ADVERTISEMENT
home / xSEO
Pet ko Thanda Kaise Rakhe

पेट को ठंडा कैसे रखें- Pet ko Thanda Kaise Rakhe

गर्मी के मौसम में जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, वैसे-वैसे आंतों में गर्मी के लक्षण दिखने लगते हैं और  पेट से जुड़ी कई समस्याएं भी शुरू होने लगती हैं। दरअसल, मौसम के प्रभाव और हमारे गलत जीवनशैली जैसे रात में देर से खाना, ओवर ईटिंग करना या खूब मसालेदार खाना खाना पेट के गर्माने की वजह बन जाता है। इसके अलावा ज्यादा चाय-कॉफी पीना, पानी कम पीना, नॉनवेज खाना, ज्यादा दवा खाना, दिनभर बैठकर काम करना जैसे कारण भी पेट की गर्मी बढ़ाते हैं। अगर आप भी ये सोच रहे हैं कि पेट गर्म होने पर क्या करे, तो बता दें कि पेट को ठंडा रखने के लिए दवा के साथ पेट की गर्मी को दूर करने के लिए यहां उपाय बताए गए हैं। पेट के कीड़े दूर करने के उपाय 

पेट में गर्मी के लक्षण- Pet me Garmi ke Lakshan

पेट की गर्मी के लक्षणों को देखते हुए असका उपचार तय किया जाता है। ये हैं पेट की गर्मी के सामान्य लक्षण-

1. उल्टी और घबराहट होना

2. अत्यधिक गैस बनना, कब्ज होना

ADVERTISEMENT

3. खट्टी डकारें होना

4. मुंह में खट्टा पानी आनी

5. गले में, छाती में जलन

6. पेट फूलना

ADVERTISEMENT

7. सांस लेने में तकलीफ होना

8. सिर में दर्द होना

पेट को ठंडा रखने के लिए घरेलू उपाय – Pet ki Garmi Kaise Nikale

Pet ko Thanda Kaise Rakhe

मौसम के साथ अपनी आदत में सुधार करके पेट को गर्म होने और पेट से जुड़ी समस्याओं से बचना बहुत आसान है। ये आदतें एक मौसम नहीं, बल्कि हर मौसम में आपको फिट, चुस्त-दुरुस्त रख सकती है। 

1. खाली पेट गुनगुना पानी

ADVERTISEMENT

2. एलोवेरा जेल

3. समय से खानपान

4. आंवला, नारियल पानी 

5. पैर को ठंडे पानी में रखें

ADVERTISEMENT

6. सितली ब्रीदिंग

पेट को ठंडा रखने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय 

खाली पेट गुनगुना पानी- सुबह उठकर खाली पेट गुनगुना पानी पीना न सिर्फ वेट लॉस में मदद करता है, बल्कि ये पेट से जुड़ी कई समस्याओं के लिए भी बहुत उपयोगी है। गुनगुना पानी पेट की गर्मी को कम करता है।

एलोवेरा जेल- सुबह उठकर खाली पेट एलोवेरा जूस पीना फायदेमंद होता है। लेकिन बहुत कम लोग ये जानते हैं कि पेट की गर्मी को कम करने के लिए एलोवेरा जेल को पेट पर लगाने से काफी राहत मिलती है। यह पेट की गर्मी को तुरंत शांत करता है। इसके लिए एलोवेरा की ताजा पत्तियों को यूज कर सकते हैं।

समय से खानपान– पेट की गर्मी से बचने के लिए जरूरी है कि लंबे समय तक पेट को खाली न रखा जाए। समय से खानपान न हो तो गैस की समस्या बढ़ने लगती है और पेट गर्माने लगता है। 

ADVERTISEMENT

आंवला, नारियल पानी- सुबह खाली पेट नारियल पानी पीएं या फिर आंवला का रस पीएं। 

पैर को ठंडे पानी में रखें- अगर स्टमक हीट की वजह से ज्यादा परेशानी हो रही हो तो ठंडे पानी में 20 मिनट के लिए पैर डुबो कर बैठने से भी राहत मिलता है। इसके लिए पानी में थोड़ा बर्फ भी डाल सकते हैं। 

सितली ब्रीदिंग– पेट की गर्मी से राहत पाने के लिए सितली ब्रीद करना भी बहुत फायदेमंद है। ये शरीर को ठंडा करने के साथ-साथ मन और दिमाग को भी शांत करता है और सुकून का एहसास देता है। 

पेट को ठंडा रखने के लिए क्या खाएं

Pet ko Thanda Rakhne ke Ghrelu Upay

1. दही 

ADVERTISEMENT

2. ठंडा दूध

3. बॉयल किए हुए चावल

4. केला 

5. पुदीना 

ADVERTISEMENT

6. सौंफ

खाने की ये चीजें रखती हैं पेट को ठंडा – Pet ko Thanda Kaise Rakhe

दही- पेट को ठंडा रखने के लिए दही बहुत उपयोगी होता है। खाने के बाद एक छोटी कटोरी दही खाने से पेट ठंडा भी रहता है और ये पाचन के लिए भी अच्छा है। मसालेदार खाने के साथ दही खाने से पेट मसालों की गर्मी से बचा रहता है।

ठंडा दूध- पेट की गर्मी के लिए हर दिन 1 कप ठंडा दूध पीएं। दूध पेट की गर्मी को कम करने में बहुत मदद करता है। इसमें मौजूद कैल्शियम पेट की गर्मी को अब्जॉर्ब कर लेता है।

बॉयल किए हुए चावल- बॉयल किए हुए चावल या चावल का पानी जिसे माड़ भी करते हैं, पेट को ठंडा करने और अपच, कॉन्स्टिपेशन जैसे समस्या से राहत दिलाता है। उबले हुए चावल को हल्का नमक छिड़क कर खाएं। इसमें कोई भी मसाले नहीं डालें। चाहे तो दही के साथ मिक्स करके खाएं।

ADVERTISEMENT

केला- केला पेट के कई समस्याओं को ठीक करता है। केले में एंटासिड वाले गुण होते हैं जो इसे पाचन तंत्र को सही करने में मदद करता है। पेट के लिए ये हल्का होता है और आसानी से पच भी जाता है। केले में पोटेशियम की अधिकता होती है जो म्यूकस प्रोडक्शन बढ़ाकर पेट की लाइनिंग को परेशान होने से रोकता है और पेट को आराम मिलता है। Garmi Ke Fruits

पुदीना- पुदीना के पत्ते पेट को ठंडा करते हैं। पुदीना को पानी में डालकर उबाल लें और फिर उसे ठंडा करके ये पानी पी लें। 

सौंफ- सौंफ की तासीर ठंडी होती है और यही वजह है कि गर्मियों में खाने के बाद लोग सौंफ खाना पसंद करते हैं। सौंफ में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जैसे कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम आदि।

मौसम के साथ हमारा शरीर भी खुद को एडजस्ट करता रहता है और बदलते मौसम के अनुसार खुद को ढालने में कई बार शरीर की इम्युनिटी का स्तर कम हो जाता है। जब मौसम गर्म हो तो ऐसे में पेट का गर्म होना बहुत स्वाभाविक है। हालांकि पेट को ठंडा रखने के लिए कई तरह के आयुर्ववेदिक दवा उपलब्ध हैं, लेकिन साथ ही पेट की गर्मी को दूर करने के लिए कई उपाय भी हैं। पेट को ठंडा रखने के लिए क्या खाएं इसका भी ध्यान देना जरूरी है।

ADVERTISEMENT
30 May 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT