ADVERTISEMENT
home / पैरेंटिंग
थर्ड ट्राइमेस्टर रेसिपी

थर्ड ट्राइमेस्टर के लिए टॉप 5 हेल्दी रेसिपी, मिनटों में होगी तैयार

गर्भावस्था की तीसरी तिमाही प्रेग्नेंट महिला के लिए शारीरिक रूप से बेहद चुनौती भरा होता है। इस दौरान पूरी सतर्कता बरतने की जरूरत होती है। गर्भ में शिशु का तेजी से विकास हो रहा होता है। शिशु के फेफड़े और हड्डियों के विकास के लिए यह महत्वपूर्ण समय होता है। शिशु अपने शरीर में फैट जमा करने लगता है। इसलिए हम थर्ड ट्राइमेस्टर हेल्दी रेसिपी आपसे शेयर करेंगे।

तीसरी तिमाही के दौरान शिशु की हड्डियों को कैल्शियम की जरूरत होती है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को अपने आहार में किन खाद्यों को शामिल करना चाहिए, लेख में इसके बारे में विस्तार से जानेंगे। यहां हम थर्ड ट्राइमेस्टर हेल्दी रेसिपी के बारे में जानेंगे, जो टेस्टी होने के साथ माँ और शिशु की जरूरत को पूरा करने में सहायक होंगी।

थर्ड ट्राइमेस्टर में गर्भवती की डाइट कैसी होनी चाहिए? (Third Trimester Diet in Hindi)

गर्भावस्था की तीसरी तिमाही में कैसी डाइट होनी चाहिए व किन खाद्यों को आहार का हिस्सा बनाना चाहिए, इससे जुड़ी जानकारी नीचे साझा कर रहे हैं।

  • वैसे तो गर्भावस्था की तीनों तिमाही में भ्रूण के विकास के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है। तीसरी तिमाही में भ्रूण की त्वचा, नाखून और बालों की ग्रोथ होती है। यही वजह है आखिरी और अंतिम तिमाही में प्रोटीन आवश्यक होता है। प्रोटीन के लिए गर्भवती महिलाएं दाल, दूध व दूध से बने उत्पाद का सेवन कर सकती हैं।
  • आयरन युक्त खाद्यों का सेवन करें। इसके साथ विटामिन-सी भी लेंगे, तो शरीर में आयरन अच्छे से अवशोषित होता है। आयरन के लिए सीफूड, बीन्स, हरी सब्जियाों का सेवन कर सकते हैं। वहीं, विटामिन-सी के लिए स्ट्रॉबेरी और संतरों को आहार का हिस्सा बनाएं।
  • ओमेगा-3 फैटी एसिड्स शिशु के मस्तिष्क विकास को बढ़ावा देने में सहायक होते हैं। साथ ही इससे बच्चे को अस्थमा होने की संभावना कम होती है। इसके लिए आप सालमन फिश, टूना फिश, अखरोट, चिया सीड्स, फ्लैक्स सीड्स आदि को आहार में शामिल कर सकते हैं।

थर्ड ट्राइमेस्टर हेल्दी रेसिपी (Third Trimester Healthy Recipes in Hindi)

नीचे थर्ड ट्राइमेस्टर के लिए कुछ हेल्दी रेसिपीज दे रहे हैं, जो माँ और शिशु दोनों को पोषण प्रदान कर सकती हैं:

ADVERTISEMENT

1. चिया पूडिंग विद रास्पबेरी

थर्ड ट्राइमेस्टर हेल्दी रेसिपी
चिया पूडिंग विद रास्पबेरी

सामग्री:

  • 1/2 कप आलमंड मिल्क
  • 2 चम्मच चिया सीड्स
  • 2 चम्मच मेपल सिरप
  • चुटकीभर कोकोआ पाउडर
  • 1/4 वनीला एक्सट्रैक्ट
  • 1/2 रास्पबेरीज
  • 1 चम्मच बारीक कटा बादाम

बनाने का तरीका:

  • रात में सोने से पहले एक बाउल में दूध लें।
  • इसमें चिया सीड्स, मेपल सिरप, कोकोआ पाउडर, वनीला एक्सट्रैक्ट मिलाएं।
  • तैयार मिक्चर को फ्रिज में स्टोर करें।
  • सुबह एक पूडिंग बाउल में एक लेयर मिक्चर की डालें।
  • फिर एक लेयर रास्पबेरीज की।
  • इसके बाद फिर से एक लेयर मिक्सचर की और फिर रास्पबेरीज की।
  • अंत में बारीक कटा बादाम की लेयर।
  • चिया पूडिंग विद रास्पबेरी बनकर तैयार है।

2. टोमेटो मेथी राइस

सामग्री:

  • 1/2 कप बारीक कटा टमाटर
  • 3 कप कटी हुई मेथी की पत्तियां
  • 2 चम्मच तेल
  • 1 तेजपत्ता
  • 2 लौंग
  • 2-3 दालचीनी
  • 3 इलायची
  • 2 बारीक कटी हरी मिर्च
  • 1/4 कप प्याज का पेस्ट
  • 2 चम्मच लहसुन का पेस्ट
  • 1 चम्मच धनिया के बीज और जीरा
  • 1/2 चम्मच हल्दी
  • 1चम्मच लाल मिर्च
  • 3 कप पके हुए ब्रााउन राइस
  • स्वादानुसार नमक

बनाने का तरीका:

ADVERTISEMENT
  • सबसे पहले एक नॉन स्टिक पैन में ऑयल गर्म करने रखें।
  • इसमें तेजपत्ता, लौंग, दालचीनी, इलायची डालकर 30 सेकेंड चलाएं।
  • अब हरी मिर्च और प्याज का पेस्ट डालकर कम आंच पर ब्राउन होने तक पकाएं।
  • लहसुन का पेस्ट मिलाएं और चलाते रहें।
  • अब बारी आती है टमाटर की। मीडियम आंच पर इसे डालकर पकाएं।
  • इसमें जीरा और धनिये के बीज, हल्दी, लाल मिर्च, 2 चम्मच पानी मिलाकर कुछ सेकेंड के लिए पकाएं।
  • मेथी डाल दें और 3 से 4 मिनट तक अच्छे से पकने दें।
  • अब इसमें चावल और नमक मिलाएं।
  • 3 से 4 मिनट बाद गैस बंद कर दें।
  • टोमेटो मेथी राइस बनकर तैयार हैं। गरमा गरम इसका रायते के साथ सेवन करें।

3. कुट्टू के आटे का पैनकेक (बकव्हीट पैनकेक)

थर्ड ट्राइमेस्टर रेसिपी
बकव्हीट पैनकेक

सामग्री:

  • 1 कप कुट्टू का आटा
  • 1/4 खट्टा दही
  • 1 चम्मच अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट
  • 2 चम्मच बारीक कटा धनिया
  • चुटकीभर हल्दी
  • चुटकीभर हींग
  • 1/2 कप कद्दूकस की हुई लौकी
  • स्वादानुसार नमक
  • ग्रीसिंग के लिए ऑयल

बनाने का तरीका:

  • कुट्टू के आटे में दही और पानी मिलाएं।
  • इस बैटर को एक घंटे के लिए साइड में रख दें।
  • अब बैटर को थोड़ा से फेंटें।
  • इसमें अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट, धनिया, हल्दी, हींग, लौकी, नमक मिलाएं।
  • गैस पर नॉन स्टिक तवा को गर्म होने रख दें।
  • तवे पर ऑयल से ग्रीस करें और बैटर को फैलाएं।
  • कम आंच पर इसे दोनों तरफ से पकाएं।
  • इसी तरह बाकी के बैटर से बकव्हीट पैनकेक बनाएं।

4. मल्टीग्रेन गार्लिक रोटी

सामग्री:

  • 1/2 ज्वार का आटा
  • 1/2 बाजरे का आटा
  • 1/2 गेहूं का आटा
  • 1/2 बारीक कटा हुआ ताजा हरा लहसुन
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 चम्मच गेहूं का आटा (पलथन के लिए)
  • रोटी को पकाने के लिए ऑयल

बनाने का तरीका:

ADVERTISEMENT
  • एक बर्तन में सारी सामग्रियों को मिलाकर गुनगुना पानी से सॉफ्ट आटा गुंथ लें।
  • आटे गोल-गोल लोई तोड़ लें।
  • पलथन लगाकर रोटी जैसे बेल लें।
  • नॉन स्टिक तवे को गर्म होने रख दें।
  • तवे पर रोटी डालें। आधा चम्मच घी लगाकर रोटी को दोनों तरफ से सेंकें।
  • इसी तरह से बाकी लोइयों से रोटियां बना लें।
  • मल्टीग्रेन गार्लिक रोटी बनकर तैयार हैं।

5. पालक रायता

सामग्री:

  • 1 कप बारीक कटा हुआ पालक
  • 2 कप अच्छे से फेंटी हुई दही
  • 1 छोटा चम्मच भूना हुआ जीरा
  • स्वादानुसार काला नमक

बनाने का तरीका:

  • एक बाउल में दही में काला नमक मिलाएं।
  • भूने हुए जीरे को पीसकर दही में मिलाएं।
  • अब इसमें पालक मिलाएं।
  • पालक रायता बनकर तैयार है।

6. लौकी और टमाटर का रायता

सामग्री:

ADVERTISEMENT
  • 1 कप कद्दूकस की हुई लौकी
  • 2 चम्मच बारीक कटी हुई पुदीने की पत्तियां
  • 1 कप लो फैट दही
  • 1/4 कप बारीक कटा टमाटर
  • 1/4 चम्मच भूना हुआ जीरा
  • 1/4 काला नमक
  • 1/2 चीनी
  • स्वादानुसार नमक

बनाने का तरीका:

  • एक कटोरे में दही को व्हिस्कर की मदद से इसे अच्छे से फेटें।
  • अब इसमें बाकी की सारी सामग्रियां मिलाएं।
  • इसे फ्रिज में आधे घंटे के लिए ठंडा होने के लिए रख दें।
  • खाने के साथ इसे सर्व करें।

ये थी थर्ड ट्राइमेस्टर हेल्दी रेसिपी। उम्मीद करते हैं आपको हमारे द्वारा शेयर की गई ये रेसिपी पसंद आएंगी। हैप्पी एंड हेल्दी प्रेग्नेंसी।

चित्र स्रोत: Freepik/Pexel

04 Apr 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT