अनुष्का शर्मा ने अपने जन्मदिन पर खुद को तोहफा देकर अपने बचपन का सपना पूरा किया है। सोशल मीडिया पर एक ओपन लेटर लिखकर उन्होंने खुद को दिए इस तोहफे का बहुत खूबसूरती से वर्णन किया है।
अनुष्का शर्मा अपनी ज़िंदगी में हर काम एक अलग अंदाज़ में करती हैं। विराट कोहली से इटली में सीक्रेट वेडिंग रचाने वाली अनुष्का ने इस साल ‘परी’ बनकर फैंस के साथ खून की होली भी खेली थी। अब उन्होंने एक बार फिर सबको चौंका दिया है। अनुष्का शर्मा 30 साल की हो गई हैं और खुशी के इस मौके पर उन्होंने एक एनिमल शेल्टर बनाने की घोषणा की है। अनुष्का बचपन से ही जानवरों के लिए कुछ करना चाहती थीं और उनका यह खूबसूरत सपना अब पूरा होने वाला है।
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में जानकारी दी कि वे मुंबई के बाहर एक एनिमल शेल्टर बनाने वाली हैं। उन्होंने लिखा, ‘हम लोग धन्य हैं कि हमने इंसान के तौर पर जन्म लिया है। हम बोल सकते हैं और अपने हक की मांग भी रख सकते हैं। हमारी फैमिली है, जो हमें प्यार करती है और हमारा ख्याल रखती है। लेकिन कभी जानवरों और उनके हक के बारे में भी सोचिए। आपको क्या लगता है कि उन्हें समाज में सही तरीके से ट्रीट किया जाता है? उनके साथ गलत व्यवहार होने पर भी वे कुछ नहीं कह पाते।’
अनुष्का शर्मा ने आगे लिखा कि वे हाल ही में दलाई लामा से मिली थीं और उनकी बातों ने अनुष्का पर गहरा असर डाला। दलाई लामा ने कहा था कि जैसे मनुष्यों के लिए ज़िंदगी अनमोल है, उसी तरह से जानवरों को भी अपना जीवन प्यारा है। जैसे हमें प्यार से खुशी मिलती है और दर्द से घबराते हैं, वैसा ही वे भी महसूस करते हैं। अनुष्का ने लिखा कि एनिमल शेल्टर उन जानवरों का घर है, जिन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। यह उनका घर होगा, जहां उन्हें प्यार, सुरक्षा और केयर मिलेगी।
अनुष्का शर्मा ने तो खुद को यह शानदार तोहफा दिया ही है, पति विराट भी इस मौके पर कहां पीछे रहने वाले थे। शादी के बाद अनुष्का का यह पहला जन्मदिन है। ऐसे में उनके पति विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर उन्हें केक खिलाते हुए एक सेल्फी पोस्ट की है। फोटो के साथ कैप्शन में विराट ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे माइ लव। मेरी ज़िंदगी की सबसे सकारात्मक और ईमानदार शख्स।’ उसके आगे एक दिल बनाते हुए उन्होंने लव यू भी लिखा। इस रोमांटिक जोड़े की यह फोटो बेहद क्यूट लग रही है।
हैप्पी बर्थडे अनुष्का।
ये भी पढ़ें :
अनुष्का शर्मा पर मंडरा रहा था किसी का साया
वरुण धवन के साथ अनुष्का शर्मा ने भी थामा सुई धागा