ADVERTISEMENT
home / Natural Care
इन जूस थेरेपी से मिलेगी आपको Long Lasting खूबसूरती

इन जूस थेरेपी से मिलेगी आपको Long Lasting खूबसूरती

हर लड़की की तरह आपको भी क्लीन और दमकता हुआ चेहरा पसंद है, लेकिन आपको किसी तरह का लेप लगाना या कोई खास effort करना पसंद नहीं है। तो हम आपके लिए लाए हैं कुछ चुनिंदा जूस जो आपको taste और health के साथ देंगे glowing skin भी !!

1.केवल 7 दिन में चेहरे पर ग्लो

a1

अपनी body की demand और जरूरत के हिसाब से अगर minerals और vitamins  लिए जाएं तो स्किन अंदर से ग्लो करती है। ये अमेंजिंग जूस बनाने के लिए सारी चीजें आपको किचन में ही मिल जाएंगी। आपको चाहिए- 3 गाजर, 1 सेब, 1 खीरा, 1 शिमला मिर्च, आधा चुकंदर, 1 ग्लास पानी, आधा नींबू। सभी चीजों को धो कर इनका छिलका उतार लें और छोटे पीस में काट लें। अब मिक्सर में जूस बनाने के बाद इसमें नींबू निचोड़ लें। तैयार है आपका जूस। केवल 7 दिन किसी भी एक time खाने की जगह ये जूस लें और असर देखें। आप चाहें तो बहुत थोड़ा सा नमक या चीनी टेस्ट के लिए एड कर सकती हैं।

2. Aloe-Vera जूस से ग्लो

pig-5 एलोवेरा जूस Vitamins से भरपूर होता है। ये आपकी स्किन में Natural glow बनाए रखता है। आपकी स्किन पर दिखने वाले Pre-mature Aging Effect को रोकता है। अगर आपकी स्किन sensitive है और उस पर sunburn का effect बहुत ज्यादा होता है तो ऐलोवेरा जूस इससे भी आपकी स्किन को protect करता है। एक महीना एलोवेरा जूस लें और खुद फर्क महसूस करें। इस जूस को बनाने के लिए आपको चाहिए 2 slice ऐलोवेरा आधा नींबू या संतरा थोड़ा सा नमक सबसे पहले ऐलोवेरा के दोनों साइड का नुकीला part चाकू से अलग कर दें। अब ऊपर और नीचे की दोनों परतें छील दें। ध्यान रखें कि ऐलोवेरा के छिलके के नीचे yellow पार्ट होता है। इस पार्ट को छीलकर अलग कर दें। नहीं तो जूस कड़वा हो जाएगा। अब इसके छोटे पीस काटकर, थोड़ा सा नमक, आधा नींबू निचोड़कर या थोड़ा सा ऑरेंज जूस मिलाकर मिक्सर में जूस बना लें।

ADVERTISEMENT

3. ये जूस 15 दिनों के लिए

a2सर्दियों की सभी सब्जियां मार्केट में हैं, लेकिन सर्दियों का मौसम जा रहा है और गर्मियां हल्के-फुल्के अंदाज़ में दस्तक देने लगी हैं। ऐसे में खूबसूरती और सेहत दोनों के लिए है ये जूस। बदलते मौसम की हवाएं आपके चेहरे की रंगत पर कोई negative असर नहीं डालेंगी। इस जूस को बनाने के लिए आपको चाहिए – आधा चुकंदर, दो टमाटर और 3 गाजर इन सबको धोकर साफ करें और काटकर मिक्सर में जूस बना लें। दिन में 3 से 4 बजे के बीच इसे पिएं। इस जूस को लेने से एक घंटा पहले और एक घंटा बाद में कुछ न खाएं। ये चेहरे पर ग्लो देने के साथ ही pimples को भी कंट्रोल करता है।

4. चुकंदर से पाएं बेदाग निखार

juice आपकी Flawless Skin  की चाहत चुकंदर का जूस बहुत ही आसानी से पूरा कर सकता है। इसमें vitamin A,C,K होता है। ये आपकी Body की आयरन, कॉपर और पोटेशियम की जरूरत पूरी करता है। इससे आपकी स्किन healthy और glowing बनती है। इस जूस को बनाने के लिए आपको चाहिए 2 चुकंदर 4 गाजर 1 नींबू थोड़ा सा नमक आइस चुकंदर और गाजर को धोकर-छीलकर अच्छी छोटे टुकड़ों में काट लें। अब जूसर में डालकर ब्लैंड करें। चाहें तो टेस्ट के according चीनी भी डाल सकती हैं। तैयार जूस में नींबू और नमक मिक्स करें और आइस मिलाकर सर्व करें। एक बात हमेशा याद रखें कि चुकंदर का जूस हमेशा किसी अन्य सब्जी या फल जैसे गाजर, सेब, अनार आदि के जूस में मिलाकर ही लें। केवल चुकंदर का जूस पीने से वोकल कोर्ड में थोड़े समय के लिए ही सही, दिक्कत हो सकती है।

Images: shutterstock.com

यह भी पढ़ें: खाने की इन 7 चीज़ों से बन जाता है बिगड़ा Mood भी!

ADVERTISEMENT

 ये 7 टिप्स बढ़ाएंगे आपकी Immunity और रखेंगे आपको एकदम फिट!

घर पर कैसे बनाएं लौकी का जूस

05 May 2016

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT