xSEO

शादी के इस सीजन में सुनिए सगाई के गाने | Engagement songs hindi

Supriya Srivastava  |  Sep 15, 2022
सगाई के गाने - Engagement songs hindi

शादी का सीजन अपने पीक है और आये दिन एक के बाद किसी न किसी की शादी की खबर सुनने को मिलती ही रहती है। फिर चाहे वो पड़ोस के शर्मा अंकल का बेटा हो या फिर कैटरीना कैफ और विक्की कौशल हों, हर कहीं बस शहनाइयां ही सुनने को मिल रही हैं। ऐसे में शादी के हर फंक्शन की धूमधाम भी अपने चरम पर है। ऐसा ही एक फंक्शन है सगाई यानि Engagement। हम आपके लिए यहां एक से बढ़कर एक सगाई के गाने (hindi engagement songs) लेकर आये हैं, जो आपकी सगाई के फंक्शन में रौनक लगा देंगे। 

बेस्ट इंगेजमेंट साॅन्ग्स – Engagement Song List in Hindi

एक समय था जब सगाई का फंक्शन घर के कुछ लोगों के बीच एक छोटी सी सेरेमनी की तरह संपन्न होता था। मगर पिछले कुछ सालों में सगाई का फंक्शन भी काफी ग्रैंड होने लगा है। लकड़ी वाले हों या लड़के वाले सभी इस खास मौके को अच्छे से भुनाते हैं सब मिलजुल कर इस फंक्शन को एन्जॉय करते हैं। ऐसे में सगाई में नाच-गाना होना तो आम बात है। इसलिए हम आपके लिए बॉलीवुड के खजाने से लेकर आये हैं कुछ ऐसे सगाई के गाने हिंदी में (sagai songs), जो सालों से सगाई की शोभा बढ़ा रहे हैं। 

आज है सगाई – Aaj Hai Sagai Sun Ladke ke Bhai

सगाई के लिए परफेक्ट फिल्म – प्यार तो होना ही था का ये गाना आज भी उतना ही लोकप्रिय है, जितना उस समय था, जब ये नया-नया आया था। इसके बाद लगभग हर सगाई में बहन के भाई को इस गाने पर डांस करवाया जाता। आज भी आप अपनी सगाई पर इस गाने में उतना ही रोमांच महसूस कर सकते हैं। 

बन्नो की सहेली – Banno ki Saheli

दूल्हा-दुल्हन दोनों की तरफ से इस गाने पर एक दुसरे को छेड़ते हुए डांस कर सकते हैं। फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के इस गाने को फिल्माया भी सगाई के दौरान ही गया था। दुल्हन की सहेली को के साथ खट्टी-मीठी छेड़खानी करने के लिए इस गाने से बेहतर और भला क्या हो सकता है। 

हम तुझको उठा कर ले जायेंगे – Hum Tujhko Utha Kar le Jayenge

सलमान खान और ट्विंकल खन्ना की फिल्म ‘जब प्यार किसी से होता है’ के इस गाने पर सगाई में दूल्हा अपनी दुल्हन के लिए परफॉर्मेंस दे सकता है। गाने के बोल भी कुछ ऐसे ही है। हम तुझको उठा कर ले जायेंगे, डोली में बिठाकर ले जायेंगे…। 

वाह वाह राम जी जोड़ी क्या बनाई – Wah Wah Ram Ji

सगाई के दौरान दूल्हे का भाई और दुल्हन की बहन इस गाने पर डांस कर अपना प्यार जाता सकते हैं। गाने के जरिये जहां दूल्हे का छोटा भाई अपने भैया और भाभी को बधाई दे सकता है वहीं दुल्हन की बहन अपनी दीदी और जीजाजी के प्रति प्यार की भावना व्यक्त कर सकती है। 

सपने में मिलती है वो कुड़ी – सत्या

इस गाने को लड़का अपनी फियांसे को डेडिकेट कर सकता है और इसपर अपनी ज़ोरदार डांस परफॉरमेंस दे सकता है। वैसे यह गाना इतना धमाकेदार है कि इसपर लड़की और लड़के पक्ष के लोग एक साथ डीजे पैर आकर डांस कर सकते हैं।

सगाई के गाने हिंदी में – Latest Sagai Songs Hindi

आजकल सगाई का कार्यक्रम भी थीम बेस्ड होने लगा है। सगाई के पहले से ही लड़की वाले और लड़के वाले अपनी-अपनी थीम तैयार कर उसी के अनुसार अपना ड्रेसकोड रखते हैं और डांस भी करते हैं। डीजे तो जैसे सगाई की शान होता है। जिस सगाई में डीजे न हो, वो एकदम सूनी-सूनी लगती है। ऐसे में अपना पसंदीदा गाना (sagai songs) चुनकर डीजे वाले बाबू से प्ले कराएं और सगाई के मज़े लें। 

बोले चूड़ियां – कभी खुशी कभी गम

एक ज़माना था जब लड़की अपनी सगाई पर शरमाई और सकुचाई सी रहती थी। अब लड़कियां काफी बोल्ड हो चुकी हैं और अपनी सगाई के फंक्शन को खुलकर एन्जॉय भी करने लगी हैं। ऐसे में अगर अपनी सगाई के दौरान दुल्हन कोई डांस परफॉरमेंस देना चाहती है तो उसके लिए ‘बोले चूड़ियां’ से बेहतर और भला क्या हो सकता है। 

गुलाबी आंखे जो देखी तेरी – दि ट्रेन

इस गाने को भी लड़का अपनी फियांसे को डेडिकेट कर सकता है। और अगर लड़के को गिटार बजाने का शौक है, तो फिर कहना ही क्या। सबको और खासतौर पर अपनी होने वाली दुल्हन को सरप्राइज देते हुए लड़का अपनी ही गिटार की धुन पर ये गाना गए सकता है और महफ़िल की रौनक को बढ़ा सकता है। 

दिल चोरी साड्डा – सोनू के टीटू की स्वीटी

ये भी एक मस्ती भरा sagai songs है, जिसपर लड़का अपने दोस्तों के साथ एक शानदार परफॉरमेंस दे सकता है। फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ का ये गाना मस्ती और धमाल से भरा हुआ है। आपकी सगाई में रौनक लगाने के लिए ये गाना परफेक्ट है।   

गल मीठी मीठी बोल – आएशा

इस गाने पर सब एक साथ अपनी परफॉरमेंस दे सकते हैं। सगाई के मौके के लिए फिल्म ‘आएशा’ का गल मीठी मीठी बोल एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। 

ले जाएंगे ले जाएंगे दिल वाले – चोर मचाए शोर

ये गाना पुराना जरूर है लेकिन इसका जलवा आज भी कायम है। अगर काफी रोक-टोक के बाद आपकी लव मैरिज होने वाली है तो इस गाने को आप अपने ससुरजी को डेडिकेट कर सकते हैं।  

अगर आपको भी यहां दिए गए सगाई के गाने (Engagement songs hindi) पसंद आए तो इन्हें अपने इन दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें, जिनकी सगाई का फंक्शन बस नजदीक ही है। 

ये भी पढ़ें-

सगाई की शुभकामनाएं हिंदी

Read More From xSEO