ADVERTISEMENT
home / फैशन
निया शर्मा ने अपने जलवों से फिर लगाई सोशल मीडिया में आग, फैंस बोले हॉट और किलर

निया शर्मा ने अपने जलवों से फिर लगाई सोशल मीडिया में आग, फैंस बोले हॉट और किलर

निया शर्मा ने लम्बे अरसे के बाद कलर्स टीवी चैनल पर आने वाले सीरियल “इश्क़ में मरजावां” से छोटे पर्दे पर कमबैक कर लिया है। निया इस सीरियल में अलीशा पंवार के रोल में नजर आ रही हैं। सीरियल्स के अलावा निया शर्मा अक्सर अपने अलग तरह के ड्रेसिंग सेंस और लिपस्टिक की अटपटी चॉइस को लेकर सुर्ख़ियों में छाई रहती हैं। अब एक बार फिर निया ने अपने आउटफिट्स और जलवों से सोशल मीडिया में आग लगा दी है। खास बात ये है कि यहां निया के सभी आउटफिट्स व्हाइट कलर के हैं। चलिए आपको भी दिखाते हैं निया शर्मा की कुछ नई पिक्चर्स जो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की हैं।

व्हाइट शॉर्ट्स और हुडी वाले डेनिम क्रॉप टॉप में निया का अंदाज़ काफी निराला लग रहा है। फोटो में निया डांस करती हुई नजर आ रही हैं। अपनी मस्ती में मस्त निया की इस फोटो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे है। एक दिन पहले ही पोस्ट हुई इस फोटो को अब तक 1 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

निया ने इस फोटो के लिए ऑफिस लुक अपनाया है। ब्लैक शॉर्ट्स और व्हाइट शर्ट में निया काफी सेक्सी लग रही हैं। इस ऑउटफिट के साथ निया ने ब्लैक कलर के लॉन्ग बूट्स पहने हैं और ब्लैक सनग्लासेस लगाए हैं। अपने ऑफिस लुक को कम्पलीट करने के लिए निया ने गोल्डन कलर का लैपटॉप बैग भी कैरी किया है।

इस बार निया ने व्हाइट पेंट्स के साथ फुल स्लीव्स का यलो क्रॉप टॉप मैच किया है। इस लुक को और भी ज्यादा खास बनाते हैं निया के कर्ली हेयर्स और पिंक लिपस्टिक।

ADVERTISEMENT

अगर आप निया शर्मा को वेस्टर्न कपड़ों में देखकर बोर हो चुके हैं तो देखिए निया का देसी अवतार। इस लुक में भी निया अपनी खूबसूरती से फैंस के दिलों पर कहर ढा रही हैं। व्हाइट कलर के इस खूबसूरत लहंगे पर निया ने गोल्डन कलर के इयररिंग्स कैरी किये हैं। निया के इस देसी अवतार को भी उनके फैंस ने काफी पसंद किया।

कुछ समय पहले हुए ज़ी गोल्ड अवार्ड में भी निया शर्मा को व्हाइट ड्रेस में ही देखा गया था। हालांकि निया की ये ड्रेस इतनी ज्यादा रिवीलिंग थी कि इसे लेकर सोशल मीडिया में उन्हें काफी ट्रोल किया गया। मगर निया ने किसी भी बात की परवाह न करते हुए पूरे कॉन्फिडेंस के साथ इस ड्रेस को कैरी किया।

हाल ही में निया ने अपनी एक पुरानी पोस्ट को इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था। इस फोटो में भी निया ने व्हाइट कलर का आउटफिट ही पहना था। इस फोटो की खास बात ये है कि इस आउटफिट के साथ निया ने ब्लू कलर की लिपस्टिक लगाई है। निया के फैंस ने इस फोटो पर हॉट, सेक्सी और बोल्ड जैसे कमेंट्स किये हैं।   

इमेज सोर्सः Instagram

ADVERTISEMENT

इन्हें भी पढ़ें

पत्नी गौरी संग पुरानी यादों को ताज़ा कर रहे हैं टीवी एक्टर हितेन तेजवानी, देखें वीडियो

7 शेड्स आॅफ नियाः लिपस्टिक के ऐसे अजीबो गरीब शेड्स तो सिर्फ निया शर्मा ही लगा सकती हैं 

दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर की “नो फ़िल्टर” सेल्फ़ी, फैंस बोले नेचुरल ब्यूटी हो तो ऐसी

ADVERTISEMENT

सनाया ईरानी और मोहित सहगल स्विट्ज़रलैंड में पूरा कर रहे हैं बचपन का सपना, देखें तस्वीरें

20 Jul 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT