ADVERTISEMENT
home / xSEO
चुकंदर का जूस कब पीना चाहिए

चुकंदर का जूस कब पीना चाहिए

हम सभी जानते हैं कि चुकंदर (चुकंदर खाने के फायदे) स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता है। चुकंदर में काफी अधिक मात्रा में आयरन होता है और इस वजह से ये आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को सही रखने या फिर यदि आपका हीमोग्लोबिन कम है तो उसे बढ़ाने में भी मदद करता है। आप चुकंदर का कई तरह से सेवन कर सकते हैं। चाहें तो आप चुकंदर (chukander khane ke fayde) को सलाद की तरह खा सकते हैं या फिर चुकंदर की रेसिपी बना सकते हैं। हालांकि, यदि आपको इन दोनों तरीकों से चुकंदर खाना कुछ खास पसंद नहीं है तो आप चुकंदर का जूस भी पी सकते हैं। चुकंदर का जूस भी सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। हालांकि, चुकंदर (chukandar ke fayde) के अलावा भी बहुत सी चीजों में आयरन होता है। आयरन से भरपूर ये फूड्स के बारे में यहां आप विस्तार से जान सकते हैं।

चुकंदर का जूस पीने का सही समय

चुकंदर खाने के फायदे

जूस पीने का सबसे अच्छा समय सुबह का होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप 8 घंटों की नींद लेने के बाद उठते हैं तो आपकी बॉडी को एनर्जी चाहिए होती है लेकिन सुबह-सुबह अक्सर लोगों का कुछ खाने का मन नहीं करता है। इस वजह से आपको उस समय जूस पीना चाहिए। या फिर आप चाहें तो सुबह के नाश्ते के 1 से 1.30 घंटे बाद भी जूस पी सकते हैं। इसके अलावा वर्कआउट करके आने के बाद जब आपकी बॉडी को प्रोटीन आदि की जरूरत होती है, तब भी आप चुकंदर का जूस (चुकंदर का जूस कब पीना चाहिए) पी सकते हैं।

चुकंदर के जूस के फायदे

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया ही है कि चुकंदर (चुकंदर खाने से क्या होता है) का जूस भी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है और चुकंदर खाने के फायदे भी होते हैं लेकिन यहां हम आपको चुकंदर का जूस पीने के फायदों के बारे में ही बताने वाले हैं। तो चलिए बिना कोई देरी किए इसके बारे में जानते हैं।

चुकंदर का जूस पीने के फायदे

– चुकंदर (चुकंदर का जूस पीने के फायदे) का जूस का सेवन करने से बीपी कम करने में मदद मिलती है। यदि आपको हाई बीपी की दिक्कत है तो आपके लिए चुकंदर का जूस काफी फायदेमंद है। हालांकि, ध्यान रखें कि आप रोसाना 250 मिलिलीटर से अधिक जूस (चुकंदर का जूस कितना पीना चाहिए) ना पीएं।

ADVERTISEMENT

– चुकंदर का जूस शरीर में खून बढ़ाने में भी लाभकारी साबित होता है। इस वजह से यदि आापके शरीर में खून की कमी है तो आपको इसके जूस का सेवन जरूर करना चाहिए। साथ ही यह शरीर में आयरन की कमी को भी दूर करता है

– एक स्टडी की मानें तो चुकंदर के जूस का सेवन करने से आपका स्टेमिना भी बढ़ता है। एक अध्ययन के मुताबिक साइकिल चालकों को दो दिन लगातार 2 कप चुकंदर का जूस दिया गया और इससे उनके 10 किलोमीटर के परीक्षण समय में लगभग 12 सेकेंड का सुधार देखा गया था।

– चुकंदर के जूस में कैलरी भी कम मात्रा में होती है और इस वजह से यदि आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो भी ये आपके लिए बहुत ही अच्छा ऑप्शन है। आप सुबह के समय चुकंदर की टेस्टी स्मूदी बना कर पी सकते हैं। दिन की शुरुआत करते समय इसे पीने से आपकी बॉडी को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और आपको एनर्जेटिक भी फील होता है। 

– यदि आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो आपको अपनी डाइट में चुकंदर को जरूर शामिल करना चाहिए। एक अध्ययन की मानें तो चुकंदर का जूस कोलेस्ट्रॉल घटाने में मदद करता है और साथ ही एचडीएल यानि की अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता भी है।

ADVERTISEMENT

– चुकंदर केवल आयरन ही नहीं बल्कि पोटैशियम का भी अच्छा स्रोत  है, जो आपके शरीर की नसों और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। 

FAQ

chukander khane ke fayde

1. चुकंदर कब नहीं खाना चाहिए?

चुकंदर (chukandar ke juice ke fayde) के अंदर काफी अधिक मात्रा में पोटैशियम और फॉस्फोरस पाया जाता है। यह हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए अच्छा होता है क्योंकि इससे ब्लड प्रेशर कम करने में मदद होती है लेकिन यदि आपका ब्लड प्रेशर लो रहता है तो आपको चुकंदर का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा आपको जरूरत से अधिक मात्रा में भी चुकंदर का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे आपका बीपी कम हो सकता है। 

2. चुकंदर का सेवन कैसे करें?

ADVERTISEMENT

आप किसी भी तरह से चुकंदर का सेवन कर सकते हैं। आप चाहें तो खाने के साथ सलाद की तरह इसका सेवन कर सकते हैं या फिर जूस के रूप में या आप चाहें तो चुकंदर की स्वादिष्ट रेसिपी बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। हालांकि, यदि आपको डायबिटीज है तो आपको चुकंदर (chukandar ka juice) का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।

3. चुकंदर खाली पेट खाने से क्या होता है?

खाली पेट चुकंदर (beetroot juice benefits in hindi) का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। खासकर तब अगर आपके शरीर में खून की कमी है। अगर आप खाली पेट चुकंदर का सेवन करते हैं इससे आपके शरीर में खून की मात्रा की कमी दूर होती है। आप इस लिंक पर क्लिक कर हीमोग्लोबिन कैसे बढ़ाएं की अधिर जानकारी ले सकते हैं।

4. क्या खाली पेट चुकंदर का जूस पीना चाहिए?

ADVERTISEMENT

चुकंदर के जूस (चुकंदर का जूस पीने का सही समय) को भी आप खाली पेट पी सकते हैं। आपको इसके साथ गाजर को मिलाकर पीना चाहिए। इससे आपके शरीर में खून की मात्रा की कमी दूर होगी और इसके अलावा भी कई फायदे होंगे।

23 Mar 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT