ADVERTISEMENT
home / DIY लाइफ हैक्स
DIY : इन टिप्स एंड ट्रिक्स की मदद से मिनटों में चमकाएं तांबे और पीतल के बर्तन

DIY : इन टिप्स एंड ट्रिक्स की मदद से मिनटों में चमकाएं तांबे और पीतल के बर्तन

हमारे यहां हिंदुस्तान में 12 महीनों तीज-त्योहार चलते ही रहते हैं। नतीजतन महिलाओं को घर में पीतल के बर्तन, मूर्ति, दीपक, तांबे आटे के बर्तनों को चमकाने में काफी मेहनत करनी पड़ती है। कम समय में और आसान तरीके से पीतल और तांबे की मूर्तियों और बर्तनों को कैसे चमकाया जाए, यह सवाल हर किसी के मन उठता होगा। बहुत से लोग इन्हें साफ करने के लिए कैमिकल सल्यूशन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आपको बता दें ऐसा करने से तांबे और पीतल की वस्तु घिसने लगती हैं और साथ ही आपके हाथों को भी नुकसान पहुंचता है। लेकिन कुछ ऐसे भी घरेलू तरीके हैं, जिनकी मदद से आप इन बर्तनों को आसानी से चमका सकते हैं। 

पीतल और तांबे के बर्तनों व मूर्तियों कैसे चमकाएं how to clean copper and brass utensils home tricks in hindi

मानसून के मौसम में अक्सर पीतल और तांबे की मूर्तियों और बर्तन काले पड़ जाते हैं। इन्हें कितनी ही बार साफ कर लो लेकिन कालापन दूर नहीं होता है। लेकिन फ्रिक करने की जरूरत नहीं है क्योंकि यहां हम आपके लिए लाये हैं ऐसी सुपर-डुपर कमाल की होम ट्रिक्स, जिनकी मदद से आप 5 मिनट में चमका सकते हैं तांबे और पीतल के बर्तन। तो आइए जानते हैं कैसे –

नींबू और बेकिंग सोडा

नींबू और बेकिंग सोडा तांबे और पीतल के बर्तनों को चमकाने के लिए बेस्ट ट्रिक है। इसके लिए आधे नींबू के रस को एक चम्मच बेकिंग सोडा के साथ मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। फिर किसी कपड़े या झामे की मदद से इस पेस्ट को पीतल के बर्तनों पर सामान रूप से लगाइए और आधे घंटे के लिए यूं ही लगाकर छोड़ दीजिए। आधे घंटे बाद गर्म पानी से पीतल के सामान को धो लीजिए। फिर देखिए कैसे काले पड़े पीतल के बर्तन भी नये जैसे चमचमाने लगेंगे।

आटा, नमक और सिरका का पेस्ट

फीके पड़े तांबे के बर्तन या काली पीतल की मूर्ति को चमकाने के लिए आटा, नमक और सिरका जैसी 3 सामग्री का मिश्रण उपयोगी हो सकता है। इन 3 सामग्रियों को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं और इसे काली पीतल की मूर्ति पर लगाएं। एक घंटे बाद गर्म पानी से धो लें। सिरका मूर्तियों को एकदम डीप क्लीन कर देगा।

ADVERTISEMENT

टोमेटो कैचअप

टमाटर में एसिड होता है, जो पीतल और तांबे के बर्तनों पर लगे दाग-धब्बों और कालेपन को दूर करने के काम आता है। इसके लिए आप पीतल के बर्तन पर कुछ देर के लिए टोमेटो कैचअप का पेस्ट लगाकर छोड़ दें। फिर इन्हें पानी से धो लें और देखिए कैसे ये सोने की तरह जगमगाने लगेंगे।

टूथपेस्ट से चमकाएं

पीतल और तांबे के बर्तन या मूर्ति अगर काली पड़ गई हैं तो उन्हें टूथपेस्ट लगाकर ब्रश से साफ करके फिर से चमका सकते हैं। इसके लिए गर्म पानी के साथ एक टूथब्रश से पेस्ट लगाकर बर्तनों को साफ करें और उसे गर्म पानी से ही धोएं। आप हफ्ते में एक बार ये ट्रिक इस्तेमाल कर सकते हैं।

रोजाना के लिए पीतल व तांबे के बर्तनों को धोने की टिप्स –

पूजा के पीतल व तांबे के बर्तनों को रोजाना साफ करने के लिए एक अलग से स्कॉच ब्राइट लें और उसमें डिटर्जेंट पाउडर लगा कर बर्तन को रगड़ें। आपको इसे सूखा ही रगड़ना है। जब बर्तनों में चमक आ जाए तो इसे पानी से धो लें।

ये भी पढ़ें –
क्या आपसे भी अक्सर दूध गरम करते समय बर्तन से बाहर गिर जाता है, तो आपनाएं ये ट्रिक्स एंड टिप्स
भरवां परांठा बेलते समय क्या आपसे भी फट जाता है तो अपनाएं बस ये आसान से Tips
सिर्फ दांतों के लिए ही नहीं इन चीजों के लिए भी कर सकते हैं टूथपेस्ट का इस्तेमाल
#किचन Tips: जानिए हरी धनिया को कैसे करें स्टोर ताकि हफ्तों तक पत्तियां बनी रहें एकदम फ्रैश

ADVERTISEMENT
09 Sep 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT