ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
जानें कि जिंदगी को लेकर आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर ने किया है कैसा अनोखा फैसला?

जानें कि जिंदगी को लेकर आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर ने किया है कैसा अनोखा फैसला?

यूनाइटेड नेशंस एनवायर्नमेंट यानि संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण की गुडविल एम्बेसडर और बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने ‘बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन’ की थीम को बढ़ावा देते हुए ट्विटर पर एक अभियान #BeatPlasticPollution शुरू किया है, जिसमें अनेक सेलिब्रिटीज समेत देश के लोग भी हिस्सा लेते हुए प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने का अहम फैसला कर रहे हैं।

गौरतलब है कि हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस यानि वर्ल्ड एनवायर्नमेंट डे मनाया जाता है। इस साल के 45वें विश्व पर्यावरण दिवस 2018 की मेजबानी इस बार भारत करेगा जिसकी थीम ‘बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन’ यानि #BeatPlasticPollution रखी गई है। विश्व पर्यावरण दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रकृति को समर्पित दुनियाभर में मनाया जाने वाला सबसे बड़ा पर्यावरण उत्सव है।

पूरे विश्व में हर साल करीब 55 लाख लोगों की मौत दूषित और जहरीली हवा की वजह से होती हैं, जो कुल मौतों का लगभग 10% है। अकेले भारत में हर साल 12 लाख लोग जहरीली हवा की वजह से मर जाते हैं, जिससे देश को 38 अरब डॉलर का नुकसान होता है। आपको बता दें कि भारत के 11 शहर दुनिया के सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में शामिल हैं। ऐसे में हम भारतीयों को अपने पर्यावरण को बचाने की सबसे ज्यादा जरूरत है। इसी जरूरत के मद्देनजर यहां देखिये प्लास्टिक के इस्तेमाल के मुद्दे पर किस बॉलीवुड सेलिब्रिटी का क्या है फैसला और क्या है आपके लिए खास मैसेज –

दिया मिर्जा

बॉलीवुड एक्टर होने के साथ- साथ बहुत से कार्यक्रमों के लिए काम कर रही सोशल एक्टिविस्ट दिया मिर्जा ने साधारण सेनिटरी नैपकिन की जगह बायोडिग्रेडेबल सेनिटरी नैपकिन का इस्तेमाल शुरू करके प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने का फैसला किया है। देखिये, इस बारे में दिया क्या कह रही हैं –

ADVERTISEMENT

आलिया भट्ट

बॉलीवुड की चहेती एक्ट्रेस में से एक आलिया भट्ट ने भी प्लास्टिक बॉटल की जगह स्टील की बॉटल का इस्तेमाल शुरू करके प्लास्टिक पॉल्यूशन को कम करने की दिशा में कदम बढ़ाने का फैसला किया है। यहां उनका मैसेज बिलकुल साफ है।

अर्जुन कपूर

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने भी आलिया भट्ट की ही तरह प्लास्टिक बॉटल को अलविदा कहने का फैसला किया है। वो भी प्लास्टिक के इस्तेमाल को धीरे- धीरे कम करने का मैसेज दे रहे हैं।

जूही चावला

बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला भी पिछले काफी समय से प्लास्टिक से दूरी बनाने के मैसेज दे रही थीं। उनका भी मैसेज यूएन यानि संयुक्त राष्ट्र के प्लास्टिक को बाय-बाय बोलने को लेकर ही है। देखें, अपने जूही चावला का इस दिशा में क्या है फैसला।

अदिति राव हैदरी

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी को तो आप जानते ही होंगे। प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने के इस अभियान में अदिति राव हैदरी भी शामिल हो गई हैं और उन्होंने अपने इस फैसला का चैलेंज दूसरे कई सेलिब्रिटीज को भी भेजा है।

ADVERTISEMENT

आरजे रौनक

आरजे रौनक आजकल काफी फेमस हो चुके हैं और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से आरजे रौनक यह मैसेज दे रहे हैं कि लोग स्टेशन पर प्लास्टिक फेंकना बंद कर दें। इसका सीधा सा उपाय यह भी है कि अगर आप प्लास्टिक का इस्तेमाल ही बंद कर देंगे तो फेंकने का तो सवाल ही खत्म हो जाता है।

यूएन की प्रदर्शनी

पर्यावरण बचाओ और प्लास्टिक पॉल्यूशन को कम करने के अभियान के तहत संयुक्त राष्ट्र ने नई दिल्ली में एक प्रदर्शनी भी लगाई हुई है।

गोवा भी इस अभियान में पीछे नहीं

देश का प्रसिद्ध टूरिस्ट डेस्टिनेशन गोवा भी इस अभियान में पीछे नहीं रहा है। इस वीडियो में देखिये कि गोवा में प्लास्टिक पॉल्यूशन को पछाड़ने के लिए क्या – क्या किया जा रहा है।

संयुक्त राष्ट्र का संदेश

अब आप देखिये कि संयुक्त राष्ट्र का प्लास्टिक पॉल्यूशन को लेकर क्या है मैसेज। इस मैसेज में कहा गया है कि आप बाजार जाएं तो कपड़े का एक थैला जरूर ले जाएं। अगर आप प्लास्टिक के थैले के लिए दुकानदार को ना कहेंगे तभी प्लास्टिक के थैलों या पन्नियों के इस्तेमाल पर लगाम लग सकेगी।

ADVERTISEMENT

सुदर्शन पटनायक

उड़ीसा में भुवनेश्वर के प्रसिद्ध कलाकार सुदर्शन पटनायकसमुद्र तट पर बालू से खूबसूरत कलाकृतियां उकेरते हैं। इस बेहतरीन कलाकार ने भी अपनी खास कला के माध्यम से प्लास्टिक के इस्तेमाल को खत्म करने का मैसेज दिया है। देखें –

एक और ट्विटर यूजर का खूबसूरत मैसेज

जब हम ट्विटर पर प्लास्टिक के इस्तेमाल से जुड़े इस अभियान पर ट्वीट्स देख रहे थे तो एक ट्विटर यूजर  का यह मैसेज भी हमें पसंद आया। इनका कहना है कि कितने ही समुद्री जीव प्लास्टिक कचरे को खाकर मर जाते हैं। अगर हम प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद कर देंगे तो इनका जीवन भी बच सकता है। आप भी इस मैसेज को देखें और इससे कुछ प्रेरणा लें।

इन्हें भी देखें –

 

ADVERTISEMENT
04 Jun 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT