बॉलीवुड Celebs के बीच बेहद पॉपुलर हो रहा है ये फेस मास्क, कीमत जानकर रह जायेंगे हैरान
दरअसल ये मास्क लुईस वेटॉन (Louis Vuitton mask) का है और यह कंपनी महंगी कीमत की चीजों के लिए जानी जाती है। ये कंपनी दावा करती है कि इस मास्क को कोई भी बिना किसी असुविधा के पूरे दिन आराम से पहन कर रख सकता है। इसमें ऐसे की लेयर्स हैं जो फंगस, पसीने और बैक्टीरिया के संक्रमण से रक्षा करते हैं।
काले रंग के इस मास्क पर सफेद कलर का LV सिंबल भी लगा हुआ है। ये मास्क एक सिल्क पाउच के साथ मिलता है। इस ब्रांड की वेबसाइट पर अगर आप जाएंगे तो पाएंगे कि इस मास्क की कीमत $355 डॉलर है जोकि इंडियन करेंसी के हिसाब से 25, 994 रुपये का है।
वैसे ये मास्क इन दिनों बॉलीवुड सेलेब्स के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। हाल ही में अभी दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह भी LV का मास्क पहने स्पॉट हुए थे।
यही नहीं आलिया भट्ट और उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर भी LV का मास्क पहने नजर आये। हालांकि दोनों हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे।
वहीं करण जौहर और अनन्या पांडे भी यही सेम मास्क पहने एक दीपिका पादुकोण के बर्थडे पार्टी बैश में स्पॉट हुए थे। धीरे-धीरे करके LV मास्क का क्रेज बॉलीवुड में नजर आ रहा है।
MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!