ADVERTISEMENT
होली एक ऐसा त्योहार है, जिसका इंतजार सभी को साल भर रहता है। इस दिन लोग खुशियां बांटने के साथ अपने पुराने गिले-शिकवे भी मिटा देते हैं। होली के दिन जहां लोगों का मिलना-मिलाना लगा रहता है। एक दूसरे के घर जाकर लोग रंग लगाकर होली की बधाई (Holi Wishes in Hindi) देते हैं। ऐसे में जरूरी नहीं है हर कोई अपने साथ ऑर्गेनिक कलर लेकर चल रहा हो। बाजार में मिलने वाले रंगों में कई तरह के केमिकल मिले होते हैं, जो त्वचा के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। अब हम किसी को रंग लगाने से तो रोक नहीं सकते। इसका नतीजा होता है होली के रंगों से स्किन पर एलर्जी। कई लोगों की स्किन काफी सेंसिटिव होती है। होली के रंगों से उन्हें एलर्जी तक हो जाती है। हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे उपाय जो होली के रंगों से होने वाली एलर्जी को न सिर्फ दूर करते हैं बल्कि एलर्जी होने से भी बचाते हैं।
त्वचा पर तेल लगाएं
आपने अक्सर घर के बड़े-बुजुर्गों को कहते सुना होगा कि होइ खेलने से पहले त्वचा पर घी या तेल लगा लें, ताकि रंग का असर त्वचा पर न हो। ये बात बिलकुल सही है। होली खेलने से पहले सुबह ही अपने चेहरे सहित पूरे बदन पर तेल या घी लगा लें। इससे त्वचा पर रंग नहीं चढ़ता और एलर्जी होने की सम्भावना भी न के बराबर हो जाती है।
दही बेसन का उबटन
अगर त्वचा पर पक्का रंग लग गया है तो इसे दही और बेसन की मदद से छुड़ा सकते हैं। आप चाहें तो बेसन में तेल मिलाकर भी त्वचा पर लगाएं और रगड़-रगड़ कर छुड़ा दें। इससे उबटन के साथ त्वचा पर जमा रंग भी निकल जायेगा। साथ ही त्वचा एलर्जी हो गई है तो वो भी ठीक हो जाएगी।
नीम फेस पैक
नीम हर तरह की एलर्जी का इलाज है। अगर होली खेलने के बाद आपको होली के रंगों से एलर्जी हो गई है तो नीम फेस पैक इसके लिए बेस्ट रहेगा। इसके लिए नीम की पत्तियों को पीसकर एलर्जी पर लगाए बाद में ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें।
एलोवेरा जेल
ADVERTISEMENT
एलोवेरा प्रकृति का दिया हुआ अनमोल तोहफा है। यह त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में सक्षम है। होली के रंगों से होने वाली एलर्जी को भी एलोवेरा की मदद से दूर किया जा सकता है। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है। बस एलोवेरा की पत्ती से जेल निकालकर चेहरे पर लगाएं और इसे सूखने दें। बाद में ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें।
MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!
28 Mar 2021
ADVERTISEMENT