ADVERTISEMENT
home / हेयर
Holi Hairstyles

होली पर ट्राई करें टीवी सेलेब्स के ये 6 हेयर स्टाइल्स, ट्रेंडी दिखने के साथ बाल भी रहेंगे सेफ

अगर आप उन लोगों में हैं जिन्हें होली खेलना तो बहुत पसंद है लेकिन रंग, गुलाल से बालों को होने वाले नुकसान की चिंता भी बनी रहती है, तो टीवी सेलेब्स के ये हेयर स्टाइल्स आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। इन हेयर स्टाइल्स के साथ न सिर्फ आप बिदास होली के रंगों में सराबोर होना एंजॉय करेंगी, बल्कि इनकी वजह से तस्वीरों में भी आप ग्लैमरस और ट्रेंडी दिखेंगी। तो होली के मौके पर टीवी सेलेब्स के ये ईजी हेयर डू को क्यों न करें ट्राई। 

1. हाई पोनी

Celebs Hairstyles To Try Fot Holi
साभार- इंस्टाग्राम

आपके वाल चाहे लंबे हों या फिर मिड लेंथ, इस तरह से पोनी हर तरह के हेयर्स पर अच्छा दिखता है। इसे आप कुर्ता से लेकर ट्रेंडी टॉप, किसी भी लुक के साथ स्टाइल कर सकती हैं। जन्नत जुबैर की तरह इस हेयर डू के साथ हूप्स भी कैरी करें।

2. ब्रेडेड लो बन

tv celebs hairstyles
साभार- इंस्टाग्राम

होली पर साड़ी, सलवार सूट, अनारकली या शरारा सेट स्टाइल कर रही हैं तो तेजस्वी प्रकाश की तरह ये हेयर स्टाइल ट्राई करें।

ब्रेडेड पोनी 

tv celebs hairstyles to keep hair safe
साभार- इंस्टाग्राम

अवनीत कौर की तरह अपने कैजुअल लुक के साथ नीचे के एंड तक चोटी को लूज गूथकर बांधे। ये लुक बालों को सेफ रखने और अच्छे दिखने के लिए परफेक्ट है। 

ADVERTISEMENT

मेसी बन

tv celeb in messy bun
साभार- इंस्टाग्राम

गुम है किसी के प्यार में फेम एक्ट्रेस आयशा सिंह की तरह अपने बालों में मेसी बन बनाएं और होली के रंगों को एंजॉय करें।

लो पोनी विद लेस

Hina Khan Hairstyles for holi
साभार- इंस्टाग्राम

हिना खान का ये हेयरस्टाइल होली पर हर तरह के आउटफिट के साथ स्टाइलिश लुक देगा। इस लुक के लिए आप अपनी चॉइस का रिबन यूज कर सकती हैं।

यूज करें बंदाना

TV celebs in bandana
साभार- इंस्टाग्राम

होली पर अपने व्हाइट टीशर्ट के साथ कलरफुल बंदाना यूज करें। ये आपके लुक को ट्रेंडी तो दिखाएगा ही, साथ ही बालों को कलर्स और धूप दोनों से बचाएगा।

होली के रंगों के बीच कूल और ट्रेंडी दिखने के लिए अपनाएं ये 5 स्टाइलिंग टिप्स
घर पर कर रही हैं होली पार्टी तो काम आएंगी ये 7 टिप्स
Astrological Insights:  जानिए अपनी राशि के अनुसार कैसे मनाएं होली का त्योहार

ADVERTISEMENT
07 Mar 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT