एंटरटेनमेंट

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने खरीदा बेहद खूबसूरत हॉलिडे होम, जानिए कीमत और लोकेशन

Archana Chaturvedi  |  Sep 14, 2021
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने खरीदा बेहद खूबसूरत हॉलिडे होम, जानिए कीमत और लोकेशन

बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर जोड़ी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने हाल ही में बेहद महंगी शॉपिंग की है। जी हां,  उन्होंने मुंबई के ही नजदीक बहुत ही खूबसूरत लोकेशन में एक बेहद लग्जरी हॉलिडे होम खरीदा है। रणवीर और दीपिका हाल ही में इस नए घर और प्लॉट की रजिस्ट्री कराने अलीबाग के रजिस्ट्रार ऑफिस भी पहुंचे थे, जहां का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हमें पता चला है कि मुंबई के नजदीक स्थित अलीबाग में दीपिका और रणवीर ने समुद्र के किनारे 2.25 एकड़ में फैला एक बहुत बड़ा प्लाॉट खरीदा है, जिसकी कीमत 22 करोड़ रूपये के आस-पास बताई जा रही है। इसमें दो आलीशान बंगले, एक नारियल और एक सुपारी का बगीचा भी हैं। रणवीर और दीपिका हाल ही में वेन्यू के लिए रजिस्ट्रेशन कराने अलीबाग पहुंचे थे। कई फैंस अपनी इस प्यारी जोड़ी की एक झलक पाने के लिए जमा हो गए थे।

वैसे आपको बता दें कि अलीबाग बहुत ही प्राइम और खूबसूरत लोकेशन है। अन्य बॉलीवुड हस्तियों में शाहरुख खान भी अलीबाग में एक बड़ी संपत्ति के मालिक हैं। शाहरुख और गौरी भी अक्सर अपने अलीबाग स्थित फार्म हाउस में एंजॉय करते दिखते हैं। इस साल की शुरुआत में वरुण धवन ने भी अलीबाग स्थित एक रिजॉर्ट में नताशा दलाल से शादी की थी। ये छोटा सा शहर समुद्र के किनारे बसा है और सेलिब्रिटिज के फेवरिट प्लेस में से एक है।

इससे पहले दिन में, दीपिका ने रणवीर की गाड़ी में सोते हुए एक तस्वीर शेयर की थी, जब वे अलीबाग जा रहे थे। उन्होंने इसे कैप्शन दिया था, “माई मॉर्निंग व्यू।”

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। रणवीर और दीपिका की गिनती बॉलीवुड के बेहतरीन जोड़ियों में होती है। ये पति-पत्नी हमेशा एक-दूसरे पर प्यार बरसाते नजर आते हैं। लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शादी की थी। रणवीर को कई बार मीडिया के सामने पर्दे पर दीपिका के लिए अपने प्यार का इजहार करते देखा गया है। अब दोनों अपने सपनों को सजाते नजर आ रहे हैं। तभी तो उन्होंने इतनी बड़ी प्रॉपर्टी पर पैसा इंवेस्ट किया है।

ये भी पढ़ें –
Bigg Boss OTT : शमिता शेट्टी को घर में सरप्राइज देने पहुंची उनकी मां, राकेश को लेकर दी ये सलाह
सीता के रोल के लिए 12 करोड़ रुपये मांगने पर ट्रोल होने के बाद करीना कपूर ने अब जाकर तोड़ी चुप्पी
ये संकेत बताते हैं कि आपका पार्टनर ही है आपका सबसे अच्छा दोस्त
यामी गौतम की इस गुलाबी जरीदार रेशमी साड़ी की कीमत जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान

Read More From एंटरटेनमेंट