भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन -
माता-पिता से प्यार के साथ कोई महंगा गिफ्ट मिल सकता है। अचानक कहीं जाने का प्रोग्राम बन सकता है। अपने दिल की बात को मन में न रखें। पार्टनर के साथ यादगार पल गुजारेंगे। अपनी दिनचर्या को नियमित करें। रिश्तों में आई कड़वाहट दूर होगी।
पढ़ाई में लगातार आ रही समस्याएं परेशान करेंगी। बिजनेस में लिये गए गलत निर्णयों से आर्थिक तौर पर नुकसान हो सकता है। प्रॉपर्टी खरीदना मुश्किल होगा। कहीं घूमने के प्रोग्राम को टालें। पारिवारिक रिश्तों में आएगी मधुरता। खेल-कूद जैसी गतिविधि में शामिल हो सकते हैं।
जो आपको मन ही मन प्यार करता है, आपकी उससे मुलाकात हो सकती है। बनेंगे नये संबंध। मेहमानों का आना-जाना बढ़ सकता है। पारिवारिक मित्रों के साथ बन सकता है घूमने का प्रोग्राम। पार्टनर के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।
दिन भर सेहत को लेकर कुछ उलझन बनी रहेगी। सावधानीयां बरतें। पार्टनर से हो सकती है अनबन। वाद-विवाद से बचें। आत्मविश्वास की कमी से फैसले लेने में हिचकेंगे। पुराने मित्रों से हो सकती है मुलाकात। धार्मिक कार्यों में बढ़ेगा विश्वास। रुके हुए काम पूरे होंगे।
नौकरी की तलाश में मिलेगी सफलता। मजबूती से अपनी बात रखें, सबका सहयोग मिलेगा। बिजनेस या नौकरी में सहकर्मियों की मदद से रुका हुआ काम पूरा करेंगे। बढ़ेगा आत्मविश्वास और सामाजिक मान सम्मान। पारिवारिक माहौल में तनाव बढ़ सकता है। गुस्से पर रखें कंट्रोल।
किसी खास व्यक्ति की वजह से आपके पारिवारिक खर्चें बढ़ेंगे। कम पैसों में ज्यादा देने वाली योजना पर भरोसा करना ठीक नहीं है। बिजनेस में कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने से बचें। काम की धीमी गति होने से हो सकता है आर्थिक संकट।
लंबी बीमारी के बाद सेहत में सुधार का समय है। फोन बंद करके आराम करें। दिनचर्या नियमित रखें। आर्थिक स्थिति में होगा सुधार। मन में प्रसन्नता बढ़ेगी। विरोधियों से सावधान रहें बरतें। पार्टनर के साथ सामाजिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।
घरेलू जिम्मेदारियों को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है। नये संपर्कों से सावधानी बरतें। मित्रों के साथ हो सकती है कहा- सुनी। आर्थिक मामलों में सोच- समझकर निर्णय लें। सामाजिक गतिविधियों में भागदौड़ अधिक रहेगी। बच्चों के साथ बिताएं समय।
कहीं पुराना अटका हुआ धन आज आपको मिल सकता है। पार्टनरशिप में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। बिजनेस में आ रही परेशानियां दूर होंगी। खर्चें में कटौती के प्रयास सफल रहेंगे। विदेश यात्रा का प्रस्ताव मिल सकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।
कहीं आने-जाने और खानपान में सावधानी बरतें। पेट की समस्या कर सकती है परेशान। बिजनेस में भी आ सकती है परेशानियां। नौकरी में किसी अधिकारी से हो सकता है तनाव। उथल-पुथल से न हों परेशान। पार्टनर के साथ रहेगी मौज-मस्ती।
आपके मिलनसार व्यवहार से संबंधों में निकटता बढ़ेगी। पार्टनर के साथ गिले- शिकवे होंगे दूर। भावनात्मक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। बिजनेस में वृद्धि होगी और नये संबंधों से मिलेगा आर्थिक लाभ। नौकरी में पदोन्नति होगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
आज भाग-दौड़ से थकान महसूस होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक मेहनत की जरूरत है। मामूली सी बात पर अधिकारी से बहस हो सकती है। नौकरी में आएंगी परेशानियां। जोखिम उठाने को तैयार रहें। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे।
इसे भी पढ़ें -
14 दिसंबर, 2018 का राशिफल: किसी के लिए खुशनुमा तो किसी के लिए गमगीन रहेगा दिन
आपको कैसी दुल्हन बनना पसंद है आपका Zodiac भी बताता है..