ADVERTISEMENT
home / फैशन
अनन्या पांडे ग्रीन लुक

अनन्या पांडे का ये ग्रीन को-ऑर्ड सेट लंच डेट के लिए है परफेक्ट लुक

बॉलीवुड सेलेब्स पर इन दिनों ग्रीन कलर का खुमार सा छाया है और ये बात सेलेब्स के लेटेस्ट लुक्स पूरी तरह से प्रूव करते हैं। माधुरी दीक्षित, कियारा आडवाणी, जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे के हालिया लुक्स देखकर ये समझना आसान है कि ग्रीन इस वक्त का सबसे हॉट कलर है। तो वीकेंड पर दोस्तों से साथ गेट दुगेदर का इरादा हो या फिर लंच डेट पर जाना हो तो आप भी ग्रीन कलर का वेस्टर्न आउटफिट ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आप अनन्या पांडे के ग्रीन को-ऑर्ड सेट से इंस्पिरेशन ले सकते हैं। सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट तान्या घवरी ने अपने सोशल अकाउंट पर एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें अनन्या ग्रीन कलर के टॉप के साथ सेम कलर के ट्राउजर में नज़र आ रही हैं।

साभार- इंस्टाग्राम

तान्या ने लिखा है, सीजन के बोल्ड रंगों में कॉ-ऑर्डिनेट्स से ज्यादा एफर्टलेस कुछ नहीं हो सकता है। 

साभार- इंस्टाग्राम

अनन्या के आउटफिट हाई वेस्ट सिगरेट पैंट्स और कॉर्सेट टॉप शामिल है। एक्ट्रेस ने इस लुक के साथ मिनिमल एक्सेसरीज यूज करते हुए सी-थ्रू डबल स्ट्रैप ग्लास सैंडल के साथ सिर्फ स्टेटमेंट ईयररिंग पहना था।

साभार- इंस्टाग्राम

अनन्या ने अपने लुक को हाई पोनीटेल, ड्यूई मेकअप और ब्राउन-ब्लैक स्मोकी आई मेकअप से कंप्लीट किया था। ग्रीन आउटफिट के साथ अनन्या ने व्हाइट नेल पेंट से अपने नेल्स को स्टैंड आउट लुक दिया है। 

ADVERTISEMENT

पहले भी अनन्या पहन चुकी हैं ग्रीन को-ऑर्ड

फिल्म गहराइयां के प्रमोशन के दौरान अनन्या ने ग्रीन ब्लेजर के साथ ग्रीन शॉर्ट्स पहना था और एक्ट्रेस का ये ग्रीन लुक भी लंच डेट के लिए एक स्मार्ट ऑप्शन है। 

माधुरी दीक्षित का ग्रीन लुक भी कर सकते हैं रिक्रिएट 

हाल में ही माधुरी दीक्षित ने भी अपना ग्रीन को-ऑर्ड लुक फैन्स के साथ शेयर किया था। एक्ट्रेस का ये लुक प्रोफेशनल और कैजुअल दोनों मौकों पर रिक्रिएट किया जा सकता है। माधुरी ने कॉलर वाले टॉप के साथ वेस्टकोट और ट्राउजर स्टाइल किया था और अपने लुक को ग्रीन कलर के पंप के साथ कंप्लीट किया था।

13 May 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT