बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और उनके पति करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) इन दिनों मालदीव में वैकेशन एन्जॉय कर रहे हैं और दोनों अपने इंस्टाग्राम पर खूबसुरत तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। बता दें कि दोनों करण सिंह ग्रोवर का जन्मदिन मनाने के लिए मालदीव (Maldives) गए हुए हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करते हुए बिपाशा कई फिल्मों में बेहद ही अच्छे लुक्स में नजर आ चुकी हैं लेकिन इंडस्ट्री से ब्रेक लेने के बाद वह अक्सर अपने पति करण के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आती हैं।
लेकिन जैसा कि कहा जाता है, एक बार जो फैशनिस्टा बन गया, वो हमेशा फैशनिस्टा रहता है और ये बात बिपाशा ने अपने वैकेशन लुक्स से एक बार फिर साबित कर दी है।
तो चलिए बिना कोई देरी किए आपको बिपाशा बसु के खूबसूरत मालदीव लुक्स (Vacation Looks) दिखाते हैं।
बिपाशा बसु के इन लुक्स से लें इंस्पीरेशन - Bipasha Basu Maldive Vacation Looks for your Next Beach Vacation in Hindi
अपने पहले लुक में बिपाशा बसु डार्क ग्रीन बॉडीसूट में क्लासिक बोहो गर्ल लग रही हैं। वहीं उन्होंने अपने इस आउटफिट को निट श्रग और मल्टी-लेयर नेकपीस के साथ पेयर किया था। बिपाशा के नेकपीस में भी रेड टैसल थे, जो उनके आउटफिट के साथ मैच हो रहे थे। वहीं उन्होंने अपने मेकअप को लाइट पीच लिपस्टिक और न्यूड टोन्ड मेकअप के साथ कंप्लीट किया। बालों को बिपाशा ने नैचुरल कर्ली ही रहने दिया। वहीं वह अपने इस आउटफिट के साथ कई सारी अंगूठी और येलो नेलपेंट पहनें हुए नजर आईं।
अन्य बीच फ्रेश लुक जो हमने उनकी प्रोफाइल पर देखा, उसमें वह स्काई ब्लू और ग्रीन मिडी ड्रेस में दिखाई दीं, जिसे उन्होंने व्हाइट श्रग के साथ पेयर किया था। अपने इस लुक को बिपाशा ने व्हाइट गोगल्स, रेड मेकअप लुक और मैचिंग सॉक्स और व्हाइट स्नीकर्स के साथ कंप्लीट किया। ये बहुत ही प्लेजेंट आउटफिट है और आप भी इस लूज मैक्सी ड्रेस को मैचिंग एक्सेसरी के साथ पेयर करते हुए कैरी कर सकती हैं।
इस लुक में बिपाशा के चेहरे पर वैकेशन ग्लो साफ दिखाई दे रहा है। यहां बिपाशा ऑफ व्हाइट शर्ट में दिखाई दे रही हैं, जिस पर ग्रीन, येलो और पर्पल कलर के प्रिंट्स दिखाई दे रहे हैं। इस शर्ट को मिनिमल कोलर के साथ डिजाइन किया गया है और अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने नैचुरल मेकअप लुक ऑप्ट किया, जिसके साथ उन्होंने पिंक लिपस्टिक और ब्लैक कलर के सनग्लास लगाए। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए बिपाशा ने बालों में बन स्टाइल बनाया। आप भी इस तरह की शर्ट को डेनिम फ्लेयर्ड जीन्स, या फिर स्ट्रेट पैंट्स के साथ कैरी कर सकती हैं।
बिपाशा का ये लुक सबसे बेस्ट है। इस खूबसूरत बॉडीसूट को बिपाशा ने मैचिंग फ्लोइ श्रग के साथ कैरी किया है और ये बीच वाइब दे रहा है। लुक को मैच करने के लिए बिपाशा ने अपने मेकअप लुक को भी लाइट पिंक रखा और नैचुरल पिंक लिप कलर के साथ कंप्लीट किया। इस तरह के लुक्स कफ्तान के साथ बहुत ही अच्छे लगते हैं और आपको इन्हें जरूर ट्राई करना चाहिए।