रहे हैं। हाल ही में अनिल कपूर (Anil Kapoor), सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और जूही चावला (Juhi Chawla) ने कपिल शर्मा के शो में आकर सेट के माहौल को खुशनुमा किया था।

सोनम ने की मम्मी के बारे में ऐसी बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपने पापा अनिल कपूर (Anil Kapoor) के काफी करीब हैं। रियल लाइफ में चर्चित बाप- बेटी की यह जोड़ी जल्द ही बड़े पर्दे पर फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ (Ek Ladki Ko Dekha To Aisa Laga) में भी बाप- बेटी के किरदार निभाती नज़र आएगी।

एक ऐसी सियापा लव स्टोरी में नज़र आएंगी सोनम कपूर

हाल ही में ये दोनों कपिल शर्मा के शो में अपनी आगामी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे थे, जहां इन दोनों ने अपने घर के सीक्रेट्स को पब्लिक कर दिया। दरअसल, कपिल शर्मा ने सोनम कपूर से पूछा था कि उनके पापा अनिल उन तीनों भाई- बहन (हर्षवर्धन कपूर, सोनम कपूर, रिया कपूर) में से किसको सबसे ज्यादा परेशान करते हैं। इस पर सोनम ने कहा कि वो तो बहुत कूल हैं और किसी को परेशान नहीं करते। इस पर कपिल ने काउंटर क्वेश्चन करते हुए पूछा कि फिर कौन परेशान करता है? आपको सोनम का जवाब जानकर हैरानी होगी, उन्होंने कहा, ‘क्या आपको पता नहीं है कि मेरी मम्मी कैसी हैं?’

ADVERTISEMENT

the-kapil-sharma-show-2

अनिल ने खोला घर का राज़

अनिल कपूर की वाइफ सुनीता कपूर आमतौर पर मीडिया से दूर रहती हैं मगर अनिल कपूर और उनकी बेटियां अक्सर इंटरव्यूज़ में उनकी तारीफ करते हैं। कई मौकों पर तो अनिल ने काफी रोचक तरीके से अपनी लव स्टोरी भी सुनाई है। मगर कपिल शर्मा के शो पर उन्होंने अपने घर का डार्क सीक्रेट सबको बता दिया। ऐसा लग रहा है कि हर आम पति की तरह अनिल भी अपनी पत्नी सुनीता से खौफ खाते हैं। दरअसल, कपिल के सवाल के बाद सोनम कपूर ने पाला अनिल कपूर की तरफ खिसका दिया था। ‘द कपिल शर्मा शो’ के सेट पर सोनम ने अपने पापा अनिल से पूछा था कि उनके मुताबिक घर में बच्चों को कौन परेशान करता है? इस पर अनिल कपूर ने जवाब दिया, ‘तेरी मम्मी (सुनीता कपूर)।’ फिर सोनम ने बात संभालते हुए कहा, ‘मॉम, मैं कुछ नहीं कह रही।’ इस पर अनिल ने सोनम कपूर के सामने हाथ जोड़ लिए थे।

सोनम को करना पड़ता है ट्रैवल

सोनम कपूर और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) ने मई 2018 में मुंबई में शादी की थी। इन दोनों की शादी में घरवालों के अलावा बॉलीवुड की कई हस्तियां भी शामिल हुई थीं। जहां सोनम को अपने बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की वजह से ज्यादातर मुंबई में रहना पड़ता है, वहीं आनंद एक बिज़नेसमैन हैं और काम के सिलसिले में वे अक्सर लंदन में रहते हैं। यूं तो सोनम और आनंद एक साथ समय बिताने की काफी कोशिश करते हैं मगर लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप होने की वजह से वे ज्यादा मिल नहीं पाते हैं। ‘द कपिल शर्मा शो’ में सोनम कपूर ने बताया कि काफी समय बाद आनंद से मिलने पर उन दोनों का प्यार ज्यादा गहरा होता जा रहा है। उनके रिश्ते में जो स्पार्क है, वह शायद हमेशा साथ रहने पर नहीं हो पाता। आनंद का शेड्यूल काफी बिज़ी रहता है इसलिए सोनम को जब भी टाइम मिलता है, वे अपने पति आनंद आहूजा से मिलने के लिए लंदन पहुंच जाती हैं।

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

शादी के तुरंत बाद सोनम कपूर ने लिया एक अहम फैसला

अपने पति आनंद आहूजा को मिस करती हैं सोनम कपूर

28 Jan 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT