ADVERTISEMENT
home / फैशन
मलाइका अरोड़ा के नियॉन ट्रैकसूट लुक को लोग कर रहे हैं ट्रोल, वजह जान आप भी रह जाएंगे हैरान

मलाइका अरोड़ा के नियॉन ट्रैकसूट लुक को लोग कर रहे हैं ट्रोल, वजह जान आप भी रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड सेलिब्रिटी मलाइका अरोड़ा अक्सर ही सी थ्रू ड्रेस पहनती हैं और इस वीकेंड भी वह इसी तरह के आउटफिट में दिखाई दीं। दरअसल, वीकेंड पर मलाइका अरोड़ा नियॉन ट्रैकसूट में मुंबई में दिखाई दी थीं और इस दौरान पपाराजी ने उन्हें स्पॉट किया था लेकिन वह नियॉन ग्रीन कलर के शीर ट्रैकसूट में नजर आई थीं।

इस दौरान मलाइका अरोड़ा जिपर क्रॉप टॉप में अपने सेक्सी कर्व फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दीं जिसके साथ उन्होंने कॉन्फी पैंट्स पैनी हुई थीं, जो सीमिंगली ट्रांसपेरेंट थीं और इस वजह से फैंस एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। मलाइका के इस वीडियो को वायरल भयानी ने शेयर किया है और इस वीडियो को देखकर लोग बिल्कुल खुश नहीं हैं और मलाइका को ट्रोल कर रहे हैं।

बता दें कि मलाइका को उनकी डिजाइनर दोस्त मंदिरा विर्क ने यह स्पेशल आउटफिट भेजा था। यह कस्टम मेड ट्रैकसूट है, जिसके लिए एक्ट्रेस काफी उत्साहित थीं। यहां तक कि उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी इसकी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह नियॉन के प्रति अपने प्यार को बयान करते हुए दिख रही हैं। यह फ्लेयर्ड, ड्रॉस्ट्रिंग ट्राउजर है, जो उनकी क्रॉप्ड जैकेट के साथ मैच कर रही है।

हालांकि, हम ट्रोलर्स की बात से बिल्कुल सहमत नहीं हैं क्योंकि उनका यह लुक बहुत ही अच्छा लग रहा है। यहां आपको बता दें कि अब एक बार फिर से 2000 के दशक का फैशन वापस आ रहा है और मलाइका अपने इस आउटफिट Y2K वाइब्स देते हुए दिखाई दे रही हैं।

ADVERTISEMENT
02 May 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT