ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
ईशा अंबानी की शादी में प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, आलिया भट्ट समेत बॉलीवुड की कई हस्तियों ने बढ़ाई शान

ईशा अंबानी की शादी में प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, आलिया भट्ट समेत बॉलीवुड की कई हस्तियों ने बढ़ाई शान

ईशा अंबानी (Isha Ambani) की शादी अटेंड करने के लिए बॉलीवुड (Bollywood) से लेकर राजनीति जगत तक की नामी- गिरामी हस्तियां अंबानी के मुंबई स्थित घर एंटीलिया (Antilia) में पहुंच चुकी हैं। दोपहर में शुरू हुए इस फंक्शन में देर रात तक सेलिब्रिटी गेस्ट्स (celebrity guests) का आना- जाना लगा हुआ है।

ईशा अंबानी को आशीर्वाद देने के लिए लगा बॉलीवुड का जमावड़ा

सभी का ध्यान रखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। ईशा अंबानी की शादी के खास मौके पर देखिए बॉलीवुड की विभिन्न हस्तियों के खास लुक।

न्यूली वेड निक- प्रियंका चोपड़ा जोनस

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) अपनी शादी व रिसेप्शन के बाद ईशा अंबानी के प्री वेडिंग रिसेप्शन में नज़र आए थे।

ADVERTISEMENT

प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस की शाही शादी की सभी डिटेल्स

अब ओमान में अपना मिनी हनीमून मनाने के बाद एक बार फिर प्रियंका और निक मुंबई में हैं। ईशा अंबानी की शादी के शुभ अवसर पर इस नवविवाहित जोड़े का प्यार एक बार फिर देखने को मिला। प्रियंका ने इस मौके पर मोनिका और करिश्मा के कलेक्शन जेड (Jade) का लहंगा पहना था तो वहीं निक भी डिज़ाइनर सूट- बूट में नज़र आए।

priyanka-chopra-nick-jonas-at-ambani-wedding

दीपिका- सोनम- करीना का जुदा अंदाज़

सोनम ने इस मौके पर अनामिका खन्ना (Anamika Khanna) का डिज़ाइन किया हुआ पिंक कलर का कस्टमाइज़्ड (customized) लहंगा पहना था। आम्रपाली (Amrapali) की जूलरी से सजी सोनम कपूर के लहंगे पर इंगलिश में सोनम एवरीथिंग (Sonam Everything) लिखा हुआ था।

ADVERTISEMENT

अबू जानी संदीप खोसला के डिज़ाइनर आउटफिट में दीपिका पादुकोण का लुक भी देखने लायक था।

करीना कपूर का लुक भी काफी फ्रेश लग रहा था।

आलिया भट्ट का निराला लुक

अपने व्यस्त शेड्यूल से टाइम निकालकर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी ईशा अंबानी की शादी अटेंड करने पहुंची थीं। इस मौके पर वे ऑफ- व्हाइट एंड ब्लू कलर के लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही थीं। जूलरी के नाम पर कानों में भारी ईयररिंग्स के साथ आलिया का लुक सिंपल बट एलीगेंट लग रहा था। उनके हाथों में एक व्हाइट कलर का पोटली बैग भी नज़र आ रहा है।

alia-bhatt-at-ambani-wedding

ADVERTISEMENT

गौरी का साड़ी लुक है खास

आमतौर पर सोशल इवेंट्स में अपने पति शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ ही नज़र आने वाली गौरी खान (Gauri Khan) ईशा अंबानी की शादी में अकेले ही पहुंची थीं। फिल्म ‘जीरो’ की शूटिंग में व्यस्त शाह रुख खान की इंटीरियर डिज़ाइनर पत्नी गौरी खान ने रेड एंड गोल्डन कलर की साड़ी पहनी हुई थी। हाथ में क्लच बैग थामे गौरी का साड़ी लुक भी काफी अच्छा लग रहा था।

gauri-khan-at-ambani-wedding

पंजाबी लुक में हरभजन सिंह और गीता बसरा

क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) अपनी एक्ट्रेस वाइफ गीता बसरा (Geeta Basra) के साथ ईशा अंबानी की शादी अटेंड करने के लिए एंटीलिया (Antilia) पहुंचे थे। जहां गीता बसरा ने व्हाइट एंड ब्लू कलर का शरारा सूट पहना हुआ था, वहीं हरभजन सिंह क्रीम कलर के कुर्ते और व्हाइट चूड़ीदार में नज़र आए। हरभजन ने अपने इस आउटफिट के साथ ब्राइट येलो कलर की पगड़ी और जैकेट भी कैरी की थी।

harbhajan-singh-geeta-basra-at-ambani-wedding

ADVERTISEMENT

Image Source : Instagram/ Sachin Vijay Pawar

ये भी पढ़ें ः

ईशा अंबानी के संगीत के जश्न के बाद बॉलीवुड स्टार्स ने खेली रंगों की होली

ईशा अंबानी ने जमकर खाए गोलगप्पे, देखें वायरल वीडियो

ADVERTISEMENT

पारुल चौहान की शादी में शामिल हुईं शिवांगी जोशी, देखें मेहंदी से लेकर शादी तक की तस्वीरें

ईशा अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में देखें नीता अंबानी का खास लुक

अंबानी की बेटी की शादी में बच्चन परिवार ने ढाया कहर

12 Dec 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT