ADVERTISEMENT
home / xSEO
महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे | Anjir Khane ke Fayde

महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे | Anjir Khane ke Fayde

बाजार में अंजीर को देखकर कई लोग सोच में पड़ जाते हैं कि अंजीर क्या होता है (anjeer kya hota hai)? अंजीर एक ऐसा फल है जिसे ताजा या ड्राई फ्रूट, दोनों रूप में खाया जा सकता है। अंजीर खाने के फायदों (anjeer khane ke fayde) की बात करें तो अंजीर हर किसी के लिए फायदेमंद है और इसे बुजुर्ग, पुरुष, बच्चे या महिलाएं हर कोई खा सकते हैं। ये कहना बिलकुल गलत नहीं होगा कि हर किसी के स्वास्थ्य के लिए अंजीर के कई फायदे हैं, लेकिन महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे (anjir khane ke fayde) कई गुणा अधिक हैं क्योंकि ये महिलाओं के कई जरूरतों को पूरा करते हैं। 

अंजीर क्या होता है | Anjeer kya hota hai 

Anjeer kya hota hai

अगर आप विस्तार में जानना चाहते हैं कि अंजीर क्या होता है( anjeer kya hota hai), अंजीर का सेवन कैसे कर सकते हैं, अंजीर कब खाना है(use of anjeer in hindi) तो बता दें कि अंग्रेजी में फिग के नाम से जाने जाना वाला अंजीर एक ऐसा फल है जिसे ताजा और सूखाकर ड्राई फ्रूट की तरह खाया जाता है। इंग्लिश में इसे फिग के अलावा कॉमन फिग और ब्राउन टर्की फिग के नाम से भी जाना जाता है। अंजीर के दो प्रकार होते हैं। एक जिसकी खेती की जाती है और एक जो कि जंगली होते हैं। खेती वाले अंजीर के पत्ते और फल दोनों बड़ आकार के होते हैं, जबकि जंगल में खुद से उगने वाले अंजीर के फल व पत्ते दोनों थोड़े छोटे-छोटे होते हैं। ड्राई फ्रूट के रूप में खाए जाने वाले इस फल (anjeer dry fruit benefits in hindi) में पोषक तत्वों की अधिकता होती है।

महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे | Anjir Khane ke Fayde

Anjir Khane ke Fayde

पोषक तत्वों से लेस अंजीर यूं तो सभी के लिए फायदेमंद है, लेकिन ये महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे(anjir ke fayde in hindi) बहुत अधिक हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि अंजीर खाने के क्या क्या फायदे हैं (Anjeer Khane ke Kya Kya Fayde Hain) तो बता दें कि अंजीर में 

कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, मैग्नीज, फाइबर, विटामिन बी6 और ओमेगा 3 फैटी एसिड काफी अच्छा मात्रा में पाया जाता है। अंजीर खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं, साथ ही इससे प्रजनन क्षमता भी बेहतर होती है। इसके अलावा ये मेनोपॉज से गुजर रही महिलाओं को हार्मोनल असंतुलन से बचाता है। जिंक, आयरन और मैग्नीशियम की अधिकता की वजह से ये पीएमएस और मेनोपॉज के समय होने वाली समस्याओं से भी बचाता है। चूना खाने के फायदे

ADVERTISEMENT

महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे वजन घटाने के लिए | Anjeer for Weight Loss in Hindi

Anjeer for Weight Loss in Hindi

जो महिलाएं वजन घटाने के प्रयास में रहती हैं उनके लिए अंजीर (anjeer for weight loss in hindi ) बहुत फायदेमंद है। अंजीर मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर वजन कम करने में मदद करता है। सूखे अंजीर (anjeer dry fruit benefits in hindi) बाजार में बहुत आसानी से सालों भर मिलते हैं। इसे रात में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट अच्छी तरह से चबाकर खाएं। यह फाइबर से युक्त होते हैं और इन्हें पचाना भी आसान होता है। साथ ही इसमें कैलोरी भी कम होते हैं।

महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे वजन बढ़ाने के लिए | Anjeer for Weight Gain in Hindi

Anjeer for Weight Gain in Hindi

जो लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं उन्हें भी अंजीर अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। अंजीर में हेल्दी फैट्स होता है और जब इसे दूध, किशमिश जैसी चीजों के साथ खाया जाता है तो ये वजन बढ़ाने में मदद करती है। जो लोग मीठा खाने के  शौकीन हैं वो अपनी डाइट में अंजीर के हलवे को शामिल कर सकते हैं। ये स्वाद और सेहत से भरपूर होता है और इसके सेवन से वजन को बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है। 

महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे दूध के साथ | Anjeer With Milk Benefits in Hindi

महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे (anjeer khane ke fayde) तो बहुत हैं, लेकिन जब इसे दूध के साथ लिया जाता है तो ये कॉन्स्टिपेशन और बावासीर जैसी समस्या से राहत देता है। अंजीर में फाइबर की अधिकता होती है और ये स्टूल क्लियर करने के लिए बहुत अच्छा होता है। 

दूध कैल्शिम से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता हैं। अगर आप रात में सोने से पहले अंजीर को दूध में उबालकर खाते हैं, तो आपको कई तरह के फायदे मिलते हैं। अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से स्किन मॉश्चराइज भी रहती है। नियमित रुप से दूध में अंजीर डालकर रात को खाने से स्किन साफ और चमकदार बनती है। इसके अलावा ये हार्ट को हेल्दी रखने के लिए भी उपयोगी है।

ADVERTISEMENT

महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे हड्डियों के लिए। Anjeer For Bones In Hindi

Anjeer For Bones In Hindi

उम्र के साथ महिलाओं की हड्डियां कमजोर पड़ने लगती हैं। अंजीर में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम कर सकते हैं। अंजीर को दूध के खाने से हड्डियों को कमजोर होने से बचाने में मदद मिलती है क्योंकि दूध भी कैल्शियम का अच्छा स्रोत है।

महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए। Anjeer For Haemoglobin In Hindi

रात को दो अंजीर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट उनका सेवन करने से रक्त में हीमोग्लोबिन और आयरन का स्तर तो बढ़ता ही है,  साथ में कैल्शियम, फास्फोरस, सोडियम, पोटेशियम और कई प्रकार के विटामिन भी मिलते हैं। दूध के साथ अंजीर खाने से भी शरीर में खून और आयरन की कमी पूरी होती है।

महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे हार्मोनल इम्बैलेंस के लिए। Anjeer For Harmonal Imbalance In Hindi

एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर की अधिकता की वजह से अंजीर शरीर में हार्मोनल इम्बैलेंस को नियंत्रित करने में फायदेमंद होता है। अंजीर खाने से मेनोपॉज और पीएमएस में होने वाली परेशानियों से राहत मिलती है। शरीर में हार्मोन का संतुलन बना रहे तो रिप्रोडक्टिव हेल्थ भी सही बना रहता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे | Pregnancy mei Anjir Khane ke Fayde

Pregnancy mei Anjir Khane ke Fayde

गर्भवती महिलाओं के लिए अंजीर(anjir khane ke fayde) खाने के फायदे एक से अधिक हैं। पोषक तत्वों से लेस अंजीर खाने से गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं जैसे इस फल में पोटैशियम होता है जो कि प्रेगनेंसी में ब्‍लड प्रेशर को नियंत्रित रहता है और प्रीक्लैंप्सिया के खतरे को भी कम करता है। अंजीर अल्कलाइन होता है और शरीर में एसिड के स्तर को कम करता है। 

ADVERTISEMENT

अंजीर में कैल्शियम की अधिकता इसे गर्भवती महिला और शिशु के विकास के लिहाज से और भी उपयोगी बना देता है। अंजीर शिशु की हड्डियों के विकास में मदद करता है और साथ ही महिला को गर्भावस्था के दौरान और शिशु के जन्म के बाद दोनों समय के लिए लाभदायक रहता है। इसके अलावा इसमें मौजूद फाइबर इसे गर्भावस्था के दौरान कॉन्सिटिपेशन की समस्या से राहत दिलाता है और पाचन को दुरुस्त रखता है।

अंजीर कब खाना चाहिए | Anjeer Kab Khana Chahiye

Anjeer Kab Khana Chahiye

इस सुपर पौष्टिक सूखे मेवे को खाने का सबसे अच्छा समय सुबह का होगा। इसके लिए लगभग 2 या 3 अंजीर को रात भर या तो थोड़े से पानी या दूध में भिगो दें। इन भीगे हुए अंजीरों को सुबह सबसे पहले खाएं। यदि आप पेट या पाचन संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं, तो अंजीर को भिगोकर खाना सबसे अच्छा तरीका है। अंजीर गैस, अपच की समस्या से भी राहत दिलाता है और जिन लोगों को वजन कम करना है वे सुबह इसे खा सकते हैं। इसके साथ आप बादाम और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट भी भीगो कर रख सकते हैं।

महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे से जुड़ें कुछ सवाल – FAQ’s

  • अंजीर खाने से क्या क्या फायदे होते हैं बताएं?

पोषक तत्वों से प्रचूर अंजीर खाने से जहां पुरुषों की कमजोरी कम होती है और स्टेमिना बढ़ता है, वहीं महिलाओं में अंजीर खाने से मेनोपॉज, पीरियड के दौरान होने वाली परेशानियों से राहत मिलती है। इसके अलावा अंजीर खाने से दिल, हड्डियां और पाचन तंत्र सही रहता है। ये शरीर में हीमोग्लोबिन और आयरन के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है और महिलाओं के रिप्रोडक्टिव हेल्थ को भी बरकरार रखता है।

  • 1 – 2 अंजीर रात भर पानी में भिगोकर सुबह खाने से वजन तेजी से कम होगा क्योंकि अंजीर में उच्च फाइबर होता है?

हां, अंजीर में उच्च फाइबर के साथ-साथ ओमेगा 3 फैटी एसिड की प्रचुरता होती है और ये पाचन का सही रखने के साथड-साथ कैलोरी बर्न करने में भी उपयोगी होता है।

ADVERTISEMENT
  • अंजीर को फ्रिज में रखने से क्या होता है?

अंजीर को फ्रिज में रखने से इसके स्वाद में कोई बदलाव नहीं आता है, लेकिन इससे इसका लाइफ जरूर बढ़ जाता है। फ्रिज में अंजीर रखने पर ये ड्राय फ्रूट जल्दी खराब नहीं होता है।

  • अंजीर खाने से महिलाओं को क्या फायदा होता है?

            अंजीर खाने से महिलाओं को क्या क्या फायदे होते हैं ये बात इससे समझिए कि ये महिलाओं के शरीर में हार्मेन के स्तर को बनाए रखने के साथ-साथ उनकी हड्डियों को मजबूती देने के लिए भी जाना जाता है। ये शरीर में खून की कमी नहीं होने देता है और गर्भावस्था में महिला और शिशु के विकास में कैल्शियम की कमी नहीं होने देता है।

  • 1 दिन में कितने अंजीर खाना चाहिए?

एक स्वस्थ्य व्यक्ति एक दिन में दो से तीन अंजीर खा सकते हैं। प्रेगनेंसी के दौरान भी महिलाएं एक से तीन अंजीर खा सकती हैं। शुगर पेशेंट को अंजीर बिना किसी विशेषज्ञ के सलाह की नहीं खानी चाहिए।

  • क्या हम अंजीर का भीगा हुआ पानी पी सकते हैं?

हां, अंजीर का भीगा हुआ पानी पिया जा सकता है। इस पानी को पीने का सही तरीका ये है कि इसे उबालकर आधा कर लें और फिर पी जाएं।

ADVERTISEMENT
  • क्या अंजीर की तासीर गर्म होती है?

सूखे अंजीर की तासीर किसी भी ड्राय फ्रूट की तरह गर्म होती है, जबकि अंजीर के ताजे फल की तासीर ठंडी होती है।

एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर से भरपूर अंजीर के फायदे (benefits of anjeer in hindi) इतने अधिक हैं कि इसे परिवार में सभी को खाना चाहिए। महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे देखते हुए भी ये जरूरी है कि घर में हर सदस्य ये जाने कि अंजीर क्या होता है, अंजीक के फायदे क्या है, अंजीर कब खाना चाहिए और अंजीर कैसे खाना चाहिए। 

ये भी पढ़ें 

ज़ायकेदार अंजीर गुझिया– जानिए कैसे ज़ायकेदार अंजीर गुझिया की हैल्दी रेसिपी आप घर पर ही बना सकती हैं

ADVERTISEMENT

Daily Exercise for Women in Hindi– यह जानना भी जरूरी है कि आपको अपने फिटनेस के स्तर के अनुसार कौन-सी एक्सरसाइज कितनी देर तक करने की जरूरत है

महिलाओं की कमजोरी के लिए टॉनिक– अगर आप सोच रहे हैं महिलाओं की कमजोरी के लिए सबसे अच्छा टॉनिक कौन सा है तो इस आर्टिकल में आपको इस सवाल का जवाब मिल जाएगा।

महिलाओं के लिए शिलाजीत के फायदे शिलाजीत (shilajit ke fayde) एक प्रकार का खनिज है, जो हिमालय क्षेत्रों में पाया जाता है।

14 Oct 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT