कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 22 वर्षीय राशिद (Rashid Khan) ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक सवाल जवाब क्विज़ की थी। इस क्विज़ में जब उनके पूछा गया कि उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस कौन सी हैं तो उन्होंने अनुष्का शर्मा और प्रीति ज़िंटा का नाम लिया था। उन्होंने बताया था कि उन्हें स्क्रीन पर अनुष्का और प्रीति ज़िंटा को देखना पसंद है। फैन्स को अनुष्का और राशिद को एक साथ दिखाने के लिए केवल इसकी ही ज़रूरत थी। माना जा रहा है कि इसी वजह से गूगल सर्च में राशित खान पत्नी सर्च करने पर अनुष्का शर्मा का नाम आ रहा है। ठीक वैसे ही जैसे इडियट (Idiot) सर्च करने पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर सामने आती हैं।
ADVERTISEMENT
अनुष्का शर्मा हैं अफगानिस्तान क्रिकेटर राशिद खान की पत्नी? जानें क्या है माजरा
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों एक अजीबोगरीब वजह के कारण चर्चाओं में छाई हुई हैं। दरअसल, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का नाम अफगानी क्रिकेटर राशिद खान के साथ जुड़ रहा है। बताया जा रहा है कि अफगानिस्तान के क्रिकेट स्टार राशिद खान (Afghanistan Cricketer Rashid Khan) और अनुष्का शर्मा पति-पत्नी हैं!
हालांकि, यह केवल एक बड़ी कन्फ्यूजन है, जिसे गूगल बाबा ने क्रिएट किया है। दरअसल, जब भी कोई गूगल पर राशित खान वाइफ (Rashid Khan Wife) सर्च करता है, तो रिजल्ट में अनुष्का शर्मा का नाम आता है। इस वजह से अनुष्का शर्मा के फैन्स कन्फ्यूज़ हो गए हैं।
गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली की पत्नी हैं। यहां तक कि दोनों जल्द ही अपने पहले बच्चे का भी स्वागत करने वाले हैं। दोनों ने साल 2017 में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। दोनों ने अपनी शादी की तस्वीर शेयर करते हुए फैन्स को अपनी शादी की खुशखबरी दी थी।
दोनों की शादी की जानकारी मिलने के बाद उनके फैन्स काफी खुश थे। बता दें, इन दिनों आईपीएल मैच होने की वजह से अनुष्का अपने पति के साथ दुबई में हैं। हाल ही में उन्होंने रॉयल चैलेंजर बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स का मैच भी अटेंड किया था। यहां तक कि उन्होंने विज़िटर एरिया से पति विराट को फ्लाइंग किस भी की थी, जिसका वीडियो लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस मैच में विराट ने 90 रन बनाए थे और अर्ध शतक बनने पर उन्होंने अपनी पत्नी को इशारा भी किया था।
इतना ही नहीं, कुछ दिन पहले अनुष्का शर्मा सुनिल गावस्कर के साथ एक विवाद में भी उलझ गई थीं। दरअसल, सुनील गावस्कर ने कमेंट्री करते वक्त विराट की खराब परफॉर्मेंस के बारे में कहा था कि लॉकडाउन में उन्होंने बिल्कुल प्रेक्टिस नहीं की। इस पर अनुष्का ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए जवाब दिया था।
अनुष्का ने अपनी पोस्ट में लिखा था, मिस्टर गावस्कर, आपका संदेश विचलित करने वाला तथ्य है, लेकिन मैं आपको यह बताना चाहूंगी कि आपने एक पत्नी पर अपने पति का खेल खराब करने का आरोप क्यों लगाया होगा? मुझे यकीन है कि इतने सालों में आपने सभी क्रिकेटर्स की पर्सनल जिंदगी का सम्मान किया होगा। इस वजह से आपको ऐसा नहीं लगता कि आापके मन में मेरे और हमारे लिए भी समान सम्मान होना चाहिए?
12 Oct 2020
ADVERTISEMENT