ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
disha And nakuul

दिशा परमार और नकुल मेहता बड़े अच्छे लगते हैं 2 को छोड़ने के लिए हैं तैयार, ये है वजह

दिशा परमार और नकुल मेहता को शो बड़े अच्छे लगते हैं 2 में प्रिया और राम के रूप में लोगों ने बहुत पसंद किया है और इनकी जैसी केमिस्ट्री टीवी पर कम ही दिखती है। हालांकि एक रिपोर्ट के अनुसार राम और प्रिया की कहानी को शो के मेकर्स अब 20 साल आगे ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। 

bade achhe lagte hain 2
साभार- इंस्टाग्राम

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के अनुसार शो में 20 साल का लीप आने वाला है और अब मेकर्स शो में राम और प्रिया की बेटी पीहू की कहानी पर फोकस करने को तैयार हैं। साथ ही शो की कहानी में बदलाव आने की इस जानकारी के साथ ये चर्चाएं भी हैं कि शो में राम बने नकुल मेहता और प्रिया का किरदार निभा रही दिशा परमार अब इस शो को अलविदा कहेंगे। 

वैसे शो में कुछ दिनों पहले आए ट्विस्ट को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि शो में लीप कुछ दिनों बाद ही आएगा। कुछ ही दिनों पहले शो में दिशा परमार का गेटअप ट्रेडिशनल से चेंज करते कैजुअल किया गया है और दर्शकों को लवली बनकर राम के सामने आई प्रिया वाला ये चेंज काफी एक्साईट कर रहा है।

दिशा परमार और नकुल मेहता के पहले साक्षी तंवर और राम कपूर ने प्रिया और राम के किरदार से लोगों का दिल जीता था। शो अपने पीसफुल रोमांटिक, मैच्योर लव स्टोरी के लिए दर्शकों को खूब पसंद आया था। बड़े अच्छे लगते हैं के सात साल बाद नए स्टार कास्ट के साथ बड़् अच्छे लगते हैं 2 को दर्शकों के सामने लाया गया था और ये शो भी फैन्स के बीत हिट रहा। लेकिन अगर राम और प्रिया शो में नहीं होंगे तो ये समझना मुश्किल है कि फैन्स इस शो को कैसे अपनाएंगे।

ADVERTISEMENT
25 Nov 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT