ADVERTISEMENT
home / Diet
अगर आप अक्सर रहते हैं पेट फूलने की दिक्कत से परेशान तो इन चीजों का न करें सेवन

अगर आप अक्सर रहते हैं पेट फूलने की दिक्कत से परेशान तो इन चीजों का न करें सेवन

पेट में ऐंठन, अक्सर लूज मोशन होना, पेट फूलना और गैस की समस्या आम बात हैं। लेकिन कुछ लोगों को यह समस्या हमेशा रहती है। ऐसे लोगों को खाना खाने के बाद से ही पेट फूलने या गैस की समस्या हो जाती है और नतीजतन, पेट दर्द करता है। इसका मुख्य कारण हमारा खान-पान और रहन-सहन है। यह पर्याप्त पानी न पीने के कारण भी हो सकता है। अगर आप पेट फूलने और गैस बनने की समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में आपको कुछ चीजें खाने से बचने की जरूरत है। क्योंकि कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे हैं जो पेट की दिक्कत को और भी ज्यादा बढ़ा देते हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में –

पेट फूलने की अक्सर रहती है दिक्कत तो न करें इन चीजों का सेवन Foods That Cause Stomach Bloating in Hindi

कार्बोनेटेड ड्रिंक्स

बहुत से लोग सोचते हैं कि कार्बोनेटेड ड्रिंक पीने से पेट फूलने की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। लेकिन इसलिए वास्तव में ऐसा नहीं होता है बल्कि परिणाम विपरीत होते हैं। कार्बोनेटेड ड्रिंक्स में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा अधिक होती है। जब आप इस ड्रिंक को पीते हैं तो आप अत्यधिक मात्रा में गैस का सेवन करते हैं जो आपके पाचन तंत्र के लिए हानिकारक है। इसे पीने से पेट में ऐंठन और पेट फूलने का खतरा और भी अधिक बढ़ जाता है।

सोयाबीन

इसमें कोई शक नहीं है कि सोयाबीन सुपर हेल्दी होते हैं, लेकिन ये पेट फूलने का कारण बन सकते हैं। सोयाबीन में शुगर और ऑलिगोसैकराइड्स की मात्रा अधिक होती है, जिसे शरीर असानी से पचा नहीं पाता है। जब आपका पेट इसे पचाने की कोशिश कर रहा होता है तो गैस की समस्या बढ़ जाती है। अगर आप पेट फूलने की समस्या से परेशान हैं तो आपको सोया से बनी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।

फैटी फूड

तली हुई और अधिक वसा वाली चीजें खाने से पेट पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इतना ही नहीं इन चीजों को खाने से पेट दर्द, गैस, अपच की समस्या बढ़ जाती है। अगर आपको पेट फूलने की समस्या है तो आपको वसायुक्त खाद्य पदार्थ खाने से बचना चाहिए। इन चीजों को खाने से पेट में जलन भी हो सकती है। 

ADVERTISEMENT

गेहूं से बनी चीजें

कई लोगों को गेहूं से बनी चीजें खाने में मुश्किल होती है। यदि आप अक्सर गेहूं से बनी चीजें खाने के बाद पेट फूला हुआ महसूस करते हैं, तो ये लक्षण सीलिएक रोग नामक बीमारी के कारण हो सकते हैं। अगर आपको रोटी, अनाज, बिस्कुट, पास्ता जैसी चीजें खाने के बाद पेट की समस्या है, तो आपको ग्लूटेन मुक्त आहार लेने की जरूरत है। वैसे भी इसमें कोई मुश्किल नहीं है आजकल बाजार में कई तरह के ग्लूटेन फ्री फूड उपलब्ध हैं।

ज्यादा नमक वाली चीजें खाने से बचें

बहुत अधिक नमक खाने से शरीर से तरल पदार्थ बाहर नहीं निकलता है, जिससे पेट फूल सकता है। नाश्ते में चिप्स और नमकीन दालमोठ की जगह हेल्दी खाना खाएं। यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है।

ये टिप्स अपनाएं –

अगर आप इन चीजों को छोड़ने के बाद भी पेट फूलने की समस्या से जूझ रहे हैं तो अपनी डाइट में पानी की मात्रा बढ़ा दें। खाने से पहले इस पर भी ध्यान दें कि आप ऐसा क्या खाते हैं, जिससे गैस की समस्या हो जाती है, तो उन चीजों का सेवन न करें। साथ खाने को अच्छे से आराम से चबा-चबाकर खाएं।

ये भी पढ़ें –
भूलकर भी इन चीजों को दोबारा गर्म करके न खाएं, सेहत पर पड़ सकता है बुरा प्रभाव
बासी रोटी खाने के इन फायदों के बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे
जानिए स्किन और बालों के लिए अंडे के फायदे और घरेलू नुस्खे
अगर वजन घटाने की कर रहे हैं कोशिश तो खाली पेट गर्म पानी के साथ खाएं गुड़

ADVERTISEMENT
28 Sep 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT