ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
अपनी असली उम्र छिपा रही हैं मलाइका अरोड़ा? अरबाज के साथ इस इंटरव्यू ने लोगों को किया कन्फ्यूज

अपनी असली उम्र छिपा रही हैं मलाइका अरोड़ा? अरबाज के साथ इस इंटरव्यू ने लोगों को किया कन्फ्यूज

मलाइका अरोड़ा किसी न किसी कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं और हाल ही में वह अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की तस्वीर को शेयर करने पर सुर्खियों में बनी हुई थीं। इस तस्वीर में अर्जुन बेयर बॉडी दिखाई दे रहे थे और उन्होंने केवल कुशन से खुद को कवर किया हुआ था। इस तस्वीर को शेयर करने पर मलाइका अरोड़ा को काफी ट्रोल भी किया गया गया था। बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की उम्र में 12 साल का अंतर है और इस वजह से सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर काफी मजाक भी उड़ाया जाता है। हालांकि, कपल अपने ऊपर इन नकारात्मक विचारों का असर नहीं होने देता है। मलाइका और अर्जुन के रिश्ते को 4 साल हो गए हैं और हो सकता है कि दोनों कभी भी फैंस को अपनी शादी से हैरान कर दें।

इसी बीच साजिद खान के साथ मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इसमें साजिद अर्बाज और मलाइका के एज गैप को लेकर दोनों को टीज करते हुए नजर आते हैं। दरअसल, अरबाज खान, मलाइका अरोड़ा से 2 साल छोटे हैं और मलाइका अरोड़ा इस पर कहती हैं कि उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं है और वह इस फैक्ट से खुश हैं। हम देख सकते हैं कि मलाइका हमेशा से ही बॉस वुमन रही हैं।

विक्कीपीडिया पर ऐसा मेंशन है कि अरबाज खान की उम्र 55 वर्ष है और वहीं जानकारी के मुताबिक मलाइका अरोड़ा की उम्र 49 है लेकिन यदि एस्टीमेट लगाया जाए तो इसके मुताबिक मलाइका अरोड़ा की उम्र 57 वर्ष है।

वायरल क्लिप में साजिद खान शुरुआत में ही दोनों की एज डिफरेंस के बारे में पूछते हैं और जब वह इस बारे में पूछते हैं तो मलाइका कहती हैं कि अच्छा लगता है। ऐसे में फैंस सोच रहे हैं कि क्या मलाइका की उम्र 57 वर्ष है। साथ ही फैंस मलाइका की तारीफ भी कर रहे हैं क्योंकि वह खुद को काफी मेंटेन कर के रखती हैं।

ADVERTISEMENT

हम अब केवल मलाइका अरोड़ा के इस पर रिएक्ट करने का ही इंतजार कर सकते हैं।

30 May 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT