ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
सायंतनी घोष,  सेलेब्स ट्रोलिंग, Sayantani Ghosh Gives Befitting Reply To Troll Who Asked Her Bra Size

नागिन’ फेम सायंतनी घोष से यूजर ने पूछा उनके ब्रा का साइज, एक्ट्रेस ने दिया कुछ ऐसा जवाब

आजकल ज्यादातर सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। उनके द्वारा की गई किसी पोस्ट पर फैंस उनकी जमकर तारीफें करते हैं तो तो कभी यूजर उन्हें ट्रोल भी कर देते हैं। ऐसे में इन सेलेब्स को एक तरह से आदत हो जाती है। कई सेलेब्स इन ट्रोलर्स को जवाब दे देते हैं तो कई इसे नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन कभी-कभी बात इनती आगे बढ़ जाती है कि सेलेब्स भी उन्हें खरी-खोटी सुना ही देते हैं। क्योंकि आजकल बॉडी शेमिंग, फेसलेस कमेंट्स की आड़ में भद्दे और अशलील कमेंट करना एक ट्रेंड सा बनता जा रहा है।
हाल ही में नागिन फेम टीवी एक्ट्रेस सायंतनी घोष (Sayantani Ghosh) को भी ट्रोलर्स ने अपना निशाना बनाया, लेकिन एक्ट्रेस ने भी उसे जमकर लताड़ लगा दी। दरअसल, सायंतनी घोष का फैंस के साथ सोशल मीडिया पर एक लाइव सेंशन रखा गया था। इस दौरान कई यूजर्स ने उल्टे-सीधे सवाल करना शुरू कर दिये। एक यूजर ने सारी हदें पार करते हुए एक्ट्रेस से उनकी ब्रा का साइज तक पूछ लिया। फिर क्या था ऐसे भद्दे और अश्लील सवाल सुनकर सायंतनी को बहुत तेज गुस्सा आया और उन्होंने सेशन के दौरान पूछे गये सवालों में इस सवाल का जवाब अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया।

सायंतनी ने जवाब में कहा कि, ‘पहले मुझे अपने IQ का साइज या लेवल तो बताओ, मुझे लगता है कि वह जीरो भी नहीं होगा।’ यही नहीं इस घटना के बाद सायंतनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बॉडी शेमिंग और मेंटल हेल्थ से जुड़ी कई बातें भी शेयर की। इसमें उन्होंने ऐसे अभद्र सवालों के मेंटल हेल्थ पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बात की है। उन्होंने शरीर के साथ-साथ मेंटल हेल्थ पर भी ध्यान देने की बात कही।

https://hindi.popxo.com/article/bollywood-celebrities-spotted-louis-vuitton-face-mask-cost-in-hindi-947794

सायंतनी घोष ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘एक थ्रेड साइज सोच को खत्म करने के लिए। मैंने देखा कि आज #WorldHealthDay है लेकिन आप सभी जानते है कि मेंटल हेल्थ हमारी बॉडी का सबसे अहम हिस्सा है? अपने शारीर को फिट करते समय दिमाग को फिट करना ना भूलें। यही समय है अपनी बॉडी टाइप्स को नार्मल करने का। मैं इस बदलाव के लिए तैयार हूं। क्या आप हैं?’ 

ADVERTISEMENT

आपको बता दें कि सायंतनी घोष ने साल 2006 में ‘कुमकुम एक प्यारा सा बंधन’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। वो कोलकाता की रहने वाली हैं। अब तक वो टीवी सीरियल ‘घर एक सपना’, ‘रक्त संबंध’, ‘महाभारत’, ‘बनूं मैं तेरी दुलहन’, ‘सबकी लाडली बेबो’, ‘गीत हुई सबसे पराई’और ‘संजीवनी 2’ और ‘ नागिन 4’ में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीत चुकी हैं। उन्होंने कुछ बंगाली फिल्मों में भी काम किया है। यही नहीं इसके अलावा सायंतनी ने बॉलीवुड की 2013 में वह अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘हिम्मतवाला’ में भी काम किया है।

https://hindi.popxo.com/article/tv-actress-nia-sharma-bold-photoshoot-lehenga-choli-outfit-pics-in-hindi-939774

POPxo की सलाह: MyGlamm की ग्लो स्किनकेयर रेंज के साथ रखें अपनी त्वचा का ख्याल।

08 Apr 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT