ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
अनुष्का शर्मा ने बेबी बंप दिखाते हुए शेयर की Pic तो विराट कोहली ने दिया ऐसा रिएक्शन

अनुष्का शर्मा ने बेबी बंप दिखाते हुए शेयर की Pic तो विराट कोहली ने दिया ऐसा रिएक्शन

कुछ हफ्ते पहले ही अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने इंटरनेट पर फैन्स को सरप्राइज देते हुए जल्द ही अपने माता-पिता बनने की जानकारी दी थी। इसके लिए अनुष्का और विराट ने इंस्टाग्राम पर अनुष्का के बेबी बंप (Baby Bump) की तस्वीर शेयर की थी। इसी बीच अपनी प्रेगनेंसी जर्नी (Pregnancy Journey) को प्राइवेट रखते हुए अनुष्का ने हाल ही में खुद के अंदर पल रही नन्हीं जिंदगी के बारे में बात की है। 

अनुष्का शर्मा ने खुद की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह बहुत ही प्यार से अपने बेबी बंप पर हाथ रखे हुए नजर आ रही हैं। तस्वीर में अनुष्का समुद्र के किनारे खड़ी हुई नजर आ रही हैं। अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, अपने अंदर जीवन के निर्माण का अनुभव करने से अधिक वास्तविक और विनम्र कुछ भी नहीं हो सकता है। अपने कैप्शन में उन्होंने लिखा, ”जब आपके नियंत्रण में ये नहीं है तो क्या हो सकता है?” एक ओर जहां फैन्स अनुष्का की इस तस्वीर के दीवाने हो रहे हैं तो वहीं विराट कोहली ने भी उनकी इस तस्वीर पर अपने कमेंट से सबका दिल जीत लिया है। 

एक ओर जहां फैन्स अनुष्का की इस तस्वीर के दीवाने हो रहे हैं तो वहीं विराट कोहली ने भी उनकी इस तस्वीर पर अपने कमेंट से सबका दिल जीत लिया है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, ”मेरी दुनिया एक ही फ्रेम में।” इसके साथ उन्होंने एक दिल वाला इमोजी भी शेयर किया।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/virat-anushka-sharma-pregnancy-news-celebration-with-rcb-team-in-hindi

बॉलीवुड सितारों ने भी अनुष्का की इस तस्वीर पर कमेंट्स किए हैं। खुद करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने भी उनकी इस तस्वीर पर कमेंट किया है। बेबो ने अनुष्का की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, ”तुम सबसे बहादुर हो”। दरअसल, इस वक्त अगर कोई अनुष्का शर्मा की फीलिंग्स को सबसे अच्छी तरह से समझ सकता है तो वह करीना कपूर खान ही हैं। कुछ दिन पहले ही करीना कपूर और सैफ अली खान ने भी जल्द ही माता-पिता बनने की घोषणा की थी।

https://hindi.popxo.com/article/virat-kohli-anushka-sharma-announce-pregnancy-in-hindi-905477

ग़ौरतलब है कि अनुष्का शर्मा इस वक्त विराट कोहली के साथ संयुक्त अरब अमीरात में हैं। वह यहां अपने पति विराट कोहली को आईपीएल में सपोर्ट करने के लिए आई हैं। हाल ही में दोनों का एक वीडियो भी काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह आरसीबी की टीम के साथ केक काटते हुए नजर आ रहे थे। 

14 Sep 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT