अपनी स्किन टोन के अनुसार जानिए किस रंग के कपड़े करेंगे आप पर ज्यादा सूट
हर किसी का स्किन टोन या टाइप अलग होता है जिसे ध्यान में रखकर ही आउटफिट्स और उसके कलर यानि कि रंग का चुनाव किया जाता है। जैसे हर व्यक्ति की अपनी अलग अहमियत, अपनी अलग खासियत होती है, उसी तरह से हर व्यक्ति की अपनी अलग अलग स्किन टोन होती है। खासतौर पर हमारे देश में तो कई तरह की स्किन टोन पाई जाती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर आप अपने स्किन टोन को ध्यान में रखकर अपने कपड़ों के रंगों का चुनाव करते हैं तो आप और भी ज्यादा गॉर्जियस और स्टाइलिश लुक पा सकते हैं।
स्कीन टोन के अनुसार करें कपड़ों के रंगों का चुनाव – Choose Dress Colour According to Skin Tone Tips In Hindi
रंगों को लेकर हमारे समाज में लोगों की अलग-अलग राय और पूर्वाग्रह है। लेकिन ये बात जान लीजिए कि जो आपका नैचुरल रंग है वो ही आप के लिए सबसे बेहतर है। कहने का मतलब है कि अपनी स्किन टोन को लेकर किसी भी तरह की हीन भावना और पूर्वाग्रह कभी भी मत पालिए। सिर्फ आपको ये देखना है जो रंग आप कपड़ों का चुन रह हैं वो आपके ऊपर सूट करेगा या नहीं। अक्सर लोग इस बात से कंफ्यूज रहते हैं कि उनके ऊपर किस रंग के कपड़े जंचेंगे और किस रंग के नहीं। लेकिन परेशान होने कि जरूरत नहीं है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आपको अपने स्किन टोन के हिसाब से कैसे कपड़े पहनने चाहिए –
गोरा या फेयर स्किन टोन – Best Dress Colour for Fair Skin Tone
जिन लोगों का रंग साफ होता है उनकी फेयर स्किन टोन कहलाती है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि इनका रंग साफ होता है तो इन्हें हर रंग सूट करेगा। ये रंग यूनिवर्सल स्किन शेड है।
इस रंगत वाली त्वचा के लोगों पर बैंगनी रंग सबसे ज्यादा अच्छा लगता है। इस रंग के कपड़ों में ये काफी आकर्षक दिखते हैं।
इस स्किन टोन पर अर्थ कलर्स शेड्स भी खूब अच्छे लगते हैं। रॉयल में आप ना केवल एलिगेंट दिखेंगी, बल्कि आपको सेलिब्रिटी लुक भी मिलेगा। इन्हें आप मिलिट्री कलर भी कह सकते हैं।
वहीं रॉयल ब्लू कलर इनपर बेहद सूट करता है। ये रंग न केवल आपको एलिगेंट दिखाता है, बल्कि आपको सेलिब्रिटी लुक भी मिलेगा।
गेहुंआ या येलो स्किन टोन – Best Dress Colour for Wheatish Skin Tone
गेहुंआ रंग आमतौर पर इंडियन गर्ल्स का कॉमन स्किन टोन माना गया है। ऐसे स्किन टोन पर हर तरह के रंग सूट नहीं करते हैं। इसीलिए इन्हें रंगों के चुनाव को लेकर थोड़ा सावधान होना पड़ता है। कहना का मतलब है कि रंग इस स्किन टोन के लिए सीमित होते हैं।
येलो स्किन टोन पर पीला रंग खूब फबता है। अक्सर लोगों को पीला रंग जल्दी पसंद नहीं आता है, लेकिन ये रंग इंडियन टोन गर्ल के लिए एकदम बेस्ट है। अगर आप मस्टर्ड कलर का भी चुनाव करते हैं तो बेशक कीजिए। ये रंग आपकी पर्सनैलिटी को निराश नहीं करेगा।
वहीं सी ग्रीन या फिर हरे रंग के हल्के और मिक्स मैच शेड्स इस स्किन टोन पर बेहद खिलते हैं। अपनी त्वचा को चमकाने के लिए हरा विकल्प भी बेहतरीन है।
लाल एक सदाबहार रंग है। यह हर तरह की स्किन टोन को काफी सूट करता है। यही कमाल है कि हमारे देश की दुल्हनें लाल रंग के जोड़े में बेहद खूबसूरत दिखती हैं।
सांवला या डार्क स्किन टोन – Best Dress Colour for Dark Skin Tone
जिन लोगों का रंग सांवला है या फिर उससे भी थोड़ा ज्यादा डार्क तो उनके पास भी बहुत से कलर ऑप्शंस हैं। इसीलिए बस ज्यादा ब्राइट और ज्यादा लाइट रंगों को छोड़कर बाकि आप सभी रंग ट्राई कर सकते हैं।
इस स्किन टोन वाले लोगों पर मरून या वाइन रंग खूब फबता है। ये आपके शरीर की रंगत के हिसाब से ये बिल्कुल ठीक रंग है। आप इसे किसी भी ओकेजन पर बेहिचक पहन सकते हैं।
वहीं खाकी या येलो ब्राउन रंग इनकी रंगत में चार-चांद लगा देता है। गर्मियों में कूल और सर्दियों में ये रंग ब्राइटनेस का काम करता है।
वैसे सांवले रंग के स्किन टोन वाली गर्ल्स को पिंक कलर जरूर ट्राई करना चाहिए। पिंक कलर लड़कियों को हमेशा से ही काफी पसंद आया है और इसका काफी क्रेज भी है। यकीनन किसी भी लाइट स्कीन टोन महिला पर ये रंग खूब जंचेगा।