ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
तस्वीरेंः दीपिका के आगे फीका पड़ा प्रियंका का कांस डेब्यू, तो कंगना रनौत ने मारी क्वीन स्टाइल में एंट्री

तस्वीरेंः दीपिका के आगे फीका पड़ा प्रियंका का कांस डेब्यू, तो कंगना रनौत ने मारी क्वीन स्टाइल में एंट्री

कांस फिल्म फेस्टिवल का आगाज़ होते ही सभी बॉलीवुड हसीनाओं के लुक्स का बेसब्री से इंतज़ार करने लगते हैं। फैंस और सोशल मीडिया के बीच इस बात की कानाफूसी तेज़ हो जाती है कि दीपिका पादुकोण, कंगना रनौत, सोनम कपूर और ऐश्वर्या राय कांस के रेड कारपेट पर किस नए लुक के साथ उतरने वाली हैं। आखिरकार इस इंतज़ार को खत्म करते हुए दीपिका पादुकोण और कंगना रनौत का लुक सामने आ चुका है। बता दें कि यह कांस फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं रहा क्योंकि इस साल कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी अपना डेब्यू कर लिया है।  

दीपिका के आगे फीकी पड़ीं प्रियंका

हर साल की तरह इस साल भी कांस फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड हसीनाओं ने अपने हुस्न का जलवा बिखेरा। इस रेस में सबको पीछे छोड़ते हुए दीपिका पादुकोण ने बाज़ी मार ली। कांस के रेड कारपेट पर जब दीपिका ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर का लॉन्ग ट्रेल वाला गाउन पहनकर दस्तक दी तो देखने वालों की निगाहें उनपर थम सी गईं। दीपिका की ड्रेस, हेयर स्टाइल से लेकर मेकअप तक सब कुछ जबर्दस्त था।

Deepika at Cannes

दीपिका पादुकोण के गाउन में बड़ा सा ब्लैक बो लगा था, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। दीपिका के इस ड्रेस को फैशन डिज़ाइनर पीटर डुंडास ने डिजाइन किया था।

ADVERTISEMENT

Deepika at Cannes 1

दीपिका का ओवरऑल लुक काफी एलिगेंट और डीसेंट था। अपने लुक को पूरा करने के लिए दीपिका पादुकोण ने हाई पोनी टेल के साथ कैट आई मेकअप किया था। डायमंड ईयररिंग्स, शिमरी ब्रेसलेट और पिंक लिप्स उनके कांस लुक को परफेक्ट बना रहे थे।

Deepika at Cannes 2

बात करें कंगना रनौत के लुक की तो उन्होंने कांस में फाल्गुनी शेन पीकॉक की डिजाइन की हुई खूबसूरत कांजीवरम साड़ी पहनकर एंट्री मारी थी। इस लुक में कंगना किसी क्वीन से कम नहीं लग रही थीं। लुक को रॉयल बनाने के लिए कंगना ने ब्लैक गॉगल्स भी लगाए थे।

ADVERTISEMENT

Kangana at Cannes

कंगना रनौत का यह लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

वहीं कांस फिल्म फेस्टिवल में पहली बार नज़र आईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने लुक को काफी सिंपल रखा। उन्होंने शिमरी ब्लैक और मैरून कलर का नो शोल्डर गाउन कैरी किया था।

Priyanka At Cannes 1

ADVERTISEMENT

अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए प्रियंका ने ओपन हेयर के साथ पिंक लिपस्टिक और न्यूड मेकअप कैरी किया था। ड्रेस के साथ उन्होंने सिल्वर ईयररिंग्स भी कैरी किए हुए थे।

Priyanka At Cannes

बता दें, प्रियंका इससे पहले मेट गाला 2019 में अजीबो-गरीब लुक को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुई थीं। उसके सामने कांस के रेड कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा का यह लुक वाकई बहुत सादा लग रहा था।  

Priyanka At Cannes 2

ADVERTISEMENT

अब कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर इंतज़ार है तो बस ऐश्वर्या राय और सोनम कपूर का। देखना दिलचस्प होगा कि ये दोनों किस नए लुक के साथ कांस में नज़र आती हैं।

इमेज सोर्सः Instagram

ये भी पढ़ें-

ऐश्वर्या राय बच्चन ने कांस में बिखेरा अपने हुस्न का जलवा, आते ही छा गईं इंस्टाग्राम पर

ADVERTISEMENT

“कसौटी ज़िंदगी की” छोड़कर हिना खान पहुंची कांस, सामने आईं पहले लुक की तस्वीरें

कांस के रेड कारपेट पर छा गया कोमोलिका का शिमरी लुक, फैंस बोले एकदम अप्सरा लग रही हैं हिना खान

17 May 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT