ADVERTISEMENT
home / फैशन
सोनम कपूर की इन साड़ियों ने बदल दी है साड़ी की परिभाषा

सोनम कपूर की इन साड़ियों ने बदल दी है साड़ी की परिभाषा

बॉलीवुड की फैशनिस्टा सोनम कपूर के लिए ये साल काफी खास रहा। पहले बिज़नेसमैन आनंद कपूर से हुई उनकी शादी सोशल मीडिया में छाई रही उसके बाद फिल्म “वीरे दी वेडिंग” भी बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ने में लगी है। कुल मिला कर उम्र का ये पड़ाव सोनम कपूर के लिए काफी खास है। इन सब के अलावा सोनम आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी पिक्चर्स और आउटफिट्स को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। खासतौर पर जब साड़ी पहनने की बारी आती है तो सोनम कुछ ज्यादा ही एक्सपेरिंटल हो जाती हैं। साड़ी के पारंपरिक तौर- तरीकों को सोनम ने अपने अनोखे स्टाइल के चलते पूरी तरह से बदल डाला है।

आज सोनम कपूर के जन्मदिन के मौके पर हम आपको दिखा रहे हैं सोनम की कुछ ऐसी ही तस्वीरें जिसमें उन्होंने साड़ी के ड्रेपिंग स्टाइल में एक्सपेरिमेंट करते हुए साड़ी की परिभाषा ही बदल कर रख दी है।

साड़ी नहीं साड़ी गाउन बोलिये जनाब

2

जी हां, ये साड़ी नहीं साड़ी गाउन है। फिल्म “संजू” के ट्रेलर लांच के दौरान सोनम कपूर ने डिजाइनर गौरव गुप्ता की डिजाइन की हुई ये साड़ी पहनी थी। इस प्लम केप शिफॉन साड़ी गाउन में सोनम काफी स्टाइलिश लग रही हैं।

ADVERTISEMENT

कुर्ते में साड़ी है या साड़ी में कुर्ता

3

गोल्डन कलर की इस कुर्ता- साड़ी को सोनम के लिए डिजाइनर रश्मि वर्मा ने डिजाइन किया है। साड़ी का ये स्टाइल भी काफी डिफरेंट है। सिर्फ सोनम ही ऐसा स्टाइल कैरी कर सकती हैं।

अनोखी है ये डेनिम साड़ी

4

इस साडी में भी सोनम ने कुछ हटकर ट्राई किया है। सोनम ने डेनिम की रिप्ड साड़ी के साथ व्हाइट शर्ट को मैच किया है, जिसे डिजाइन किया है डिजाइनर दीक्षा खन्ना ने।  

ADVERTISEMENT

प्लाजो के साथ साड़ी

8

प्लाजो फैशन में हैं, ये तो पता था लेकिन सोनम कपूर ने तो प्लाजो को भी साड़ी से जोड़ दिया। इस व्हाइट मोगरा प्लाजो साड़ी को स्टाइल किया है सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने। है न ये साड़ी एकदम हटकर।

फ्रिंज साड़ी के बारे में सुना क्या आपने?

9 Frienge Saari Abu jani sandeep khosla

अगर इसे पहले नहीं सुना, तो अब जान लीजिये। पेस्टल ग्रीन कलर की इस फ्रिंज ड्रीम साड़ी को डिजाइन किया है जाने- माने डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने। आप शायद ही कभी ऐसी साड़ी पहनने की हिम्मत जुटा पाएं।

ADVERTISEMENT

ये पैंट नहीं पैंट साड़ी है

6 masaba Gupta  costum made paint saari

देखकर यकीन नहीं होता न! पर सी ग्रीन कलर का ये आउटफिट भी साड़ी ही है। इस कस्टम मेड पैंट साड़ी को सोनम के लिए डिजाइन किया है अभिनेत्री नीना गुप्ता की डिजाइनर बेटी मसाबा गुप्ता ने।

इसे देखकर क्या नाम सूझ रहा है आपको ?

10 Anavila Mishra   handblock printed khadi lenin saari

इस साड़ी को देखकर कुछ समझ नहीं आया तो हम समझाते हैं। दरअसल ये हैंडब्लॉक प्रिंटेड लिनेन साड़ी है, जिसके साथ सोनम कपूर ने ब्लैक कलर के बूट्स कैरी किये हैं। इसे डिजाइन किया है डिजाइनर अनाविल मिश्रा ने।

ADVERTISEMENT

साड़ी है कि क्या है?

7 Rimzim dadu Sclupted Saari

जी हां, ये साड़ी ही है। जिसे डिजाइनर रिमज़िम दादू ने डिजाइन किया है। लगता है सोनम के लिए साड़ी डिजाइन करते समय डिजाइनर्स भी साड़ी में एक्सपेरिमेंट्स करने लगते हैं। तभी तो डिजाइनर ने साड़ी को स्कल्पटेड लुक दिया है।   

इमेज सोर्सः Instagram

इन्हें भी देखें

ADVERTISEMENT

‘वीरे दी वेडिंग’ के प्रमोशन के दौरान सोनम कपूर के ये 10 डिफरेंट लुक्स बना देंगे आपको दीवाना 

इस शादी सीजन अपनी साड़ी को दें डिफरेंट लुक, स्टाइल करें कुछ हटकर  

सोनम कपूर या अनुष्का शर्मा, किसका ब्राइडल लुक रहा ज्यादा खूबसूरत ?

शादी के लिए लड़के से मिलते वक्त हर लड़की के मन में जरूर आती हैं ये बातें

ADVERTISEMENT
07 Jun 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT