ADVERTISEMENT
home / Styling
ponytail look

कियारा आडवाणी से जान्हवी तक, सेलेब्स को पसंद आ रहा है पोनी टेल लुक, हर मौके के लिए है परफेक्ट

हेयर स्टाइल्स में पोनी टेल एक ऐसा लुक है जिसे कई तरह से स्टाइल किया जा सकता है। स्लीक हेयर लुक हो या फिर हेवी, बीच वेव लुक, पोनी टेल हर लुक में न सिर्फ स्टाइलिश दिखते हैं बल्कि इसके स्टाइल के साथ लुक भी पूरी तरह बदल जाता है। बॉलीवुड दीवाज हर तरह के आउटफिट के साथ पोनी टेल मैच करती हैं और अपने लुक को ग्लैमरस इफेक्ट देती हैं। सारा अली खान, कियारा आडवाणी, जान्हवी कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, तारा सुतारिया सबने अपने लेटस्ट लुक्स में पोनी टेल हेयर लुक अपनाया है. देखिए-

सारा अली खान

साभार- इंस्टाग्राम

सारा अली खान ने मनीष मस्होत्रा की लाइट सीक्वेंस वर्क वाली पर्पल ट्यूल साड़ी और मेजेंटा और पर्पल रफल ब्लाइज के साथ पोनी टेल हेयर लुक अपनाया है। एक्ट्रेस के बाल को लूज पोनी टेल में बनाया गया है ताकि बाल चिपके हुए न दिखे। इस तरह के पोनी टेल लुक के लिए आगे के बाल में बैक कोम्बिंग करें। आगे से एक बाल का एक वेवी स्ट्रैंड फेस को फ्रेम करने दें। 

कियारा आडवाणी 

साभार- इंस्टाग्राम

कियारा के इस शिमरी लुक के साथ सेंटर पार्टिंग के साथ मेसी पोनी टेल लुक अपनाया गया है। एक्ट्रेस की तरह ऐसे वॉल्यूम से भरे पोनी टेल लुक के लिए हेयर एक्सटेंशन यूज करिए और मेस्सी लुक के लिए बैक कोम्बिंग करिए।

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी का ये हेयर लुक डेट नाइट से लेकर ऑफिस तक हर जगह स्टाइल किया जा सकता है। एक्ट्रेस की तरह ऐसा स्लीक पोनी टेल बनाने के लिए सबसे पहले बंजी इलास्टिक से अपनी चोटी बनाएं। फिर फेस पर आगे से थोड़े से बाल निकालें और फिर हेड और चोटी, दोनों जगह सीरम लगाकर बाल को स्लीक लुक दें। 

ADVERTISEMENT

जान्हवी कपूर 

साभार- इंस्टाग्राम

जान्हवी कपूर की तरह ऐसा सेंटर पार्टिंग हाई पोनी लुक पाने के लिए पहले बालों को ब्लो ड्राई करें और फिर टेक्सचर स्प्रे करें। जिनके बाल बहुत सिल्की और स्मूद हैं, उन्हें हेयर स्प्रे यूज करना चाहिए ताकि बाल जैसे बने हैं वैसे ही रहें।

30 Jun 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT