देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और इंटरनेशनल सिंगर निक जोनस की जोड़ी बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी काफी पॉपुलर है। पिछले साल दिसंबर में प्रियंका- निक की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों ने जोधपुर में हिन्दू और क्रिश्चियन रीती- रिवाज के साथ शादी की थी। शादी के बाद स्विट्ज़रलैंड की हसीन वादियों के बीच दोनों ने अपना हनीमून भी मनाया था। प्रियंका- निक साथ में काफी अच्छे लगते हैं। प्रियंका चोपड़ा भले ही निक जोनस से उम्र में बड़ी हों लेकिन इनके साथ ने यह साबित कर दिया कि जहां सच्चा प्यार होता है, वहां उम्र कोई मायने नहीं रखती। बता दें कि हाल ही में दोनों ने अपनी खुशहाल शादीशुदा ज़िंदगी का राज़ बताया है।
आए दिन सोशल मीडिया में इस तरह की खबरें आती रहती हैं कि प्रियंका- निक जल्द ही अपना बेबी प्लान करने वाले हैं। कई बार तो प्रियंका चोपड़ा के प्रेगनेंट होने की खबरें भी गॉसिप गलियारों में गूंजने लगती हैं। इससे पहले कि सच में दोनों कोई गुड न्यूज़ दें, हम आपको उनका ऐसा बेडरूम सीक्रेट बताने वाले हैं, जो शायद हर शादीशुदा कपल को अपने बेडरूम में ज़रूर आज़माना चाहिए।
हर शादी को सफल बनाने के लिए कुछ समझौते करने पड़ते हैं, ऐसे ही कुछ समझौते प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने भी किए हैं। दोनों ने अपने बेडरूम के कुछ नियम बना कर रखे हैं, जिनका पालन वे सख्ती के साथ करते हैं।
दरअसल निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के लिए बेडरूम के कुछ सख्त नियम बनाए हैं, जिनका वे खुद भी पालन करते हैं। उनमें से एक नियम है, कोई भी बेडरूम में अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करेगा। जी हां, दोनों ही अपना मोबाइल फोन बेडरूम के बाहर छोड़कर अंदर आते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने इस बात का खुलासा किया है कि दोनों ही बेडरूम के इस नियम का सख्ती से पालन करते हैं।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा को अपने मोबाइल फोन और सोशल मीडिया की बुरी लत है, जिस वजह से इस नियम का पालन करना उनके लिए थोड़ा मुश्किल रहता है। इस बात को जानते हुए उनके पति निक जोनस ने उन्हें साफ निर्देश दिए थे कि वे अपना मोबाइल फोन बेडरूम के अंदर नहीं रख सकतीं। दोनों इस बात को अच्छी तरह से समझते हैं कि मोबाइल फोन मैरिड कपल्स के बीच दूरी का कारण बन सकता है।
निक के मुताबिक, बेडरूम के अंदर वे एक- दूसरे के साथ समय बिताना चाहते हैं, न कि मोबाइल फोन के साथ। मोबाइल की लत होने के बावजूद प्रियंका ने नियम की अहमियत समझी और यही वजह है कि वे सख्ती से इस नियम का पालन करती हैं।
प्रियंका और निक की तरह अगर हर शादीशुदा कपल इस बात को समझ जाए तो आपसी झगड़ों के मामले काफी हद तक सुलझ सकते हैं।
इमेज सोर्सः Instagram
(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।)
... अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में ... तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा - अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल, तेलुगू, बांग्ला और मराठी... क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।
ये भी पढ़ें-
अनुष्का शर्मा को हुई यह गंभीर बीमारी, क्या यहीं खत्म हो जाएगा उनका फिल्मी करियर
सैफ- करीना की शादी में कुछ इस अंदाज़ में नज़र आई थीं सारा अली खान, वायरल हुई तस्वीर