ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
जब ये फैट बॉलीवुड एक्ट्रेस हो सकती हैं फिट तो आप क्यों नहीं…

जब ये फैट बॉलीवुड एक्ट्रेस हो सकती हैं फिट तो आप क्यों नहीं…

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की तरह स्लिम और फिट दिखने की चाहत तो हर लड़की की होती है। मगर क्या आप जानती हैं कि बॉलीवुड के आसमान में रौशनी बिखेरने वाली ये एक्ट्रेसेस भी कभी बेहद मोटी और वजनदार हुआ करती थीं। अपनी जिस पतली कमर से आज ये लोगों के दिलों पर बिजलियां गिरा देती हैं कभी वही कमर चर्बी से भरी रहती थी। ऐसी बहुत सी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने फिल्मों में आने के लिए अपना वजन घटाया है। मगर शरीर की चर्बी कम करना इनके लिए भी आसान नहीं था। कड़ी मेहनत, बैलेंस्ड डाइट और जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद ये एक परफेक्ट फिगर की मल्लिका बनी हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बारे में जिन्होंने इंडस्ट्री में फैट टू फिट होने का सफर सफलतापूर्वक तय किया है। इसलिए अगर ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस फिट हो सकती हैं तो आप क्यों नहीं?  

सोनम कपूर

Sonam Collage

क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड की फैशन क्वीन और स्टाइल आइकन सोनम कपूर एक समय में 86 किलो की हुआ करती थी। ऐसे में जब संजय लीला भंसाली ने उन्हें सांवरिया के लिए कास्ट किया तो पहली शर्त यही रखी कि उन्हें अपना वजन घटना होगा। अगर आपने वो फिल्म नहीं देखी है तो हम आपको बता दें कि फिल्म के अधिकतर हिस्सों में सोनम कपूर के कम्पलीट शॉट्स नहीं लिए गए हैं। इसके पीछे की वजह यही थी कि उस समय तक सोनम कपूर ने अपना वजन पूरी तरह से नहीं घटाया था। वहीं सांवरिया के दो साल बाद रिलीज़ हुई फिल्म दिल्ली 6 में सोनम 35 किलो वजन घटाने के बाद एकदम स्लिम और फिट नज़र आई थी। और ये सिलसिला आज भी बदस्तूर जारी है।  

ज़रीन खान

Zarine Collage

ADVERTISEMENT

फिल्म 1921 की एक्ट्रेस ज़रीन खान ने अपना फिल्मी करियर सलमान खान के साथ फिल्म वीर से शुरू किया था। फिल्म तो नहीं चली लेकिन ज्यादा वजन के चलते ज़रीन को काफी आलोचना झेलनी पड़ी। मगर क्या आप जानते हैं कि इंडस्ट्री में आने से पहले ज़रीन का वजन 100 किलो के करीब था। वीर के बाद आई रेडी मूवी के आइटम नंबर कैरेक्टर ढीला में ज़रीन ने अपना स्लिम अवतार दिखाकर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। ज़रीन का ये नया अवतार वाकई कबीले तारीफ था।

सोनाक्षी सिन्हा    

Sonakshi Collage

ज़रीन खान की तरह ही सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपना बॉलीवुड करियर सलमान खान के साथ शुरू किया था। अपनी पहली फिल्म दबंग में वो सलमान की पत्नी के रूप में नज़र आई थीं। मगर क्या आप जानते हैं कि दबंग में आने से पहले सोनाक्षी का वजन 90 किलो था। जी हां, बिलकुल सही सुना आपने। आज सोनाक्षी सिन्हा का वजन 90 से 60 किलो हो चुका है और इसका सारा श्रेय वो सलमान खान से मिले मोटिवेशन को देती हैं।

भूमि पेडनेकर

Bhoomi Collage

ADVERTISEMENT

अपनी पहली फिल्म ‘दम लगा की हईशा’ में ही भूमि पेडनेकर ने एक ऐसी मोटी लड़की का किरदार निभाया था जिसका पति अपनी पत्नी के मोटापे की वजह से लोगों के सामने शर्मिंदगी महसूस करता था। इस भूमिका के लिए भूमि को फिल्म फेयर अवार्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू से भी नवाज़ा गया था। इस फिल्म के लिए भूमि ने अपना वजन 85 किलो से बढ़ाकर 95 किलो के करीब कर लिया था। मगर जैसे ही दो साल बाद फिल्म टॉयलेट-एक प्रेम कथा में लोगों ने भूमि का स्लिम अवतार देखा तो मानो किसी को अपनी आंखो पर विश्वास ही नहीं हुआ। इस दौरान भूमि ने अपना करीब 40 किलो वजन घटाकर ये साबित कर दिया कि फिल्म इंडस्ट्री में वो एक लम्बी पारी खेलने आई हैं।

परिणीति चोपड़ा

Pariniti Collage

बॉलीवुड में बबली गर्ल के तौर पर फेमस परिणीति चोपड़ा एक समय में 86 किलो की हुआ करती थीं। एक इंटरव्यू के दौरान परिणीति ने इस बात को स्वीकार भी किया था। मगर जैसे ही परिणीति ने फिल्मों में अपना करियर बनाने की सोची, उसी समय से अपने वजन पर काम करना भी शुरू कर दिया। अपनी पहली फिल्म लेडीज वर्सेज रिकी बहल में परिणीति को देखकर कोई नहीं समझ सकता कि उन्होंने अपने वजन पर किस हद तक काम किया होगा।

ये भी पढ़ें

ADVERTISEMENT

सोनम से लेकर आलिया तक, सबकी बॉलीवुड ड्रेसेज़ मिलेंगी यहां

फैशन में छाई इन स्लीव्स के साथ खुद को दें सेलिब्रिटी लुक

सोनम कपूर की तरह Flaunt करें ये 6 Lip Shades!!

 

ADVERTISEMENT
19 Mar 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT