ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दाहिया अस्पताल में भर्ती, वेकेशन से लौटते ही बिगड़ी तबियत

दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दाहिया अस्पताल में भर्ती, वेकेशन से लौटते ही बिगड़ी तबियत

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया की जोड़ी टीवी की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। हाल ही में दोनों मकाऊ से वेकेशन मनाकर मुंबई वापस लौटे हैं। दोनों ने इस वेकेशन की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी की थीं। मगर वापस आने के अगले दिन ही विवेक दाहिया की तबियत काफी ज्यादा खराब हो गई। यहां तक कि उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती भी करवाना पड़ा।

पेट दर्द की शिकायत के चलते करना पड़ा भर्ती

एक रिपोर्ट के मुताबिक, मकाऊ से लौटने के अगले दिन ही विवेक दाहिया को तेज़ बुखार हो गया। साथ में पेट में भी बहुत दर्द होने लगा। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। यहां टेस्ट के बाद पता चला है कि उन्हें आंतों का इन्फेक्शन और लिवर अबिस हुआ है।

इस बारे में जब दिव्यांका त्रिपाठी से पूछा गया तो उन्होंने भी इस बात की पुष्टि की। दिव्यांका ने बताया कि विवेक की तबियत बहुत खराब है। इस वजह से दिव्यांका शूटिंग और अस्पताल के बीच चक्कर काट रही हैं और जल्द ही उनका परिवार भी शहर आने वाला है। दिव्यांका के मुताबिक, विवेक अब पहले से बेहतर हैं और फिलहाल स्वस्थ हैं। उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दी जा रही है मगर डॉक्टर्स ने उन्हें कुछ दिनों के लिए बिस्तर पर आराम करने के लिए कहा है।

ADVERTISEMENT

 

नहीं होस्ट कर पाएंगे “नच बलिए”

खबर थी कि “नच बलिए” का पहला एपिसोड दिव्यांका और विवेक मिलकर होस्ट करने वाले हैं क्योंकि दोनों इसके लास्ट सीज़न के विनर हैं। मगर अब विवेक की तबियत बिगड़ने के कारण उनके लिए एंकरिंग कर पाना संभव नहीं होगा। हालांकि वेकेशन पर जाने से पहले दोनों ने अपनी परफॉरमेंस शूट कर ली थी। खबरों की मानें तो अब मेकर्स दिव्यांका के साथ किसी और होस्ट को लाने की तैयारी कर रहे हैं। मगर विवेक दाहिया की तबियत को देखते हुए अब दिव्यांका का “नच बलिए” होस्ट कर पाना मुश्किल लग रहा है।

मकाऊ से शेयर की थीं खूबसूरत तस्वीरें

विवेक दाहिया की तबियत खराब होने से पहले वो और दिव्यांका मकाऊ में वेकेशन के लिए गए थे। वहां से उन्होंने कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं। आप भी देखिए इनके रोमांटिक मकाऊ वेकेशन की तस्वीरें…।

ADVERTISEMENT

 

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।)

… अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

04 Jul 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT