ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
Mahashivratri Quotes in Hindi, Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye, Mahashivratri Wishes in Hindi

Mahashivratri Wishes in Hindi – महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं (2022)

महाशिवरात्रि का पर्व सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का प्रतीक माना जाता है। इस साल महाशिवरात्रि 1 मार्च 2022 को है। हिन्दू पौराणिक कथाओं के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन जो भी भक्त शिवालयों में जाते हैं और शिवलिंग पर जल, दूध आदि चढ़ाते हैं उनकी हर मनोकामना भगवान शिव जरूर पूरी करते हैं। महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव को भी अत्यंत ही प्रिय है। देश भर में इसे बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आप भी अपने दोस्तों रिश्तेदारों और परिजनों के साथ शेयर करें महाशिवरात्रि स्टेटस, महाशिवरात्रि कोट्स 2022 (Mahashivratri Quotes in Hindi) और सबसे बेहतरीन महाशिवरात्रि के मैसेज, महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं ।

Mahashivratri Wishes in Hindi – महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाओं से करें अपने दिन की शुरुआत। अपने परिजनों को शेयर करें शिवरात्रि की बधाइयां, और महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं  (Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye)। अगर आप भी महादेव के सच्चे भक्त हैं तो इस शिवरात्रि सच्चे मन से शिव शंकर की पूजा अर्चना करें। अगर शुभ मुहूर्त में पूजन और अभिषेक किया जाए तो भोले की अपार कृपा बरसती है। भगवान शंकर को प्रसन्न करने के लिए धतूरा,भांग और बेलपत्र अर्पित किया जाता है। शिव के इस पावन पर्व पर महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ लगाए बम बम भोले का नारा। 

Mahashivratri Wishes in Hindi
                                         Mahashivratri Wishes in Hindi

  1. हर हर महादेव बोले जो हर जन, उसे मिले समृद्धि, सुख और धन।महाशिवरात्रि की बधाई !!
  2. शिव की महिमा अपरम्पार, शिव करते सब जन का उद्धार। उनकी कृपा आप पर सदा बनी रहे। महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
  3. एक पुष्प,एक बेलपत्र,एक लोटा जल की धार कर दे सबका उद्धार। महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
  4. अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चांण्डाल का,काल भी उसका क्या बिगाड़े जो भक्त हो महादेव का। भोलेनाथ की कृपा सदैव बनी रहे। Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye।
  5. ॐ में ही आस्था,ॐ में ही विश्वास,ॐ में ही शक्ति, ॐ में ही सारा संसार,ॐ से ही होती हैं अच्छे दिन की शुरुआत। जय शिव शंकर। हैप्पी शिवरात्रि।
  6. भोले बाबा ने जिस पर भी डाली छाया रातों-रात उसके भाग्य की पलट गई छाया बिन मांगे ही मिल गया सब कुछ जो फिर कभी किसी ने न पाया। महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।
  7. काल भी तुम और महाकाल भी तुम लोक भी तुम और त्रिलोक भी तुम शिव भी तुम और सत्य भी तुम। महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।
  8. लगा कि डूबेंगे, लेकिन तैर आएंगे हम भोले के भक्त हैं, हार कर नहीं जाएंगे। Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye।
  9. जिनके रोम-रोम में शिव हैं वही विष पिया करते हैं, जमाना उन्हें क्या जलाएगा जो श्रृंगार ही अंगार से किया करते हैं। हर हर महादेव !! Happy Mahashivratri 
  10. शिव की बनी रहे आप पर छाया, पलट दे जो आपकी किस्मत की काया शिव की सोहबत में आपको मिले ज़िंदगी में सब कुछ जो कभी किसी ने न हो पाया। Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye।
  11. एक दिन अपना भी नाम होगा सदा रहूँगा शिव के साये में जल्दी ही मेरा भी नाम होगा। महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !!
  12. भोले बाबा का आशीर्वाद मिले आपको, उनकी दुआ का प्रसाद मिले आपको,  आप करे अपनी जिंदगी में खूब तरक्की, और हर किसी का प्यार मिले आपको। महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !
  13. तेरी चौखट पर सिर रख दिया है भार मेरा उठाना पड़ेगा, मैं भला हुँ बुरा हूँ मेरे भोले भंडारी  मुझको अपना बनाना पड़ेगा। हैप्पी महाशिवरात्रि !!
  14. भोले के दरबार में आकर, ख़ुशी से फूल जाता हूँ गम चाहे कैसा भी हो, मै भूल जाता हूँ बताने बात जो आऊ, वही मै भूल जाता हूँ ख़ुशी इतनी मिलती है कि, माँगना भूल जाता हूँ। महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !!
  15. इस महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आपको और आपके परिवार को भगवान भोले शंकर का ढेरों आशीर्वाद मिलें। आप जहाँ जाएं वहां आपको शिव शंकर का साया मिले। (Happy Mahashivratri)
  16. मेरा भोला है भंडारी करे नंदी की सवारी हो भोलेनाथ रे, है शंकर नाथ रे। बोलो हर हर महादेव !!
  17. कंठ जिनका नीला, माथा जिसके चन्द्रमा विराजे मन के भोलेभाले, एक हाथ में त्रिशूल धारे, एक हाथ में डमरू पकड़ें, बारम बार नमन है ऐसे प्रभु को मेरा। 
  18. भोले बाबा आप पर बरसाए अपार आशीर्वाद, बने आपका हर काम भोले बाबा करें हर इच्छा पूरी। महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !!
  19. जमा लो आज रंग, भोले की भांग के संग आयी है शुभ घड़ी ये महाशिवरात्रि का दिन। आपको और आपके समस्त परिवारजनों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !!
  20. जमा लो आज रंग, भोले की भांग के संग आयी है शुभ घड़ी ये महाशिवरात्रि का दिन। आपको और आपके समस्त परिवारजनों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !!

Mahashivratri Quotes in Hindi – महाशिवरात्रि पर कोट्स

महाशिवरात्रि का दिन शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए बहुत शुभ दिन होता है। इस दिन विवाहित जोड़े विधि विधान से भोले शंकर की पूजा करते हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर आप भी खुशियाँ बाटें और भोले शंकर के विवाह की दें बधाइयाँ और शेयर करें महाशिवरात्रि कोट्स इन हिंदी (Mahashivratri Quotes in Hindi)।…..बोलो हर हर महादेव !!

ADVERTISEMENT

Mahashivratri Quotes in Hindi
                                    Mahashivratri Quotes in Hindi

  1. घनघोर अँधेरा ओढ़ के जन जीवन से दूर हूँ श्मशान में हूँ नाचता मैं मृत्यु का ग़ुरूर हूँ,कोई हाथ न लगा पाए मैं महादेव का भक्त घनघोर हूँ। शिवरात्रि की बधाई!
  2. कुत्तो की बढी तादाद से शेर मरा नही करते और महादेव के दिवाने किसी के बाप से ड़रा नही करते – Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye
  3. आओ भगवान शिव का नमन करें । उनका आशीर्वाद हम सब पर बना रहे शिवरात्रि की हार्दिक बधाई! बोलो हर हर महादेव !!
  4. महाशिवरात्रि का पर्व आपके जीवन में सकारात्मकता और ढेरों खुशियां लाएं। महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !!
  5. अपने जिस्म को इतना न सँवारो इसको तो मिट्टी में ही मिल जाना है सँवारना है तो अपनी रूह को सँवारो क्योंकि उस रूह को ही महाकाल के पास जाना है….. Happy Mahashivratri !!
  6. जो भी करें महाशिवरात्रि में अभिषेक पूरी हो उसकी हर मुराद, जो भी पढ़ें यह मैसेज उसके भी पूरे हो हर ख्वाब। महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई !!
  7. भोलेशंकर को मानना है तो शिवालय आना होगा, भोले का भक्त बनना है तो केवल सच्चे मन से मुस्कुराना होगा। Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye !!
  8. हर हर महादेव कहने से ही हर मुश्किल दूर हो जाती है, यकीन नहीं तो सच्चे मन से शिव को इस महाशिवरात्रि याद करों और कह के देखों हर हर महादेव। Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye !!

Mahashivratri Status in Hindi – महाशिवरात्रि स्टेटस

हिन्दू धर्म में भोलेनाथ को इष्ट देव माना जाता है। ऐसा कहा जाता रहा है कि भोलेनाथ इस सृष्टि के रचयिता है, जो अपने भक्तों से आसानी से खुश हो जाते है। सोमवार का दिन भी भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है। महादेव को महाकाल, भोलेनाथ, शिव शंकर, भोले भंडारी और कई अन्य नामों से पुकारा जाता है। इस बार महाशिवरात्रि पर आप भी शिव की महिमा का बखान और गुणगान करें। अपने परिजनों को शेयर करें महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं (Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye) और महाशिवरात्रि स्टेटस। अगर आपके मन में भी कोई मनोकामना है तो अपने आस पास किसी शिव मंदिर में जाकर जल चढ़ाएं और भोलेनाथ को प्रशन्न करें। 

Mahashivratri Status in Hindi
                                       Mahashivratri Status in Hindi

  1. बम भोले डमरू वाले शिव का प्यारा नाम है, भक्तो पे दर्श दिखता हरी का प्यारा नाम है, भोले की जिसने दिल से है की पूजा, शंकर भगवान ने उसका सवारा काम है! हैप्पी महाशिवरात्रि। 
  2. भोले तू ही जाने तेरी माया, हर दिल में तू ही समाया। जो करे दिल से अरदास सदा रहे उसके सर पर तेरा हाथ। बम बम भोले !!
  3. शिव ओंकार है, शिव भगवंत है, शिव ब्रह्म है, शिव भक्ति है, शिव शक्ति है आओ भगवान शिव को नमन करें उनका आशीर्वाद हम सब पर बना रहे। महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !!
  4. तन की जाने, मन की जाने, जाने चित की चोरी उस शिव के हाथ में हैं तेरी मेरी डोरी। महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !!
  5. ना पूछो मुझसे मेरी पहचान मैं तो भस्मधारी हूँ, भस्म से होता जिनका श्रृंगार मैं उस शिव शंकर का पुजारी हूँ। शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !
  6. ना गिन के दिया ना तोल के दिया, मेरे शिव ने जिसे भी दिया दिल खोल के दिया। बोले हर हर महादेव !!
  7. सबसे बड़ा तेरा दरबार है, तू ही सब का पालनहार है सजा दे या माफी महादेव, तू ही हमारी सरकार है। हैप्पी महाशिवरात्रि !!(Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye) !
  8. भगवन शंकर हर किसी की इच्छा पूरी करते है, जो जप ले एक बार उनका नाम काम पूरा करते है। शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !!

Mahashivratri Thoughts in Hindi – महशिवरात्रि थॉट्स

तीनो लोको के स्वामी भगवान शिव इस ब्रह्मांड के रचयिता है। उनका सबसे खास त्योहार महाशिवरात्रि माना जाता है। देशभर में महाशिवरात्रि बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। इस दिन भगवान भोलेनाथ का जल या दूध से अभिषेक करने की परंपरा है। शिवरात्रि के इस पावन पर्व पर आप अपने दोस्तों और परिजनों को महाशिवरात्रि थॉट्स (Mahashivratri Thoughts in Hindi) भेजकर महाशिवरात्रि की बधाइयां दें।

ADVERTISEMENT

Mahashivratri Thoughts in Hindi
                                     Mahashivratri Thoughts in Hindi

  1. पता है कौन हूं मैं और कहां है मुझे जाना, है मेरे महादेव ही मेरी मंजिल उनके चरणों में ही मेरा ठिकाना । महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।
  2. शिव की नेत्र ज्योति से नूर मिलता है हर भक्त के दिल को सुकून मिलता है जो भी जाता है मेरे भोले के द्वार मन मांगा वरदान ज़रूर मिलता है। महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।
  3. शिव की बनी रहे आप पर छाया पलट दे जो आपकी किस्मत की काया मिले आपको वो सब इस अपनी ज़िन्दगी में जो कभी किसी ने भी ना पाया। महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।
  4. अमृत पीने वाले को देव कहते हैं मगर विष पीने वाले को केवल महादेव कहते हैं !! महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।
  5. जब भी मैं अपने बुरे हालातो से घबराता हूँ, तब मेरे महादेव की आवाज आती है की रुक मैं अभी आता हूँ। महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
  6. मिलती है तेरी भक्ती महादेव बड़े जतन के बाद, पा ही लूँगा तुझे मैं श्मशान मे जलने के बाद।महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।
  7. हाथों की लकीरें अधूरी हो तो किस्मत अच्छी नहीं होती, हम कहते है कि सिर पर हाथ महादेव का हो, ,तो लकीरों की ज़रूरत नहीं होती। हर-हर-महादेव।
  8. यह कलयुग है यहाँ ताज अच्छाई को नही बुराई को मिलता है, लेकिन हम तो महादेव के दीवाने है ताज के नही रुद्राक्ष के दीवाने है।महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
  9. यह कलयुग है यहाँ ताज अच्छाई को नही बुराई को मिलता है, लेकिन हम तो महादेव के दीवाने है ताज के नही रुद्राक्ष के दीवाने है।
  10. वो दे तो मर्जी उसकी न दे तो कोई मलाल नहीं, महाकाल के फैसले कमाल है, उन फैसलों पर कोई सवाल नहीं। (हर हर महादेव ) 
  11. जख्म भी भर जाएंगे, चेहरे भी बदल जाएंगे, तू करना याद महादेव को तुझे दिल और दिमाग में सिर्फ और सिर्फ भगवान शंकर नजर आएंगे। महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं ! (Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye)

Mahashivratri Messages in Hindi – महाशिवरात्रि मैसेज

Mahashivratri Messages in Hindi
                              Mahashivratri Messages in Hindi

बोलो हर हर महादेव ……. इस जयकारे के साथ शिव और महाशिवरात्रि का पर्व सबसे पहले याद आता है। इस साल की महाशिवरात्रि आने ही वाली है। इस मौके पर भोले शंकर को खुश करने का मौका अपने हाथ से न जाने दें। शिव के मंत्रों के साथ अभिषेक करें और अपने सभी जानने वालों के साथ शेयर करें महाशिवरात्रि के मैसेज (Mahashivratri Messages in Hindi)।

  1. डमरू वाले शिव का प्यारा नाम है,भक्तो पे दर्श दिखाता हरी का प्यारा नाम है। शिव शम्भू की जिसने दिल से हैं की पूजा शंकर भगवान ने उसका सवारा काम है। महाशिवरात्रि की बधाई!
  2. भोले बाबा का आशीर्वाद मिले आपको,उनकी दुआ का प्रसाद मिले आपको, खूब करो तरक्की आप, ज़िंदगी में हर जगह भोले का आशीर्वाद मिलें आपको। महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !!
  3. विश पीने का आदि मेरा भोला है, नागों की माला और बाघों का चोला है मस्ती में डूबा वो मेरा शंकर भोला है। महाशिवरात्रि की बधाई। 
  4. यह कलयुग है यहाँ ताज अच्छाई को नही बुराई को मिलता है, लेकिन हम तो बाबा महाकाल के दीवाने है ताज के नही रुद्राक्ष के दीवाने है। 
  5. अच्छा बुरा सब इसी जहाँ में ही मिलता है, बाबा की शरण में रहने वाले को अच्छा ही अच्छा मिलता है। हर हर महादेव…. Happy Mahashivratri 
  6. शिव की कृपा से मेरा हर काम हो रहा है, करते तो हैं भोले बाबा मेरा नाम हो रहा है। महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !!
  7. सारी दुनिया जिसकी शरण में.. मैं उस भगवान शिव के चरण में, उनकी चरणों की धूल में मुझे रहने दो। हर हर महादेव 
  8. जीवन में अपार सफलता मिलें, हर बाधा पार कर के आपको शिव का साथ मिलें। महाशिवरात्रि की बधाई !!
  9. भोले बाबा का आशीर्वाद मिल सकता है, आपको प्रार्थना का प्रसाद मिल सकता है, आपको जीवन में बहुत सफलता मिल सकती है, हो सकता है कि आपको सभी का प्यार मिले, जय शिव शंकर बाबा की महिमा हो। महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। 
  10. एक फूल..एक बेलपत्र..एक तांबे का पानी का घड़ा, मेरे भोले को खुश करने के लिए केवल इतने की जरूरत है। तो बोलो हर हर महादेव !!
  11. आज महाशिवरात्रि है, आज भक्ति में लीन रहे, जग में मिल जाएगा सब आओ भोले में तल्लीन रहे…. Happy Mahashivratri
  12. आज शिवरात्रि मेरे भोले बाबा का दिन है..आज सब भगवान शिव की भक्ति गीत में झूम जाएं। जय महादेव 
  13. भगवान शिव की छाया हर जगह है वर्तमान शिव है, भविष्य शिव है,आप सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं !!

भगवान भोलेनाथ अपने नाम की तरह ही भोले है। पुराणों और कुछ किवदंतियों के अनुसार उन्हें प्रशन्न करना सबसे ज्यादा आसान है। अगर इस महाशिवरात्रि आप भी भोले बाबा को खुश करना चाहते हैं या कोई मनोकामना है तो अपने दोस्तों परिजनों और सभी जानने वालों के साथ महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं (Mahashivratri Wishes in Hindi 2022), महाशिवरात्रि कोट्स और महाशिवरात्रि विशेस शेयर करें। 

ADVERTISEMENT

ये भी पढ़ें 
महाशिवरात्रि शायरी इन हिंदी
Ram Navami Status in Hindi

13 Jan 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT