ADVERTISEMENT
home / Festive
#FestiveSeason: 1 साड़ी.. 6 अंदाज़! कौन-सा Style होगा आपका?

#FestiveSeason: 1 साड़ी.. 6 अंदाज़! कौन-सा Style होगा आपका?

दिवाली आने वाली है और ये अपने साथ लाती है त्योहारों का मौसम, कई पार्टीज़ और functions!! इस त्यौहार पर साड़ी सभी की पसंद हो सकती है…लेकिन एक ही तरीके से साड़ी पहन-पहन कर आप बोर हो गई होंगी…हुई हैं ना? तो चलिये आज हम आपका साड़ी स्टाइल बदलते हैं। हम आपको कुछ ऐसे सिम्पल ideas देंगे जिससे इस दिवाली आप अपनी पसंदीदा साड़ी को एक नए अवतार में पहन सकेंगी। तो देखिये कैसे थोड़े से बदलाव से आप साड़ी को नया लुक दें सकती हैं!! चलिये शुरू करते हैं साड़ी स्टाइल का ये सफर….

1.स्टाइलिश बेल्ट का तड़का

अगर आप ज़्यादा कुछ try नहीं करना चाहती हैं तो ये idea आपको बहुत पसंद आएगा। आपको बस इतना करना हैं कि अपनी नॉर्मल साड़ी के लुक के साथ कमर पर एक बेल्ट add कर दें। फिर देखिये कैसे आपका लुक आम से खास हो जाता है। ये कमर पर साड़ी को cinch कर उसे स्लिम कमर का लुक देने के साथ ही आपकी नॉर्मल साड़ी स्टाइल को भी glam लुक दे देती है।

saree drap-1

Image: Viral Bhayani

ADVERTISEMENT

2.गुजरती स्टाइल

उल्टे पल्लू की जगह एक बार सीधे पल्लू या गुजरती स्टाइल की साड़ी पहन के देखिये….ये एक पारंपरिक लेकिन खूबसूरत स्टाइल है साड़ी पहनने का। अगर इसे चित्रांग्दा सिंह की तरह पहनें तो ये लुक सेक्सी भी लगता है! है न elegant साड़ी स्टाइल!

saree drap-2

Image Source:  on Instagram

3. धोती स्टाइल

आपने mythological सीरियल्स में देखा होगा अप्सराओ और रानी किस तरह से धोतीनुमा साड़ी पहनती हैं। तो बस उसी से inspire होकर आप भी इस दिवाली ये chic साड़ी स्टाइल try करिए। सुनने में ये भले ही इतनी कूल ना लगे लेकिन पहन कर तो ये कमाल लगती है। इसे पहनना बहुत ही आसान है। ऐसी साड़ी pre-stitched भी मिलती है। तो इस दिवाली कुछ अलग लगने को तैयार हो जाइए 😉

ADVERTISEMENT

saree drap-7

Image: Viral Bhayani

4.Wrap पल्लू

अपने पल्लू को या तो दुपट्टे की तरह दोनों कंधो पर डाल कर स्टाइल करें या फिर स्कार्फ की तरह गर्दन के चारों ओर घूमा कर आगे की तरफ लटका लें। दोनों ही तरह से ये सुपर मॉडर्न और स्टाइलिश लगेगा। अब बॉलीवुड की fashionista सोनम ने इसे carry किया है तो ये लुक आज़माना तो बनता ही है। 😉

saree drap-4

ADVERTISEMENT

Image: Viral Bhayani

5. मरमेड स्टाइल

इसे आप फिशटेल या रेट्रो स्टाइल के नाम से भी जानती हैं। ये स्टाइल आपके curves को बहुत अच्छे से show करता है क्योंकि ये कमर और हिप्स पर fitted होती है। अगर आपको इस तरह की साड़ी पहननी नहीं आती है तो आजकल मार्केट में प्री-stitched साड़ी भी मिलती है। तो इस दिवाली सेक्सी diva लगने के लिए तैयार हो जाइए!!

saree drap-5

Image Source:  on Instagram

ADVERTISEMENT

6. बंगाली स्टाइल

हमारे हिंदुस्तान में इतने कल्चर हैं कि आपको स्टाइल के लिए inspiration लेने के लिए कहीं दूर जाने की ज़रूरत ही नहीं है! वैसे तो बंगाली स्टाइल की साड़ी के बारे में सभी जानते हैं लेकिन इसे कोई आजमाता नहीं है। ये अलग लगने के साथ ही सभी पर बहुत फबती है। तो इस दिवाली इस स्टाइल को try करें। अगर आपको इस तरह से साड़ी पहनना नहीं आता है तो घबराना क्यो? आपको इसके कई videos ऑनलाइन मिल जाएँगे। और हाँ, इसके साथ बिंदी लगाना ना भूलें..तो अब इस पारंपरिक glam लुक के लिए तैयारी शुरू कर दीजिये!

saree drap-3

Image:  on Instagram

05 May 2016

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT