ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
चोरी छिपे शादी के बाद अब पिता बने विवियन डीसेना, है 2 महीने की बेटी

चोरी छिपे शादी के बाद अब पिता बने विवियन डीसेना, है 2 महीने की बेटी

विवियन डीसेना उस वक्त इंडियन टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे डिजायरेबल मेन बन गए थे जब उन्होंने टीवी पर प्यार की ये एक कहानी में वैंपायर का किरदार निभाया था। दरअसल, कुछ वक्त पहले ही फैंस को पता चला है कि एक्टर ने अपनी इजिप्शियन गर्लफ्रेंड Nouran Aly से शादी कर ली है। इतना ही नहीं उन्होंने इसे सीक्रेट भी रखा था। हालांकि, विवियन ने केवल यही एक सीक्रेट नहीं रखा है बल्कि साथ ही उन्होंने एक अन्य रहस्य भी रखा है और वो ये है कि वह पिता बन गए हैं और उनकी 2 महीने की बेटी है।

जानकारी के मुताबिक, विवियन ने लगभग एक साल पहले ही चोरी छिपे अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर ली थी और दोनों की 2 महीने की बेटी भी है। दरअसल, कपल के एक करीबी सोर्स ने कंफर्म किया है कि उन्होंने दोनों की बेटी की तस्वीरें देखी हैं और साथ ही विवियन की गोद में भी दोनों की बेटी की तस्वीरें देखी हैं। Nouran अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

Instagram

वैसे तो फैंस दोनों की बेटी की झलक देखना चाहते हैं लेकिन मधुबाला एक्टर ने अभी तक अपनी शादी पर भी कोई कंफर्मेशन नहीं दिया है। हालांकि, एक्टर के साथ काम कर चुके को-स्टार ने इन अफवाहों को सच बताया है। उन्होंने कहा कि Nouran अक्सर उनके शो के सेट पर आती रहती थीं और वह विवियन के शोट्स को लेकर काफी पिकी थीं और इसमें उनका पर्सपेक्टिव और वह क्या पहन रहे हैं ये सब भी शामिल था।

विवियन ने क्यों शादी को रखा सीक्रेट

दरअसल, एक इंटरव्यू में विवियन ने कहा था कि अगर वह शादी करेंगे भी तो भी वह इसके बारे में किसी को नहीं बताएंगे। उन्होंने कहा था, ”अगर मैं शादी करता हूं तो हो सकता है कि मैं किसी को भी इस बारे में न बताऊं। Nouran इस वजह से स्पॉटलाइट में नहीं आना चाहती हैं क्योंकि उन्होंने मुझ से शादी की है। वह घर संभालना चाहती हैं और मैं उनके फैसले की कद्र करता हूं।”

ADVERTISEMENT

विवियन और Nouran की ऐसे हुई थी मुलाकात

Nouran इजिप्ट की जर्नलिस्ट हैं और अब वह entrepreneur हैं। दरअसल वह 5 साल पहले एक मैगजीन के लिए विवियन का इंटरव्यू लेने आई थीं और तीन महीने तक इंतजार कराने के बाद एक्टर उन्हें इंटरव्यू देने के लिए तैयार हुए थे। इसके 1 महीने के अंदर ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। तो लड़कियों जान लो कि विवियन डीसेना अब शादीशुदा भी हैं और एक बेटी के पिता भी हैं।

27 Mar 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT