Festive

इन ड्रेसेज़ से यादगार बनाएं पहली लोहड़ी – Best Lohri Dress Ideas

Deepali Porwal  |  Jan 11, 2022
इन ड्रेसेज़ से यादगार बनाएं पहली लोहड़ी – Best Lohri Dress Ideas

शादी के बाद के हर पहले त्योहार का अलग ही क्रेज़ होता है। होली व दीवाली की तरह ही पहली लोहड़ी की भी काफी मान्यता होती है। शादी के बाद लगभग एक साल तक लड़कियों को नई दुल्हन की तरह ही ट्रीट किया जाता है। पति से लेकर परिजन और मोहल्ले तक के लोग हर त्योहार पर नई दुल्हन की राह देखते हैं। त्योहार के मौके पर दूसरों की देखादेखी करने के बजाय ऐसे आउटफिट पहनें, जिनमें आप कंफर्टेबल महसूस करें। अगर इस साल आप भी पहली लोहड़ी (Lohri) मनाने जा रही हैं तो इन ड्रेस आइडियाज़ से पार्टी की शान बनने के लिए तैयार हो जाइए। लोहड़ी पर कविता

25 बेहतरीन लोहड़ी ड्रेस – Best Lohri Dress Ideas

लुक जो पिया मन भाए

इन दिनों प्रिंटेड अनारकली सूट का फैशन (Fashion) काफी हिट है। यह ऑरेंज कॉटन मास्टरपीस शादी के बाद की पहली लोहड़ी के साथ ही दूसरे फंक्शंस के लिए भी काफी दमदार रहेगी।

अपनाएं ऐश्वर्या राय बच्चन का खास अंदाज़

इस अनारकली कुर्ती में मोटिफ्स, बूटी और फॉयल प्रिंट का इस्तेमाल किया गया है।

Image Credit : Instagram/ KalkiFashion

रंग कुछ गुलाबी हो जाए

यह प्लम और पाउडर पिंक कलर का लहंगा पहली लोहड़ी ड्रेस के तौर पर बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

इस त्योहार फैशन में घोलें नए रंग

इस लहंगे में एनिमल मोटिफ्स से खूबसूरत पारंपरिक टच दिया गया है। यह डिज़ाइन ऑफ ट्रैक है और फ्यूजन ड्रेसिंग थीम में इसे पहना जा सकता है।

Image Credit : Instagram/ KalkiFashion

स्टाइल के साथ फैशन भी

यह मिंट ब्लू कुर्ती चिक और अर्बन का खास कॉम्बिनेशन है। इस कुर्ती के निचले हिस्से पर फ्रेंच नॉट्स की डिजाइन बनाई गई है।

कसौटी जिंदगी की – अनुराग की मां शुभावी चौकसी का खास है हर अंदाज़

इसकी स्लीव्स और गले पर किया गया गोल्डन वर्क इस ड्रेस की खूबसूरती बढ़ा रहा है। पहली लोहड़ी के मौके पर यह कलर भी आप पर बहुत फबेगा।

Image Credit : Instagram/ KalkiFashion

याद आए शादी की रात

कुछ लड़कियां शादी के बाद हर पहले त्योहार पर दुल्हन की तैयार होना पसंद करती हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो अपनी पहली लोहड़ी को इस लुक के साथ यादगार बनाएं।

दीपिका पादुकोण के 15 खास ब्राइडल लहंगे

फ्लोरल बूटी से तैयार किए गए इस रेड लहंगे के साथ जूलरी पहनना न भूलें।

Image Credit : Instagram/ KalkiFashion

रंगों का मिलन

अगर आप त्योहार के मौके पर बहुत ज्यादा जूलरी या एक्सेसरी संभालने के मूड में नहीं हैं तो सिंपल प्रिंट वाली यह मैरून अनारकली आपके लिए ठीक रहेगी।

शादी के लिए बेस्ट रहेंगी ये 35 ड्रेसेज़

इसके कॉटन फैब्रिक पर सीक्विन एंब्रॉयडरी का वर्क किया गया है।

Image Credit : Instagram/ KalkiFashion

साड़ी का अंदाज़ नया

इस टील ब्लू फेस्टिव क्रिएशन का रेडी प्लीटेड इफेक्ट और नेट की जैकेट इसे डिफरेंट लुक दे रही है। अगर आपको साड़ी की प्लेट्स बनाने में समय लगता है या पार्लर जाकर तैयार होने का टाइम नहीं है तो पहली लोहड़ी के लिए प्री- ड्रेप्ड साड़ी ही लें।

Image Credit : Instagram/ KalkiFashion

आज मौसम सुहाना है

यह बटर येलो लहंगा सिल्क फैब्रिक से बना है। इस लेयर्ड लहंगे में कलर्ड मोटिफ्स का इस्तेमाल किया गया है। लहंगे के घेर के साथ ही इसका ब्लाउज़ भी बेहद स्टाइलिश है।

Image Credit : Instagram/ KalkiFashion

ट्रेंड के साथ रहें अपडेट

इस मेलन पिंक लहंगे में विंटेज इंग्लिश कलर की एंब्रॉयडरी और रेशम व गोल्ड मेटल का वर्क किया गया है। इसका वी नेक ब्लाउज़ इस ड्रेस की शोभा बढ़ा रहा है। हेवी या नेट के दुपट्टे के साथ पहली लोहड़ी पर इसे पहना जा सकता है।

Image Credit : Instagram/ KalkiFashion

नीला है अंबर सारा

रंगों के खेल से त्योहार की रौनक बढ़ जाती है। यह टर्क ब्लू कलर का अनारकली आपकी पहली लोहड़ी पार्टी के लिए बेस्ट रहेगा। इसकी बेल रफल स्लीव्स इसके लुक में जान डाल रही हैं। इस अनारकली में हैंड एंब्रॉयडरी प्रिंट का इस्तेमाल किया गया है।

Image Credit : Instagram/ KalkiFashion

बनें त्योहार की शान

लोहड़ी पर अक्सर लोग अपना गेटअप परंपरिक ही रखते हैं। अगर आप नई दुल्हन हैं और ट्रैडिशनल आउटफिट की तलाश में हैं तो यह लुक शायद आपके कुछ काम आ सकता है। इस पिंक लहंगे को ब्लू कलर के ब्लाउज़ के साथ पेयर किया गया है।

Image Credit : Instagram/ Aditi Bhatia

चांद सा रोशन चेहरा तेरा

यह गोल्ड येलो अनारकली पहली लोहड़ी के साथ ही दूसरे त्योहारों पर भी आप पर खूब जंचेगी। इस शिफॉन सूट में रेशम के फ्लोरल मोटिफ्स बनाए गए हैं। उसके साथ ही इसमें क्लासिक जरदोजी बूटी का खूबसूरत काम भी किया गया है।

Image Credit : Instagram/ KalkiFashion

ब्लू है फेस्टिव वियर

पारंपरिकता में ग्लैमर का तड़का लगाना हो तो यह नेवी ब्लू लहंगा आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। किसी के लिए भी इसके थ्री फोर्थ स्लीव्स वाले ब्लाउज़ और खूबसूरत दुपट्टे से नज़र हटाना मुश्किल हो जाएगा। इसमें थ्री डी फ्लोरल एंब्रॉयडरी की गई है।

Image Credit : Instagram/ KalkiFashion

लाल रंग का जलवा

कुछ लड़कियां शादी के बाद हर पहले त्योहार पर लाल रंग पहनना पसंद करती हैं। अगर आप भी उनमें से हैं तो यकीन मानिए कि इस रेड ड्रेस से बेहतर आपके लिए कुछ नहीं होगा। लाल रंग की इस लॉन्ग ड्रेस के साथ दुपट्टा कैरी करना आपकी मर्ज़ी पर निर्भर करता है।

Image Credit : Instagram/ Divyanka Tripathi Dahiya

गुलाबी है नूर खिला

पिंक कलर के इस शरारा सूट में एथनिक लुक के लिए इसके साथ जूलरी ज़रूर पहनें। माथे पर बेंदा और बड़े झुमके आपके एथनिक लुक को कंप्लीट करेंगे। इसका नेट का दुपट्टा बेहद सुंदर है और कुर्ते व दुपट्टे पर काम होने की वजह से शरारा को सिंपल रखा गया है।

Image Credit : Instagram/ KalkiFashion

आज रंग है त्योहारी

यह शरारा अंगरखा सूट क्रोम येलो कलर का है। इस शिफॉन सूट को हैंड- क्राफ्टेड एंब्रॉयडरी से खूबसूरत लुक दिया गया है। इसका फैन्सी पिस्ता ग्रीन कलर का नेट का दुपट्टा इस फेस्टिव सूट में चार चांद लगा रहा है। इसकी नेकलाइन पर किए गए काम को भी नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता है।

Image Credit : Instagram/ KalkiFashion

दिल थोड़ा देसी हो जाए

इस ब्लू फेस्टिव लहंगे का देसी अंदाज़ किसी को भी आपकी स्टाइल और फैशन सेंस का कायल बना देगा। इसके ब्लाउज़ की नेक लाइन पर काफी भारी वर्क किया गया है, जिससे आपको कोई भी नेकपीस पहनने की कोई ज़रूरत महसूस नहीं होगी।

Image Credit : Instagram/ KalkiFashion

आज तुमपे प्यार आया है

बात त्योहार की हो तो गुलाबी रंग को पीछे छोड़ा ही नहीं जा सकता है। इस पिंक लहंगे के साथ ऑफ व्हाइट ब्लाउज़ इसकी शान बढ़ा रहा है। लहंगे पर किया गया सिल्वर वर्क आपकी पहली लोहड़ी के लिए इसे बेस्ट आउटफिट बना रहा है।

Image Credit : Instagram/ KalkiFashion

पार्टी में लुक हो खास

यह मैरून वेलवेट ड्रेस लोहड़ी के साथ ही दूसरे अवसरों पर भी आपको भीड़ में जुदा होने का एहसास करवाएगी। ड्रेस के ऊपरी हिस्से से लेकर उसकी वेस्ट लाइन तक खूबसूरत एंब्रॉयडरी की गई है और बाकी पूरी ड्रेस को सिंपल रखा गया है।

Image Credit : Instagram/ KalkiFashion

सोणा तेरा रूप है

त्योहार जैसे खास अवसरों पर रानी कलर का अपना ही अंदाज़ होता है। यह कलर ग्लैमर और परंपरा का अद्भुत कॉम्बिनेशन होता है और हर स्किन टोन पर फबता भी है। इस बार लोहड़ी के मौके पर आप ऐसा ही रानी कलर का शरारा कैरी कर सकती हैं।

Image Credit : Instagram/ Krishna Mukherjee

डांस पे चांस मार ले

त्योहार का मतलब है अच्छा खाना- पीना और ढेर सारी मौज- मस्ती। अगर आप भी अपनी पहली लोहड़ी को इसी तरह से याद रखना चाहती हैं तो कुछ ऐसा पहनें, जो दिखने में खूबसूरत हो और पहनने में कंफर्टेबल। यह पटियाला सूट आपके लिए बेस्ट रहेगा।

Image Credit : Instagram/ KalkiFashion

गोटा पट्टी वर्क कुर्ता विद प्लाज़ो

Image Source : Limeroad

अंगरखा विद ब्लॉक प्रिंटेड प्लाजो

Image Source : Limeroad

गोटा पट्टी अंगरखा सिल्क कुर्ता पैंट सेट

लोहड़ी पर पहन सकते हैं ये सूट भी

Image Source : Brand W, WishFul

अवसर कोई भी हो, उसे अपने फैशन सेंस से शानदार और यादगार बनाया जा सकता है। त्योहार में परिजनों के साथ ही फैशन का तड़का भी लग जाए तो मज़ा आ जाता है। इन ड्रेस आइडियाज़ के अलावा आप चाहें तो ट्रैडिशनल पटियाला सूट, चूड़ीदार सूट या साड़ी भी पहन सकती हैं। अगर ट्रैडिशनल आउटफिट पहनने का मन न हो तो फुल लेंथ गाउन भी आपके लिए सही ऑप्शन हो सकते हैं।

त्योहार का यह खास अवसर आपके लिए शुभ हो!

ये भी पढ़ें :

30 ग्लैमरस पंजाबी सूट डिजाइन

प्रेगनेंसी फैशन – नेहा धूपिया का हर लुक है हिट

देखिए, छोटे पर्दे की गोपी बहू का बोल्ड अंदाज़

विंटेज फ्लोरल ड्रेसेज़ के डिज़ाइंस और स्टाइल करने के तरीके

Read More From Festive