भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन –
मेष – विद्यार्थियों को एकाग्रता व मेहनत की जरूरत
विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए एकाग्रता और मेहनत की जरूरत होगी। बिजनेस में काम की धीमी गति से तनाव हो सकता है। नौकरी में आ सकती हैं कुछ परेशानियां। विरोधी पक्ष नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। मित्रों का मिलेगा पूरा सहयोग।
वृषभ – मनचाहा मिलेगा काम
आज नौकरी में मनचाहा काम मिलने की उम्मीद है। कार्यस्थल पर होगी काम की तारीफ। बिजनेस पार्टनरशिप में मिलेगा परा सहयोग। बढ़ेगी सामाजिक प्रतिष्ठा। नया वाहन खरीद सकते हैं। पार्टनर की सेहत का रखें ध्यान। रिश्तों में आई कड़वाहट दूर होगी।
मिथुन – विद्यार्थियों को हो सकता है तनाव
विद्यार्थियों को शिक्षा संबंधी तनाव हो सकता है । बिजनेस में आ रही अड़चनें परेशान करेंगी। गलत निर्णय से बिजनेस में हो सकता है घाटा। सहकर्मी के साथ विवाद हो सकता है। गुस्से पर रखें कंट्रोल। पार्टनर व अपनी सेहत का ध्यान रखें।
कर्क – पार्टनर को देंगे कीमती उपहार
आज आपको परिवार के साथ खुशियां मनाने के दिन है। पार्टनर को देंगे कीमती उपहार। रिश्ते में आई कड़वाहट होगी दूर। पारिवारिक जीवन रहेगा सुखमय। सेहत का रखें ख्याल। बिजनेस में रुका हुआ प्रोजेक्ट जल्द ही शुरू होगा। होगा आर्थिक लाभ और मिलेगा सम्मान।
सिंह – बिगड़ सकती है माता की सेहत
आज माता की सेहत कुछ बिगड़ सकती है। घरेलू समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होने से मन खुश रहेगा। आज कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं, जो आने वाले समय में आपको धन- सम्मान दिलाएगा।
कन्या – छात्रों को परीक्षा में मिलेगी सफलता
छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलने के आसार हैं। छात्र पढ़ाई के अलावा कोई अन्य कोर्स सीख सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई अधिकारी आपकी सबसे बड़ी ताकत बन सकता है। माता-पिता की सेहत का रखें ध्यान। लापरवाही से मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
तुला – वित्तीय मामले में हो सकती है परेशानी
बिजनेस में जोखिम वाले वित्तीय कार्यों से दूर रहें। हो सकती है परेशानी। कर्ज लेने से बचें। पार्टनर को न करें इग्नोर। व्यर्थ की बहस से बचें। सेहत का रखें ख्याल। पिछले कुछ दिनों से अटके हुए काम पूरे होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। मित्रों का मिलेगा सहयोग।
जानिए कैसे होते हैं दिसंबर के महीने में पैदा होने वाले लोग
वृश्चिक – मानसिक तनाव से मिलेगी मुक्ति
पुरानी स्वास्थ्य समस्या और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। आत्मविश्वास से समस्या का समाधान निकाल लेंगे। नई प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बनेगी। धार्मिक कार्यों में बढ़ सकती है रुचि। बिजनेस में आ रही रुकावटें होंगी दूर। बिजनेस में मिलेगा लाभ और हो सकता है विस्तार।
धनु – मन रहेगा परेशान
पारिवारिक समस्या बढ़ सकती है। बातचीत में सावधानी बरतें। पिता से हो सकते हैं वैचारिक मतभेद। झूठ पकड़े जाने पर शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है। धैर्य रखें। नौकरी में तनाव से दूर रहने की जरूरत है। बेवजह की यात्रा से बचें।
मकर – मिल सकते हैं नये प्रोजेक्ट
आज आपको कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है। नौकरी में जिम्मेदारी पूरी करने में होंगे कामयाब। होगा कोई आर्थिक लाभ। लघु उद्योग शुरू करने की ओर रुझान हो सकता है। रिश्तों में आई कड़वाहट दूर होगी। नये प्रेम संबंध बनेंगे। माता-पिता से मिल सकता है लाभ।
बेडरूम के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स, कभी नहीं होगी किसी तरह की परेशानी
कुंभ – मन रहेगा परेशान
परिवार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। दिन भर मन परेशान रहेगा। संतान की सेहत बिगड़ा सकती है। रोजमर्रा के काम पूरे करने में परेशाना होंगे लेकिन मानसिक शांति बनी रहेगी। खर्चें बढ़ेंगे। आत्मविश्वास की रहेगी कमी।
मीन – दांपत्य जीवन आनंदित रहेगा
दांपत्य जीवन आनंदित रहेगा। पति-पत्नी को एक-दूसरे का पूर्ण सहयोग मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में मिलेंगे नये मौके। अपने आत्मविश्वास को करें मजबूत। संतान सुख में होगी वृद्धि। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात लाभदायी सिद्ध होगी।
15 दिसंबर, 2018 का राशिफल: किसी के लिए सुखद तो किसी के लिए दुखद रहेगा दिन