ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
#Flashback2021 : फिल्मी जगत के वो सितारे जो साल 2021 में कह गये दुनिया को अलविदा

#Flashback2021 : फिल्मी जगत के वो सितारे जो साल 2021 में कह गये दुनिया को अलविदा

साल 2021 खास होने के साथ ही दुखद भी रहा। इस साल सिनेमा जगत से जुड़े कई प्रसिद्ध शख्सियतों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। कुछ सितारों की तो अचानक हुई मौत ने हर किसी की आंखों में आंसू ला दिये। भले ही वो सारे दिग्गज आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी यादें हमेशा जिंदा रहेंगी। तो चलिए हम आपको बताते हैं साल 2021 में किन-किन सितारों ने दुनिया को अलविदा कहा।

साल 2021 में इन कलाकारों की हुई मौत Celebrities who died in 2021 list in Hindi

साल 2021 में बॉलीवुड के कपूर परिवार का एक और चिराग हमेशा के लिए बुझ गया। राज कपूर के सबसे छोटे बेटे एक्टर और फिल्ममेकर राजीव कपूर का 9 फरवरी को निधन हो गया। राजीव कपूर ने ‘राम तेरी गंगा मैली हो गई’ में बेहतरीन अदाकारी की थी।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री सुरेखा सीकरी (Surekha Sikri) का 16 जुलाई को मुंबई में कार्डियक अरेस्ट पड़ने से निधन हो गया। वह 75 साल की थीं। कभी कड़क सास तो कभी चुलबुली दादी, आपने सुरेखा जी को छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अलग-अलग किरदारों में देखा होगा। धारावाहिक ‘बालिका वधू’ से फेमस हुई ‘दादी सा’ यानि सुरेखा सीकरी लंबे समय से बीमार थीं।

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार का 7 जुलाई को 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया।  वो काफी अरसे से बीमार चल रहे थे। कई दशकों तक बड़े पर्दे पर राज करने वाले अभिनेता दिलीप कुमार की सफल फिल्मों लिस्ट बहुत लंबी है। इसमें अंदाज़, आन, दाग, देवदास, आज़ाद, नया दौर, मधुमति, मुग़ल-ए-आज़म, गंगा जमुना, राम और श्याम शामिल हैं। 

ADVERTISEMENT

कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) के आकस्मिक निधन ने भारतीय फिल्म उद्योग में एक शून्य छोड़ दिया है। जिम में व्यायाम करने के दौरान हार्ट अटैक के बाद उन्हें उन्हें बैंगलोर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 29 अक्टूबर को उनका निधन हो गया। 46 वर्षीय पुनीत राजकुमार, एक्टर राजकुमार के बेटे थे। प्यार से इनके फैंस इन्हें अप्पा बुलाते थे। 

टीवी सीरियल ‘प्रतिज्ञा’ में ठाकुर सज्जन सिंह का रोल निभाने वाले मशहूर एक्टर अनुपम श्याम का 9 अगस्त को मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण निधन हो गया था। अनुपम श्याम ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन पहचान उन्हें टेलीविजन से ही मिली।

अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल (Bikramjeet Kanwarpal) का 1 मई को कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है। वो 52 वर्ष के थे। सेना से रिटायर होने के बाद 2003 में हिंदी फिल्मों की दुनिया में डेब्यू करने के बाद बिक्रमजित कंवरपाल ने कई लोकप्रिय हिंदी सीरियलों और वेब शोज में भी काम किया था और सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।

साल 2021 में एक ऐसे अभिनेता ने दुनिया को अलविदा कह दिया, जिसकी मौत पर लोगों का यकीन करना बेहद मुश्किल हो गया था। पॉप्युलर टीवी एक्टर और ‘बिग बॉस 13’ के विनर सिद्धार्थ शुक्ला महज 40 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गये। दिल का दौरा पड़ने से उनका 2 सितम्बर को निधन हो गया। उनकी मौत की खबर सुनकर सभी लोग शॉक हो गए थे।

ADVERTISEMENT

एक्टर ब्रह्मा मिश्रा का निधन 32 साल की उम्र में हो गया था। 29 नवंबर 2021 को घर पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। दर्दनाक बात ये थी कि उनकी लाश तीन दिन तक मुंबई में उनके घर के बाथरूम में ही पड़ी रही थी। ब्रह्मा ने ‘मिर्जापुर’ के अलावा ‘केसरी’, ‘हसीन दिलरुबा’, ‘मांझी’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में भी काम किया था।

ये भी पढ़ें –
Flashback 2021: फिल्म और टीवी जगत के इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, देखें लिस्ट
Flashback 2021: ये सेलेब्स अपने वेटलॉस को लेकर रह चर्चा में, किसी ने घटाया 40 तो किसी 18 किलो वजन
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट से लेकर अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा तक ये 5 सेलेब्स 2022 में कर सकते हैं शादी
#Flashback2021: इस साल को अलविदा करते हुए स्किनकेयर से जुड़ी इन गलतियों को भी कह दें Bye Bye
2022 में ये ब्यूटी ट्रीटमेंट्स होंगे ट्रेंडिंग

24 Dec 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT