ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम शिवांगी जोशी ने लिया ब्रेक, मना रही हैं छुट्टियां

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम शिवांगी जोशी ने लिया ब्रेक, मना रही हैं छुट्टियां

छोटे पर्दे पर ज्यादातर सीरियल्स हफ्ते में 5 दिन टेलीकास्ट होते हैं तो वहीं कुछ चैनल्स अपने सीरियल्स को हफ्ते के 6 दिन भी टेलीकास्ट करते हैं। स्टार प्लस ने भी एक बार फिर से अपने सभी डेली सोप्स को 5 दिन के बजाय 6 दिनों तक टेलीकास्ट करने का निर्णय लिया है। इसका साफ मतलब है कि सीरियल्स की स्टार कास्ट का काम भी बढ़ गया होगा। ऐसे में अपने लिए वक्त निकालना मुश्किल बेशक होता होगा, मगर हमारे स्टार्स सब कुछ मैनेज करने की आदत डाल चुके हैं।

नायरा ने लिया ब्रेक

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में नायरा गोयनका (Naira Goenka) की भूमिका अदा करने वाली एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) ने काफी कम उम्र में अपने काम को अपनी सशक्त पहचान बना लिया है। आलम यह है कि अब फैंस उनकी स्क्रीन प्रेज़ेंस और एक झलक के लिए बेक़रार रहने लगे हैं।

अपने सिंपल लुक्स और कमाल की अदायगी से सबको दीवाना बनाने वाली शिवांगी जोशी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में लीड रोल निभा रही हैं, जिसकी वजह से वे काफी व्यस्त भी रहती हैं। हालांकि, इस साल होली पर उन्होंने अपने बिज़ी शेड्यूल से कुछ वक्त निकालकर मुंबई से बाहर का रुख किया है। इतना तो तय है कि उनका यह ब्रेक उन्हें रेजुवनेट कर देगा।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/bollywood-actor-manoj-joshi-to-enter-in-yeh-rishta-kya-kehlata-hai-in-hindi-877622

उत्तराखंड की हसीन वादियों में नायरा

शिवांगी जोशी के फैंस इस बात से भली-भांति परिचित हैं कि वे पहाड़ों से ताल्लुक रखती हैं। इस साल छुट्टियों में वे किसी फॉरेन डेस्टिनेशन पर न जाकर अपने घर ही गई हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस ट्रिप की कई फोटोज़ शेयर की हैं, जो कि देखने लायक हैं। इन फोटोज़ से ही उनकी खुशी और इस ‘मच नीडेड ब्रेक’ के उत्साह का साफ अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

गाजरी रंग के सूट में उन्होंने टिहरी की खूबसूरत वादियों की खूब सैर की। इस दौरान उन्होंने काफी मस्ती की और घरवालों के साथ बिताए गए इन यादगार पलों को अपने कैमरा में भरपूर कैप्चर भी किया।

https://hindi.popxo.com/article/shivangi-joshi-dipika-kakar-twinning-on-new-year-in-hindi-870027

सीरियल में नया अंदाज़

बात करें टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में उनके किरदार की तो इन दिनों नायरा काफी परेशान है। वह आश्रम से आई अपनी दोस्त त्रिशा को इंसाफ दिलाने के लिए बेचैन हो रही है और इसके लिए अपने पति कार्तिक गोयनका (मोहसिन खान-Mohsin Khan) के साथ मिलकर घरवालों के खिलाफ केस भी लड़ रही है।

ADVERTISEMENT

हालांकि, कार्तिक और नायरा को इंसाफ की इस लड़ाई में अपने घरवालों के ताने और उलाहने भी सुनने पड़ रहे हैं। इस समय शो काफी रोमांचक मोड़ पर है और दर्शकों को इंतज़ार है कि कार्तिक-नायरा कब लव-कुश और बाकी घरवालों को उनकी गलती का एहसास करवा पाएंगे।

https://hindi.popxo.com/article/yeh-rishta-kya-kehlata-hai-makes-history-by-completing-3000-episodes-in-hindi-848258

आपके लिए खुशखबरी! POPxo अपने चाहने वालों के लिए लाया है #POPxoLucky2020 की सौगात। POPxo Zodiac कलेक्शन से आप अपनी राशि के अनुसार खरीद सकते हैं कॉफी/चाय मैजिक मग, नोटबुक्स, मोबाइल कवर्स और भी बहुत कुछ … और वो भी 20% की आकर्षक छूट के साथ। तो फिर देर किस बात की, popxo.com/shop/zodiac-collection पर जाकर शुरू कीजिए शॉपिंग!

12 Mar 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT