टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस और बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने फैन्स को ईद की बधाई देने के लिए जो आउटफिट पहनी है वो बिलकुल एक जैसी और एक ही डिजाइनर के कलेक्शन से ली गई है। सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर ईद की पार्टी में कंगना ने व्हाइट पर ग्रीन वर्क और सीक्विंन वर्क वाला शरारा सेट पहना था।
![](https://wp.popxo.com/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2022/05/279588935_514271453698007_4980337034827547062_n.jpg)
एक्ट्रेस इस पार्टी में पहुंचने के लिए तो चर्चाओं में है ही, उनके चमकते शरारा सेट ने भी लोगों का ध्यान खींचा था। डिजाइनर गोपी वैद्य के कलेक्शन से लिए गए कंगना की ही तरह ऐसा ही शरारा सेट फेमस टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस ने भी पहना था। मजेदार बात ये है कि एरिका ने भी ये शरारा सेट ईद के मौके पर ही पहना है और दोनों एक्ट्रेस के शरारा सेट का काम, कलर सब एक जैसा ही है।
![](https://wp.popxo.com/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2022/05/279837355_336954965196371_8095303648509779032_n.jpg)
कंगना ने अपने शरारा सेट को पर्ल चोकर और स्टेटमेंट ईयररिंग से कंप्लीट किया था। इस शरारा सेट के साथ कंगना ने मिनिमल मेकअप, लाइट आई मेकअप और नेचुरल लिप्स से अपने लुक को कंप्लीट किया है। एक्ट्रेस ने रेट्रो स्टाइल में पफ के साथ लो बन बनाया था।
![](https://wp.popxo.com/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2022/05/279698337_1004713776856672_2654193565873880857_n.jpg)
एरिका फर्नांडिस ने अपने शरारा सेट के साथ कुंदन का मीनाकारी सेट पहना था। एक्ट्रेस ने अपने लुक को काफी ट्रेडिशनल रखते हुए अपने बाल को ब्रेड में बांधा था।
![](https://wp.popxo.com/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2022/05/279598020_573002777577898_4520676596287721645_n.jpg)
दोनों ही एक्ट्रेस अपने अपने अंदाज में काफी स्टनिंग दिख रही हैं। गोपी वैद्य के कलेक्शन से लिया गया ये शरारा सेट गर्मियों के किसी भी खास फंक्शन में पहनने के लिए परफेक्ट है।