लाइफस्टाइल

दिन भर रहना है तरोताज़ा तो जाने सुबह जल्दी उठने के फायदे – Subah Jaldi Uthne ke Fayde

Spardha Mann  |  Apr 3, 2019
सुबह जल्दी उठने के फायदे -  Subah Jaldi Uthne ke Fayde,Tips For Waking Up Early in Hindi

 अर्ली टू बेड, अर्ली टू राइज मेकस अ मैन हेल्दी, वेल्दी एंड वाइज। इंग्लिश की यह कहावत बचपन में आपने कई बार अपने बड़ों से सुनी होगी। यह कहावत सीधेे और सरल शब्दों में यह बताता है कि सुबह जल्दी उठने के फायदे हैं (benefits of early rising in hindi) जिसमें से तीन इसमें हैं- स्वस्थ, धनी और बुद्धिमान से है। कहने का तात्पर्य यह है कि सुबह जल्दी उठने की आदत से व्यक्ति को कई फायदे होते हैं। (benefits of wake up early in the morning in hindi) आप जानेंगे तो आपको पता चलेगा कि सारी बड़ी कंपनियों के सीईओ सुबह बहुत जल्दी उठ जाते हैं। यदि इनकी कामयाबी के पीछे का राज सुबह जल्दी उठना है तो क्यों न आप भी आज ही से इसे अपनाकर देखें।

सुबह उठने के लिए अपनाएं ये उपयोगी टिप्स – Tips For Waking Up Early 

फटाफट सवाल और जवाब – FAQ’s 

जल्दी उठें और स्वस्थ रहें – Subah Uthne ke Fayde

इसमें कोई दो राय नहीं है कि सुबह जल्दी उठने के फायदे हैं। (benefits of early rising in hindi) सुबह उठने से सारे काम आसानी से निपट जाते हैं। काम के लिए तो पूरा दिन रहता है, सुबह जल्दी उठने से आपको सिर्फ अपने लिए समय मिलता है, जो काफी जरूरी भी है।

                                   खूबसूरती निखारने से लेकर स्किन और सेक्स प्रॉब्लम्स तक, जानें कपूर के बेशुमार फायदे

सूरज की रोशनी

सूरज की रोशनी हर किसी के लिए जरूरी है। इससे हमें विटामिन डी मिलता है, जो हमारे शरीर के लिए जरूरी है। साथ ही जब आप सूरज को उगते हुए देखती हैं तो आपको अपने आप महसूस होगा कि यहां सब कुछ कितना खूबसूरत है यह खूबसूरत वाली सोच आपको पूरे दिन स्वस्थ रखने की क्षमता रखती है। (benefits of wake up early in the morning in hindi)

ऊर्जावान होने का अहसास 

सुबह के समय आप जिस एनर्जी को महसूस करती हैं, वह दिन में फिर कभी महसूस नहीं होता है। ब्रह्म मुहुर्त में जागने का यही फायदा है (early morning wake up benefits in hindi) आपका शारीरिक चक्र सूरज के साथ चलता है। सुबह में चारों ओर का वातावरण शांत होता है, इसे शुभ समय माना जाता है, जो आपको ऊर्जावान बनाने के लिए जरूरी है।

खुशी का अहसास 

ऊर्जावान व्यक्ति खुशी महसूस करता है, यह तो आप जानते ही होंगे। सुबह जल्दी उठने का एक बड़ा फायदा (benefits of early rising in hindi) यही है कि आप पूरे दिन खुश रह सकते हैं। अपने काम को समय पर पूरा करने के लिए आगे बढ़ते हैं और इससे आपके अंदर आत्मविश्वास का संचार होता है और आपको खुशी महसूस होती है।

सकारात्मक शुरुआत 

सुबह जल्दी उठकर आप आस- पास के शांत माहौल को महसूस करते हैं। (benefits of wake up early in the morning in hindi) यह माहौल सकारात्मक कंपन पैदा करता है, जो आपके जीवन में सकारात्मकता को भरता है। जब आप भरपूर नींद लेकर सुबह जल्दी जागती हैं तो आपको सुकून की भावना का भी अहसास होता है और आप आने वाले दिन को लेकर पॉजिटिव सोच रखती हैं।

                                                      डिटॉक्सिफिकेशन के साथ तनावमुक्त रखता है नमक के पानी से नहाना

फिटनेस 

सुबह जल्दी उठने से आपके पास हर काम के लिए पर्याप्त समय होता है। आप ऑफिस भागने की जल्दबाजी नहीं करती हैं, न कि किचन के काम निपटाने की आपको जल्दी रहती है। ऐसे में आपको अपनी फिटनेस के लिए भी समय मिल जाता है। चाहें तो पार्क में टहल लीजिए या फिर जिम ही चली जाइए। सुबह जल्दी उठने (wake up in hindi) से आपको यह शिकायत करने का मौका नहीं मिलेगा कि आपको अपनी फिटनेस के लिए समय ही नहीं मिलता है।

अच्छी नींद 

आप में से अधिकतर लोगों की यही शिकायत रहती है कि रात को बिस्तर पर जाने के बावजूद भी नींद नहीं आती है। आप देर तक जागती रह जाती हैं। जाहिर है सुबह फिर नींद खुलने में देरी हो जाती है। ऐसे में सुबह जल्दी उठने का सबसे बड़ा फायदा (early morning wake up benefits in hindi) यह है कि रात में बिस्तर पर जाते ही नींद आ जाती है। इससे नींद का चक्र भी सही बना रहता है।

तनावमुक्त जीवन 

सुबह जल्दी सोकर उठने से हमें ताजगी का अहसास होता है। यदि परिवार में सब लोग सुबह जल्दी उठ जाएं (wake up in hindi) तो एकक- दूसरे के साथ अधिक समय बिताने को मिलता है। सुबह चिड़ियों की चहचहाहट, बालकनी में बैठकर चाय पीना, टहलने निकल जाना, यह सब तनावमुक्त जीवन के लिए अहम हैं। आप पूरे दिन थकान का अनुभव नहीं करेंगे, जाहिर है तनाव पास नहीं फटकेगा।

बेहतर प्रोडक्टिविटी 

रात को भरपूर नींद लेने के बाद आपके मस्तिष्क को पूरा आराम मिल जाता है। सुबह आप जल्दी उठ गई हैं तो आपके पास पर्याप्त समय भी रहता है। आपका मस्तिष्क तेजी से काम करता है और सोचने के लिए आपको ज्यादा दिमाग नहीं लगाना पड़ता। चूंकि आपका मस्तिष्क तेजी से काम करता है तो आप अपने काम को आसानी से कर पाएंगी। इस तरह से आपकी प्रोडक्टिविटी भी बढ़ेगी और प्रमोशन के चांसेज भी।

डाइट में सुधार 

सुबह जल्दी उठने से आपके पास समय ज्यादा होता है। ऐसे में आप अपने डाइट पर भी ध्यान दे पाएंगी। आपको ब्रोकफास्ट में क्या खाना है, लंच के लिए क्या बनाना है, शाम के स्नैक्स का क्या करना है, यह सब सोचने और हेल्दी खाना बनाने के लिए समय भरपूर मिल जाता है। इसके अलावा, हड़बड़ी में नाश्ता करने की बजाय आप शांति से बैठकर नाश्ता करती हैं, जो आपके दिन की शुरुआत के लिए बहुत अहम है।

बीमारियों से दूरी 

बीमारियों से दूरी भला कौन नहीं चाहता? सुबह जल्दी उठने से आप जिस तरह से फ्रेश महसूस करती हैं, फिजिकल एक्टिविटी के लिए मेहनत करती हैं, यह सब आपको बीमारियों से दूर रखने के लिए पर्याप्त है। (early morning benefits in hindi) सुबह की ताजी और शुद्ध हवा आपके शरीर और मन दोनों के लिए जरूरी है। इससे आपके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है और आपका शरीर बीमारियों को दूर करता है।

                                                           लंबे और स्वस्थ बालों की चाहत है तो बालों में लगाएं सरसों का तेल

भरपूर समय 

आपके पास हमेशा कुछ काम पेंडिंग रहते हैं। आप रोजाना देर रात तक जागकर ये सारे काम निपटाती हैं। इसी का नतीजा है कि आप रोजाना रात को देर से सोती हैं। दिन भर के चौबीस घंटे आपके लिए कम पड़ जाते हैं। ऐसे में यदि आप सुबह जल्दी उठेंगी तो ये सारे काम आसानी से निपटा पाएंगी। सुबह आपके शरीर की ऊर्जा दिन या रात की बजाय बढ़ी रहती है। रात को फिर आपको देर तक जागना नहीं पड़ेगा।

सुबह उठने के लिए अपनाएं ये उपयोगी टिप्स – Tips For Waking Up Early

सुबह जल्दी उठने के फायदे (benefits of waking up early in hindi)जानने के बावजूद कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्हें सुबह उठना पहाड़ पर चढ़ने जैसा लगता है। सुबह अलार्म की आवाज सुनकर मन खराब हो जाता है और न चाहते हुए भी हाथ अलार्म को बंद करने के लिए आगे बढ़ ही जाता है।

अलार्म बंद करने के बाद सुबह को कोसते हुए हम में से अधिकतर लोग कुछ मिनट और सोने की लालसा को नहीं छोड़ पाते हैं। सुबह जल्दी उठने में यदि आपको भी परेशानी होती है तो आपके लिए कुछ उपयोगी टिप्स यहां बताए जा रहे हैं।

रात को सोते समय आप अलार्म तो लगाती हैं लेकिन उसअलार्म को तकिये की नीचे या बगल की टेबल पर रख लेती हैं। सुबह में जैसे ही अलार्म बजता है, आप हाथ बढ़ाकर उसे बंद कर देती हैं और वापस सो जाती हैं। बेहतर तो यह होगा कि आप अलार्म को थोड़ी दूरी पर रखें ताकि अलार्म बंद करने के लिए आपको अपने बिस्तर से उठना पड़े। एक बार आप बिस्तर से उठेंगी तो फिर नींद खुल ही जाती है।

                                                     क्यों जरूरी है हमारे लिए प्रोटीन का सेवन करना और क्या हैं इसके स्रोत

एक बार जब अलार्म बज जाए खुद को इस उधेड़बुन से दूर रखें कि मुझे उठना है या नहीं। अपने दिमाग पर जोर डालने की बजाय बिस्तर को तुरंत छोड़ दें। एक बार आपने सोचनें में समय लगाया तो आप नहीं उठ पाएंगी।

सुबह जल्दी उठना है तो एक सप्ताह पहले से इसकी योजना बनाएं। रोजाना दस- पंद्रह मिनट पहले जागें, धीरे- धीरे आपका रुटीन जल्दी सुबह उठने के लिए सेट हो जाएगा।

रात को सोते समय अपने कमरे की खिड़की के परदे हटा दें। सुबह कमरे में खिड़की से आने वाली धूप आपका अभिवादन करते हुए आपको जगा देगी। यह कमरे के साथ ही आपके मन में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी।

रोजाना एक ही समय पर सोने की आदत डालें। छुट्टी वाले दिन भी इसी पर टिकी रहें। इस तरह से आपकी रोजाना सुबह जल्दी उठने की आदत बनी रहेगी।

सुबह जल्दी उठने के लिए सबसे महत्वपूर्ण मंत्र यह है कि आपकी नींद पूरी होनी चाहिए। यह सुनिश्चित कीजिए कि आप रोजाना कम से कम सात घंटे सोती हों। इस तरह से आपको सुबह जल्दी उठने में आलस का अनुभव नहीं होगा और आप स्वयं को ताजगी से भरा पाएंगी।

जबरन सुबह उठने के नुकसान

आपने क्या कभी यह जानने की कोशिश की है कि जो लोग देर से उठते हैं, क्या वे कम कामयाब होते हैं? जो लोग देर सुबह तक सोए रहते हैं, वे अपने जीवन में कामयाबी की मंजिल को नहीं छू पाते हैं? क्या अंग्रेजी की वह कहावत सही है कि जो लोग सुबह जल्दी उठते हैं, केवल वे लोग ही स्वस्थ, धनी और अक्लमंद होते हैं? सच तो यह है कि दुनिया में आधे लोगों को सुबह जल्दी उठना पसंद है तो आधों को देर रात तक जागना पसंद है। जो व्यक्ति देर रात तक जागेगा, वह सुबह भी तो देर तक सोएगा। अब ऐसा तो नहीं है कि देर से उठने वाले सारे लोग नाकामयाब या कम कामयाब होते हैं।

हर व्यक्ति का अपना बॉडी क्लॉक होता है। वह अपने बॉडी क्लॉक के हिसाब से सोता और जागता है। संभव है कि वह दिन को सोता हो और रात को जागता हो। यदि किसी को उसकी बॉडी क्लॉक के विरुद्ध जाकर सुबह उठने या देर रात तक जागने को कहा जाएगा तो इससे उसके शरीर पर बुरा असर पड़ेगा। वह आलस से भरपूर रहेगा, उसका दिमाग कम चलेगा और वह अपने काम के साथ भी न्याय नहीं कर पाएगा। धन कमाना तो दूर की बात है। उसकी सेहत खराब होने के चांसेज हो सकते हैं। जब कोई व्यक्ति अपनी बॉडी क्लॉक के अनुकूल काम करता है तो ही उसका परफॉरमेंस बेहतर रहता है। वैसे देखा जाए उम्र और परिस्थिति के साथ यह आदत बदलती रहती है। बच्चों को स्कूल जाने के लिए सुबह जल्दी उठना पड़ता है। इन्हीं बच्चों की जब स्कूल से लंबी छुट्टी होती है, तो ये देर तक सोते रह जाते हैं।

                                           जानें क्यों बढ़ता है बेली फैट और कौन सी हैं बेली फैट कम करने की एक्सरसाइज़

हमारे आस- पास तमाम लेखक और कई अन्य लोग भी हैं, जो रात भर जागकर काम करते हैं और सुबह होते ही सो जाते हैं। अभी तक किसी भी शोध में यह बात साबित नहीं हो पाई है कि कामयाबी का राज सुबह जल्दी उठने में छिपा है। शरीर के हार्मोन बॉडी क्लॉक के हिसाब से रिलीज होते हैं। हां, यह जरूर है कि आप रात को सोएं या दिन में, आपको नींद अच्छी और गहरी आनी चाहिए। यह बात अलग है कि सुबह जल्दी उठने से आपको सूरज की रोशनी प्राप्त करने का मौका मिलता है, जो आपके शरीर में विटामिन डी के लिए आवश्यक है।

सुबह जल्दी उठने के फायदे से जुड़ें सवाल और जवाब – FAQ’s

क्या सुबह जल्दी उठने के वाकई में फायदे हैं?

सुबह जल्दी उठने के कई फायदे (benefits of waking up early in hindi) हैं लेकिन यह आपकी बॉडी क्लॉक पर निर्भर करता है।

सुबह जल्दी उठने के लिए कितने घंटे की नींद आवश्यक है?

कम से कम सात घंटे की नींद के बाद सुबह जल्दी उठने में कोई दिक्कत नहीं होती है।

अलार्म लगाने के बावजूद भी सुबह जल्दी उठने में क्यों होती है दिक्कत?

ऐसा इसलिए होता है कि क्योंकि अमूमन लोग अलार्म के बजने के बाद उसे बंद कर देते हैं और फिर सो जाते हैं। यदि आप अलार्म को अपने से दूर रखेंगी तो उसे बंद करने के लिए बिस्तर से उठना तो पड़ेगा ही।

क्या सुबह जल्दी नहीं उठने वाले नाकामयाब होते हैं?

ऐसा कहीं नहीं लिखा है और न ही किसी शोध या अध्ययन ने इसकी पुष्टि की है। हां, यह जरूर है कि सुबह जल्दी उठने से सकारात्मक और शांत माहौल आपको ऊर्जावान बनाए रखने में जरूर मदद करता है।

ब्रह्म मुहूर्त में जागने का क्या फायदा है?

ब्रह्म मुहूर्त में जागने से आपका शारीरिक चक्र सूरज के साथ चलता है।  

आयुर्वेदिक औषधि भी है मसालों की रानी हल्दी, जानें सेहत और त्वचा के लिए इसके फायदे

 

Read More From लाइफस्टाइल